एक्सप्लोरर

Cello World: प्रदीप राठौड़ बने देश के सबसे नए अरबपति, आईपीओ ने मचाई थी धूम   

Newest billionaire: सेलो वर्ल्ड के आईपीओ की सफलता के रथ पर सवार कंपनी के चेयरमैन एवं एमडी प्रदीप घिसुलाल राठौड़ अरबपतियों के क्लब में शामिल होने वाले सबसे नए भारतीय बन गए हैं.

स्टॉक मार्केट पर सेलो वर्ल्ड (Cello World) के आईपीओ (IPO) की धमाकेदार एंट्री ने देश को एक नया अरबपति दिया है. कैसरोल किंग (Casserole King) के नाम से पहचाने जाने वाले प्रदीप राठौड़ अरबपतियों की लिस्ट में शामिल होने वाले सबसे नए बिजनेसमैन बन गए हैं. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 788.40 रुपये पर बंद हुआ. इसके साथ ही सेलो वर्ल्ड की बाजार वैल्यू 16732.29 करोड़ रुपये हो गई है. 

78 फीसद कंपनी राठौड़ के परिवार के पास 

सेलो वर्ल्ड में प्रदीप राठौड़ और उनके परिवार की हिस्सेदारी करीब 78 फीसद है. कंपनी ने 617 से 648 रुपये के भाव पर आईपीओ लाया था. इसको बाजार से जबरदस्त रिस्पांस मिला और यह 39 गुना सब्सक्राइब हो गया. कंपनी का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बाजार में बहुत लोकप्रिय है. कंपनी घरेलू सामान, उपकरण, पेन-स्टेशनरी और फर्नीचर बनाती है. शेयर बाजार पर कंपनी के शेयर सोमवार को आए थे. शेयर मार्केट में सेलो वर्ल्ड के इस प्रदर्शन से इसके शेयरधारक भी काफी खुश हैं. 

कौन हैं प्रदीप घिसुलाल राठौड़ 

कैसरोल को घर-घर तक पहुंचाने में सेलो वर्ल्ड के चेयरमैन और एमडी प्रदीप घिसुलाल राठौड़ का बड़ा योगदान है. उन्होंने भारत में प्लास्टिक उत्पादों को नई दिशा दी. उनके नेतृत्व में ही कंपनी ने 2017 में ग्लासवेयर और ओपल वेयर सेगमेंट में एंट्री की थी. विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत ब्रांड इमेज और पूरे देश में कंपनी के उत्पादों की पहुंच ने आईपीओ को इतनी सफलता दिलाई. राठौड़ को प्लास्टिक एवं थर्मोवेयर इंडस्ट्री में 40 साल का अनुभव है. उनके दोनों बेटे गौरव और पंकज भी कंपनी में जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. 

घिसुलाल राठौड़ ने 1967 में रखी थी सेलो की नींव 

प्रदीप राठौड़ के पिता घिसुलाल राठौड़ ने 1967 सेलो वर्ल्ड की नींव रखी थी. शुरुआत में कंपनी जूते-चप्पल और चूड़ियां बनाती थी. कंपनी ने 1980 में कैसेरोल बनाने शुरू किए. घिसुलाल ने अपनी अमरीका यात्रा के दौरान पहली बार कैसरोल देखे थे, जिनमें खाने को गर्म और ताजा बनाए रखने के लिए रखा जाता था. इसके बाद उन्होंने कैसरोल को भारतीय बाजार में उतारा. 

कई सेगमेंट में सफल हुई कंपनी 

कैसरोल की सफलता से उत्साहित होकर सेलो वर्ल्ड ने कई सेगमेंट में प्रोडक्ट लांच किए, जो सफल रहे. इससे पहले इसी ग्रुप की विम प्लास्ट (Wim Plast) ने स्टॉक मार्केट में एंट्री की थी. उसकी बाजार वैल्यू लगभग 700 करोड़ रुपये है. इस समय सेलो वर्ल्ड के देशभर में 5 शहरों में 13 प्लांट हैं. 

चैरिटी भी करते हैं राठौड़ 

प्रदीप राठौड़ एक सफल बिजनेसमैन होने के साथ ही सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हुए हैं. वह बदामिया चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी और जीतो एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रेनिंग फॉउंडेशन के प्रेसिडेंट भी हैं. 

ये भी पढ़ें 

Future Group : ‘रिटेल के राजा’ की दुकान होगी बंद, कंपनी के सारे रास्ते खत्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश बन सकती है कमाई का जरिया, शुरू करें ये बिजनेस, होगा फायदा
बारिश बन सकती है कमाई का जरिया, शुरू करें ये बिजनेस, होगा फायदा
हर शेयर पर 110717 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी, टाटा ग्रुप से जुड़ा है नाम
हर शेयर पर 110717 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी, टाटा ग्रुप से जुड़ा है नाम
अगस्त में 14 दिन बंद रहेगा बैंक, जानें कब- कब RBI ने दिया बैंक हॉलिडे?
अगस्त में 14 दिन बंद रहेगा बैंक, जानें कब- कब RBI ने दिया बैंक हॉलिडे?
बेंगलुरु में 2 लाख सैलरी वाले भी खुद को मान रहे गरीब, टेंशन में कट रही लाइफ
बेंगलुरु में 2 लाख सैलरी वाले भी खुद को मान रहे गरीब, टेंशन में कट रही लाइफ

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget