एक्सप्लोरर

Advertising Expense: इस साल विज्ञापन खर्च के मामले में टेलीविजन को पीछे छोड़ देगा डिजिटल, ये रह सकता है आंकड़ा

Advertising Expense in Digital: विज्ञापनों के मामले में डिजिटल स्पेस में काफी ज्यादा उछाल देखने को मिलने का अनुमान है और ये 1.08 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचेगा.

Advertising Expense: भारत में विज्ञापन खर्च वर्ष 2022 में 22 फीसदी की दर से बढ़कर 1.08 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच जाने का अनुमान है. इस दौरान डिजिटल माध्यमों पर विज्ञापन व्यय टेलीविजन को भी पीछे छोड़ देगा. मीडिया एजेंसी ग्रुपम की तरफ से मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है.

कोरोना महामारी के कारण साल 2021 में 88 हजार करोड़ रुपये था खर्च
रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2021 में भारतीय विज्ञापन राजस्व 26.5 फीसदी की दर से बढ़कर 88,334 करोड़ रुपये रहा था. हालांकि, इस उच्च वृद्धि का कारण महामारी से बुरी तरह प्रभावित वर्ष 2020 की वजह से निम्न आधार प्रभाव रहा है. रिपोर्ट कहती है कि वर्ष 2022 में डिजिटल मंचों का विज्ञापन राजस्व 33 फीसदी की दर से बढ़कर 48,603 करोड़ रुपये पहुंचने की संभावना है. वर्ष 2021 में भी डिजिटल मीडिया का विज्ञापन व्यय 38 फीसदी बढ़ा था.

टेलीविजन के मुकाबले डिजिटल की ओर झुकाव
इसकी तुलना में विज्ञापनों के पसंदीदा माध्यम रहे टेलीविजन पर विज्ञापन व्यय 15 फीसदी की ही दर से बढ़कर 42,388 करोड़ रुपये रहने की संभावना इस रिपोर्ट में जताई गई है. ग्रुपम के मुख्य कार्यकारी (दक्षिण एशिया) प्रशांत कुमार ने कहा, ‘‘महामारी की वजह से विज्ञापन राजस्व के मामले में डिजिटल की तरफ झुकाव दिखा है. विज्ञापनदाता इस माध्यम को आगे भी अधिक तरजीह देने के इच्छुक नजर आ रहे हैं.’’

छोटे कारोबारी सेगमेंट का बड़ा योगदान
रिपोर्ट के मुताबिक, डिजिटल विज्ञापन को गति देने में छोटे कारोबारी खंड का बड़ा योगदान है. वहीं अपने परिचालन व्यय के लिए काफी हद तक विज्ञापन राजस्व पर निर्भर प्रिंट मीडिया में विज्ञापन व्यय के इस साल करीब पांच फीसदी बढ़कर 12,667 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जो 2021 में 17 फीसदी बढ़ा था.

सिनेमाहॉल खुलने के बाद इसके विज्ञापनों में दिखेगा उछाल
हालांकि वर्ष 2022 में सिनेमाघरों के दोबारा खुलने की संभावना को देखते हुए सिनेमा विज्ञापनों में 467 फीसदी की जोरदार उछाल के साथ 635 करोड़ रुपये हो जाने की संभावना है. वर्ष 2021 में यह सिर्फ 112 करोड़ रुपये ही रहा था.

ये भी पढ़ें

India Import: चीन से इंपोर्ट आधा होने पर GDP में 20 अरब डॉलर का होगा इजाफा, SBI की इकोरैप रिपोर्ट में अनुमान

MGNREGA: सरकार मनरेगा नियमों को करने वाली है सख्त, अब रुक सकता है इनका पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget