एक्सप्लोरर

Adani Stock Opening Today: अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में गिरावट, 2 फीसदी से भी ज्यादा गिरा ये स्टॉक 

Adani Group Stocks: अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. ग्रुप के 10 शेयर लाल निशान पर हैं. सबसे ज्यादा ​अडानी ग्रीन एनर्जी स्टॉक में गिरावट हुई है.

Adani Group All Stocks Down: अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में आज गिरावट हुई है. अडानी एंटरप्राइजेज में 0.10 फीसदी की गिरावट हुई है. वहीं सबसे ज्यादा गिरावट अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी टोटल के शेयरों में हुई है. ग्रुप के सभी शेयर बाजार खुलते ही लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे. वहीं दूसरी ओर सोमवार, 24 अप्रैल 2023 को स्टॉक मार्केट की शुरुआत अच्छी हुई है. 

स्टॉक मार्केट में बीएसई का सेंसेक्स आज 218.65 अंकों की उछाल के बाद 59,873 पर ओपन हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 17,707 पर ओपन हुआ और इसमें 83.5 अंकों की बढ़ोतरी हुई है. शुक्रवार को सेंसेक्स 59,655 पर क्लोज हुआ था, जबकि निफ्टी 17,624.05 पर बंद हुआ था. 

कितना नीचे गया अडानी ग्रीन एनर्जी का स्टॉक 

अडानी पावर में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है, जिसके शेयर में 1.78 फीसदी गिरकर 195.70 रुपये पर खुले. अडानी ग्रीन एनर्जी में सबसे बड़ी गिरावट आई है. एनएसई पर ये स्टॉक 2.14 फीसदी तक नीचे गया है और यह 896.60 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था. 

इन स्टॉक्स में कम हुई गिरावट 

अडानी ग्रुप के सीमेंट कंपनी एसीसी के स्टॉक में ​0.8 फीसदी की गिरावट हुई है और यह 1,716.50 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है. अडनी एंटरप्राइजेज की बात करें तो ये स्टॉक 1,800 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था और इसमें 0.17 फीसदी की गिरावट आई है. अडानी पोर्ट में 0.11 फीसदी की गिरावट आई है और ये स्टॉक 660.85 रुपये प्रति शेयर पर है. 

एनडीटीवी और अंबुजा सीमेंट के स्टॉक में कितनी गिरावट 

अडानी ग्रुप की मीडिया कंपनी एनडीटीवी के स्टॉक में 0.22 फीसदी की गिरावट आई है और यह 183.30 रुपये पर है. वहीं अंबुजा सीमेंट 0.21 फीसदी गिरा है और 374.30 रुपये पर है. 

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (एनएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 183.30  -0.22
अडानी एंटरप्राइजेज 1,800.00  -0.17
अडानी ग्रीन 896.60  -2.14
अडानी पोर्ट्स 660.85  -0.11
अडानी पावर 195.70  -1.78
अडानी ट्रांसमिशन 983.85  -1.11
अडानी विल्मर 399.60  -1.16
अडानी टोटल गैस 905.15  -1.38
एसीसी 1,716.50  -0.08
अंबुजा सीमेंट 374.30  -0.21

अच्छा नहीं रहा है अडानी ग्रुप के लिए ये साल

गौतम अडानी की कंपनी और अडानी ग्रुप के लिए ये साल अभी तक अच्छा नहीं रहा है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद इसके स्टॉक भरभराकर नीचे गिरे, जिसके बाद अभी तक कंपनी का स्टॉक अपने हाई लेवल पर नहीं पहुंच पाया है. गौतम अडानी की नेटवर्थ भी खूब घटी है. कंपनी के मार्केट कैप में 120 अरब डॉलर तक नुकसान हुआ है. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 59800 के पार, निफ्टी ने छुआ 17,700 का लेवल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget