एक्सप्लोरर

HDFC के बाद अब SBI के योनो ऐप में तकनीकी गड़बड़ी शिकायतें, ग्राहकों ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया गुस्सा

एसबीआई ने कहा कि सिस्टम डाउन होने की वजह से योनो मोबाइल ऐप में दिक्कतें आईं थीं. ग्राहकों को बाधारहित सेवाएं देने के लिए इसकी कोशिश जारी है.

एचडीएफसी बैंक के बाद अब एसबीआई के फ्लैगशिप ऐप योनो में भी दिक्कतें आई हैं. योनो में आई दिक्कतों के बाद ग्राहकों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया. इसके बाद एसबीआई ने ट्वीट कर कहा कि वह इस तकनीकी खराबी को सुधारने की कोशिश में लगा है. उसने ग्राहकों को सलाह दी कि इस वक्त वे योनो को छोड़ कर इंटरनेट बैंकिंग और योनो लाइट का इस्तेमाल करें.

एसबीआई ने दी सफाई 

एसबीआई ने कहा कि सिस्टम डाउन होने की वजह से योनो मोबाइल ऐप में दिक्कतें आईं थीं. ग्राहकों को बाधारहित सेवाएं देने के लिए इसकी कोशिश जारी है. कस्टमर को अब ऑनलाइन एसबीआई और योनो लाइट इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. इकनॉमिक टाइम्स की एक खबर के मुताबिक बैंक के इस आश्वासन के बाद ही योनो में दिक्कतें आती रही हैं और यह एरर दिखाता रहा.

एसबीआई का 55 फीसदी ट्रांजेक्शन डिजिटल चैनल के जरिये

एसबीआई का कस्टमर बेस 49 करोड़ का है. एसबीआई का डिजिटल प्लेटफॉर्म हर दिन चार लाख ट्रांजेक्शन करता है. बैंक का लगभग 55 फीसदी ट्रांजेक्शन अब डिजिटल चैनल के जरिये हो रहा है. इनमें आधा ट्रांजेक्शन योनो के माध्यम से होता है. बैंक के 2.76 करोड़ यूजर योनो का इस्तेमाल करते हैं. इस बीच, आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक की नई डिजिटल बैकिंग पहल और नया क्रेडिट कार्ड जारी करने पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी थी. एचडीएफसी के डेटा सेंटर में पिछले दो साल के दौरान बार-बार कामकाज प्रभावित होने के कारण यह आदेश दिया गया है.

रिजर्व बैंक का यह आदेश 2 दिसंबर को आया. इससे ठीक दो सप्ताह पहले निजी क्षेत्र के बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा था कि उसके इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और अन्य भुगतान समेत बैंक का पूरा डिजिटल कामकाज प्रभावित हुआ है. डिजिटल कामकाज प्रभावित होने से ग्राहकों को काफी असुविधा हुई.

RBI ने एचडीएफसी बैंक को नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोका, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर

धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है भारतीय अर्थव्यवस्था: आईएमएफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बैंक बंद हैं या खुले हैं? जानें रविवार को छुट्टी का क्या है स्टेटस
आज बैंक बंद हैं या खुले हैं? जानें रविवार को छुट्टी का क्या है स्टेटस
UP की आबकारी नीति: जानिए कैसे तय होते हैं शराब और बीयर के दाम
UP की आबकारी नीति: जानिए कैसे तय होते हैं शराब और बीयर के दाम
रविवार को कौनसे बैंक खुले हैं और कौनसे बंद? हड़ताल से पहले लें जरूरी जानकारी
रविवार को कौनसे बैंक खुले हैं और कौनसे बंद? हड़ताल से पहले लें जरूरी जानकारी
कौन है Muthoot Fincorp का मालिक, कंपनी बनी टीम इंडिया की टाइटल स्पॉन्सर
कौन है Muthoot Fincorp का मालिक, कंपनी बनी टीम इंडिया की टाइटल स्पॉन्सर

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर सचिन त्यागी से की थी शादी
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर से की थी शादी
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
पंजाब: LPU में छात्रा की रेप की खबर पर भड़के छात्र, देर रात यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़
पंजाब: LPU में छात्रा की रेप की खबर पर भड़के छात्र, देर रात यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़
क्या अक्टूबर में आ सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जान लीजिए अपडेट
क्या अक्टूबर में आ सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जान लीजिए अपडेट
How To Increase Shower Pressure: बाथरूम के शॉवर से धीमा आ रहा पानी, ऐसे बढ़ाएं प्रेशर
बाथरूम के शॉवर से धीमा आ रहा पानी, ऐसे बढ़ाएं प्रेशर
Embed widget