एक्सप्लोरर

Lanco Amarkantak Power: 4,100 करोड़ में इस बिजली कंपनी को खरीदने जा रहे अडानी, एनसीएलटी ने सौदे को कर दिया मंजूर

Adani Power New Acquisition: अडानी समूह अब इस बिजली कंपनी को खरीदने के बिलकुल नजदीक पहुंच गया है. एनसीएलटी की हैदराबाद बेंच ने अडानी समूह के इस सौदे को हरी झंडी दिखा दी है...

अडानी समूह एक नई बिजली कंपनी को खरीदने के बिलकुल करीब पहुंच गई है. समूह के इस प्रस्तावित सौदे को अब एनसीएलटी की मंजूरी मिल गई है. अडानी समूह यह सौदा 4 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा में करने वाला है.

एनसीएलटी की हैदराबाद बेंच ने दी मंजूरी

अडानी समूह की बिजली कंपनी अडानी पावर ने एनसीएलटी से मंजूरी मिलने की जानकारी एक एक्सचेंज फाइलिंग में शेयर बाजारों को दी. उसने बताया कि राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की हैदराबाद बेंच ने लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड को इन्सॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस के तहत उसका अधिग्रहण करने के लिए पेश की गई योजना को हरी झंडी दिखा दी है.

अडानी समूह ने पेश की इतनी बड़ी बोली

लैंकों अमरकंटक के ऊपर 15,633 करोड़ रुपये के बकाये हैं. उसे खरीदने के लिए अडानी समूह ने 4 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगाई है. अडानी ने पहले लैंको अमरकंटक के लिए नवंबर 2023 में 3,650 करोड़ रुपये का ऑफर पेश किया था. बाद में अडानी ने अपने ऑफर को संशोधित किया था और 4,100 करोड़ रुपये का फाइनल ऑफर दिसंबर में पेश किया था.

रेस से बाहर हुई थी जिंदल की कंपनी

लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड को खरीदने की रेस में अडानी पावर को नवीन जिंदल की कंपनी जिंदल पावर से कड़ी टक्कर मिल रही थी. जिंदल पावर ने अपनी योजना में अडानी से बड़ी बोली भी पेश की थी. जिंदल का ऑफर 4,200 करोड़ रुपये से ज्यादा का था, लेकिन नवीन जिंदल की कंपनी इस साल जनवरी में अचानक लैंको अमरकंटक को खरीदने की रेस से बाहर हो गई थी, जिससे अडानी पावर के लिए सौदा पूरा करने की राह आसान हो गई.

इस कारण खास है लैंको अमरकंटक

लैंको अमरकंटक को खरीदने में अडानी और जिंदल के अलावा मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन की अगुवाई वाला समूह भी शामिल था. लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड वित्तीय संकटों से जूझ रही एक बिजली कंपनी है. इस सौदे को पूरा होने से अडानी पावर की क्षमता बढ़कर 15,850 मेगावाट हो जाएगी. लैंको अमरकंटक के पास छत्तीसगढ़ में 600 मेगावाट क्षमता का प्लांट है. साथ ही कंपनी के पास हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के साथ पावर पर्चेज एग्रीमेंट भी है.

ये भी पढ़ें: अडानी समूह ब्लॉक डील में अंबुजा सीमेंट में बेच सकती है हिस्सेदारी, 4200 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: मिडिल क्लास निवेशकों को झटका, इक्विटी पर LTCG टैक्स खत्म नहीं करेगी सरकार
मिडिल क्लास निवेशकों को झटका, इक्विटी पर LTCG टैक्स खत्म नहीं करेगी सरकार
पानी से भी सस्ता पेट्रोल, दुनिया के सबसे सस्ते तेल वाले देशों की लिस्ट आई सामने, पहले नंबर पर कौन?
पानी से भी सस्ता पेट्रोल, दुनिया के सबसे सस्ते तेल वाले देशों की लिस्ट आई सामने, पहले नंबर पर कौन?
Diesel Blending: एथेनॉल की तरह डीजल में बायोडीजल का मिश्रण शुरू, पंपों पर हो रही बिक्री, जानें कितने परसेंट है मिलावट?
एथेनॉल की तरह डीजल में बायोडीजल का मिश्रण शुरू, पंपों पर हो रही बिक्री, जानें कितने परसेंट है मिलावट?
Chaayos समेत 41 रेस्टोरेंट्स को भरना पड़ा 50 हजार जुर्माना, जानें आपसे कोई सर्विस चार्ज लें तो कहां करें शिकायत?
Chaayos समेत 41 रेस्टोरेंट्स को भरना पड़ा 50 हजार जुर्माना, जानें आपसे कोई सर्विस चार्ज लें तो कहां करें शिकायत?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget