एक्सप्लोरर

टैक्सपेयर्स ध्यान दें! ITR के बाद अगर रुका आपका रिफंड तो ई-वैरिफिकेशन के बाद ही आएगा पैसा, जानें कहां हुई चूक

ITR Filling: कुछ केस में रिफंड फंस भी जाता है. यानी इसमें अधिकतर वो मामले होते हैं, जहां आईटीआर फाइल करने के 30 दिनों के भीतर ई-वैरिफिकेशन न हुआ हो या फिर बैंक की डिटेल्स गलत डाली गई हो.

Income Tax Refund: टैक्सपेयर्स जब आयकर रिटर्न फाइल करते हैं तो उसके बाद उन्हें बेसब्री से रिफंड का इंतजार रहता है. उनके मन में यह सवाल बना रहता है कि आखिर रिफंड की रकम कब तक मिल जाएगी. दरअसल, जिस तारीख को टैक्सपेयर्स की तरफ से ई-वैरिफिकेशन किया जाता है, उसी के बाद रिफंड की प्रक्रिया शुरू होती है. आम तौर पर देखा गया है कि ई-वैरिफिकेशन होने के बाद रिफंड आने में करीब दो हफ्ते से लेकर दो महीने तक का समय लग सकता है.

रिफंड में क्यों होती है देरी?
अगर रिफंड में किसी तरह की गलतियां टैक्सपेयर्स की तरफ से हुई हों तो उन्हें रिवाइज्ड रिटर्न दाखिल करना पड़ सकता है. आयकर विभाग के दिशा-निर्देश के मुताबिक, आईटीआर फाइल होते ही रिफंड प्रक्रिया शुरू हो जाती है. ई-वैरिफिकेशन की स्थिति में रिफंड जल्दी मिल जाता है. हालांकि, कुछ मामलों में रिफंड फंस जाता है. ज्यादातर केस वे होते हैं जहां आईटीआर फाइल करने के 30 दिनों के भीतर ई-वैरिफिकेशन न किया गया हो या फिर बैंक डिटेल्स गलत डाली गई हों.

इसलिए जरूरी है कि आईटीआर सही तरीके से भरा जाए और 30 दिनों के भीतर ई-वैरिफिकेशन कर लिया जाए. ऐसा न करने पर रिटर्न अमान्य हो सकता है. ई-वैरिफिकेशन के बाद ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट रिफंड की प्रक्रिया शुरू करता है.

रिफंड न आने पर क्या करें?

  • आईटीआर-1 फाइल करने वालों को आम तौर पर 10 से 15 दिनों के भीतर रिफंड मिल जाता है.

  • आईटीआर-2 फाइल करने वालों को 20 से 45 दिन तक का समय लग सकता है.

  • आईटीआर-3 फाइल करने वालों को रिफंड आने में करीब दो महीने लग सकते हैं.

अगर रिफंड में देरी हो तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के हेल्पलाइन नंबर 1800-103-4455 पर कॉल किया जा सकता है. इसके अलावा मेल आईडी ask@incometax.gov.in पर ईमेल करके भी अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के लिए ये कौन सी स्ट्रैटजी अपना रहा भारत, जानकार ट्रंप भी हो जाएंगे दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
सीनियर सिटीजंस की मौज, FD पर बंपर कमाई करा रहे ये 5 सरकारी बैंक
सीनियर सिटीजंस की मौज, FD पर बंपर कमाई करा रहे ये 5 सरकारी बैंक
UPI ट्रांजैक्शन शुल्क पर फैसला टलने से हुई पेमेंट कंपनियों की चांदी, शेयरों आया उछाल
UPI ट्रांजैक्शन शुल्क पर फैसला टलने से हुई पेमेंट कंपनियों की चांदी, शेयरों आया उछाल

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget