एक्सप्लोरर

Adani Group: अडानी समूह 8700 करोड़ रुपये करेगी बिहार में निवेश, 10,000 लोगों को मिलेगा रोजगार

Adani Group Update: अडानी समूह ने बिहार में पहले से ही 850 करोड़ रुपये निवेश किया हुआ है और अब वो निवेश को 10 गुना करने की तैयारी में है.

Adani Group: अडानी समूह बिहार में अलग - अलग सेक्टर्स में बड़े निवेश की तैयारी में है. समूह, सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग से लेकर लॉजिस्टिक्स और एग्रो-इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर निवेश करेगी. बिहार में चल रहे दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के दूसरे दिन बिहार बिजनेस कनेक्ट - 2023 को संबोधित करते हुए अडानी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अडानी ने कहा कि अडानी समूह बिहार में आने वाले दिनों में 8700 करोड़ रुपये निवेश करेगी. 

प्रणव अडानी ने समिट को संबोधित करते हुए कहा, अडानी समूह ने बिहार में 850 करोड़ रुपये का निवेश किया हुआ है. उन्होंने कहा कि अब ग्रुप ने तय किया है कि वो सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग से लेकर लॉजिस्टिक्स और एग्रो-इंडस्ट्री जैसे एडिशनल सेक्टर्स में 8700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी जिससे प्रदेश में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर करीब 10,000 लोगों को रोजगार मिलेगा. 

प्रणव अडानी ने कहा, बिहार देश में बेहद आकर्षक निवेश के डेस्टीनेशन के तौर पर उभरा है. उन्होंने कहा कि अडानी समूह फिलहाल राज्य में लॉजिस्टिक्स, गैस डिस्ट्रीब्यूशन और एग्रो-लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में मौजूद है. इन सेक्टर्स में समूह ने 850 करोड़ रुपये का निवेश किया है जिससे राज्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 3000 लोगों को रोजगार मिला है. उन्होंने कहा कि अडानी समूह ने बिहार में अपने निवेश को बढ़ाकर 10 गुना करने का फैसला किया है. 

समिट के पहले दिन बिहार सरकार ने 38 कंपनियों के साथ 26,429 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया है. ये कंपनियां टेक्सटाइल, लेदर, फूड प्रोसेसिंग और जनरल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर्स में निवेश करेगी. जिसमें इंडियन ऑयल ने 7386.15 करोड़ रुपये, पटेल एग्री इंडस्ट्रीज ने 5230 करोड़ रुपये, इंडो-यूरोपियन रिसर्च एंड हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड ने 2000 करोड़ रुपये, अल्ट्राटेक सीमेंट ने 1000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए करार किया है.  

समिट के दूसरे दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने बिहार लॉजिस्टिक्स पॉलिसी 2023 और राज्य के उद्योग विभाग के कॉफी टेबल बुक को जारी किया. हालांकि उन्होंने समिट को संबोधित नहीं किया. समिट के पहले दिन राज्य के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने केंद्र सरकार ने राज्य में स्पेशल इकोनॉमिक जोन  (SEZs) बनाने की मांग की थी साथ ही उन्होंने उद्योग जगत को सभी प्रकार के मदद देने का भरोसा दिया. 

ये भी पढ़ें 

IT Stocks: फेड रिजर्व के 2024 में ब्याज दरें घटाने के संकेत ने भरा आईटी स्टॉक्स में जोश, निफ्टी IT इंडेक्स में 1100 अंकों की उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 अगस्त को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
Petrol- Diesel Price Today: 20 अगस्त को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget