एक्सप्लोरर

Future Group : ‘रिटेल के राजा’ की दुकान होगी बंद, कंपनी के सारे रास्ते खत्म

End of Big Bazaar: दिग्गज कंपनी फ्यूचर रिटेल दिवालिया होने की कगार पर आ गई है. कंपनी ने शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी है. इसके साथ ही रिटेल किंग किशोर बियानी बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं.

बिग बाजार (Big Bazaar) ब्रांड के जरिए शॉपिंग को नया रूप देने वाली फ्यूचर रिटेल (Future Retail) के उबरने के सारे रास्ते बंद हो गए हैं. कर्जदाताओं की समिति (COC) ने स्पेस मंत्रा द्वारा दिए गए प्रस्ताव को नकार दिया है. इसके बाद किशोर बियानी के नेतृत्व वाली दिग्गज कंपनी फ्यूचर रिटेल ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच के समक्ष लिक्विडेशन प्रोसेस शुरू करने का आवेदन दिया है. कंपनी ने शेयर बाजार को इसकी सूचना दे दी है.

स्पेस मंत्रा की बोली हुई खारिज 

कंपनी ने जानकारी दी कि कंस्ट्रक्शन मटेरियल कंपनी स्पेस मंत्रा द्वारा प्रस्तुत समाधान योजना को फ्यूचर रिटेल की सीओसी ने मंजूर नहीं किया है. स्पेस मंत्रा ने सबसे ऊंची बोली लगाई थी. इसके अलावा पिनेकल एयर, पाल्गुन टेक एलएलसी, लहर सॉल्यूशंस, गुडविल फर्नीचर और सर्वाभिष्ट ई-वेस्ट मैनेजमेंट कंपनियां भी फ्यूचर ग्रुप के लिए बोली में शामिल थीं. इसके बाद प्रक्रिया का मैनेजमेंट कर रही कंपनी ने लिक्विडेशन प्रोसेस शुरू करने की सलाह दी. रिलायंस रिटेल से डील टूटने के बाद से ही फ्यूचर ग्रुप समस्याओं में फंसा हुआ है. 

क्यों फेल हुई डील 

स्पेस मंत्रा के प्रस्ताव पर 30 सितंबर को वोटिंग हुई थी. कर्जदाताओं से इसे कम से कम 66 फीसद वोट मिलने चाहिए थे. मगर, कुल 42 फीसद वोट ही मिले. इसके साथ ही फ्यूचर रिटेल का भविष्य अंधकारमय हो गया. स्पेस मंत्रा ने 550 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. कंपनी पर लगभग 30 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है.

430 शहरों में 1500 रिटेल आउटलेट चलाती थी कंपनी 

फ्यूचर रिटेल ने भारतीय लोगों को खरीदारी का नया अनुभव दिया था. समूह की कंपनियों बिग बाजार, ईजीडे और फूडहॉल को काफी पसंद किया जाने लगा था. सफलता के दिनों में कंपनी 430 शहरों में लगभग 1500 रिटेल आउटलेट चलाती थी. रिटेल के साथ ही होलसेल, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग सेगमेंट में भी कंपनी का बर्चस्व हो गया था. फ्यूचर ग्रुप में लगभग 19 कंपनियां काम कर रही थीं. अगस्त, 2020 में रिलायंस रिटेल ने 24713 करोड़ रुपये में फ्यूचर ग्रुप का अधिग्रहण किया. मगर, अमेजॉन से कानूनी लड़ाई शुरू होने के बाद कर्जदाताओं ने इस सौदे पर रोक लगा दी.   

ये भी पढ़ें 

Diwali 2023: दिवाली की खरीदारी में करें ये समझदारी, आपके पैसे बचाने वाले हैं ये ट्रिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI में खाता है, कहीं आपकी जानकारी भी तो नहीं हुई चोरी? जानिए क्या करें
SBI में खाता है, कहीं आपकी जानकारी भी तो नहीं हुई चोरी? जानिए क्या करें
पूरी दुनिया में चीनी का अकाल, बढ़ेंगे दाम, 6.28 मिलियन टन की हुई कमी
पूरी दुनिया में चीनी का अकाल, बढ़ेंगे दाम, 6.28 मिलियन टन की हुई कमी
दीवाली बाद 27% महंगी होगी होटल-फ्लाइट बुकिंग, क्रिसमस और न्यू ईयर पर मचेगी लूट
दीवाली बाद 27% महंगी होगी होटल-फ्लाइट बुकिंग, क्रिसमस और न्यू ईयर पर मचेगी लूट
8th Pay Commission: 14% से छलांग लगाकर 140% तक कैसे पहुंचेगी सैलरी?
8th Pay Commission: 14% से छलांग लगाकर 140% तक कैसे पहुंचेगी सैलरी?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget