एक्सप्लोरर

गौतम अडानी हुए इस क्रिकेटर के मुरीद, हार नहीं मानने के जज्बे ने किया प्रभावित, अब करेंगे मदद

Gautam Adani: गौतम अडानी ने अपने अडानी फाउंडेशन के जरिए एक क्रिकेटर की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है. इस क्रिकेटर का नाम है आमिर हुसैन.

Gautam Adani: जम्मू-कश्मीर के पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान आमिर हुसैन (Aamir Husain) की भावुक कर देने वाली कहानी ने गौतम अडानी के दिल को छू लिया है. अब उन्होंने आमिर की मदद का फैसला किया है. अपने अधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर इस बारे में जानकारी देते हुए गौतम अडानी ने लिखा कि आमिर की यह भावुक कर देने वाली कहानी अद्भुत है! हम आपकी हिम्मत, खेल के प्रति निष्ठा और विपरीत परिस्थियों में भी कभी न हार मानने वाले जज्बे को प्रणाम करते हैं. अडानी फाउंडेशन आपसे शीघ्र संपर्क कर इस बेमिसाल सफर में आपका हर संभव सहयोग करेगा. आपका संघर्ष, हम सबके लिए प्रेरणा है.

आमिर को मदद का दिया भरोसा-

आमिर हुसैन जम्मू-कश्मीर पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान हैं और साल 2013 से क्रिकेट खेल रहे हैं. दिव्यांग होने के बावजूद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आज वह सभी लोगों के लिए मिसाल बन चुके हैं. दोनों हाथ न होने के बाद भी वह पैरों से बॉल फेंकते हैं और गर्दन से बैट पकड़कर बैंटिंग करते हैं. उनके शानदार क्रिकेट की बदौलत उन्हें इंडियन पैरा क्रिकेट टीम में भी जगह मिली है. 34 साल के आमिर कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले हैं और उनकी इस अनोखी प्रतिभा की खोज उनके टीचर ने की थी. उन्होंने आमिर को पैरा क्रिकेट के बारे में जानकारी दी और फिर उन्होंने प्रोफेशनली 2013 में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया.

सचिन तेंदुलकर ने बताया आमिर को प्रेरणा स्रोत

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले जाने माने क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने भी एक्स हैंडल पर आमिर का वीडियो शेयर करके पोस्ट लिखा है. उन्होंने कहा कि आमिर ने अपनी मेहनत से नामुमकिन को भी मुमकिन करके दिखा दिया है. उनके इस संघर्ष ने दिल को छू लिया है. मुझे उम्मीद है कि एक बार उनसे मिलने का मौका जरूर मिलेगा. उन्होंने देश के करोड़ों लोगों को प्रेरित करने के लिए आमिर को धन्यवाद भी दिया है.

आठ साल की उम्र में हुआ था हादसा-

आमिर हुसैन ने केवल आठ साल की उम्र में अपने दोनों हाथ गंवा दिया था. वह अपने पिता के साथ एक मिल में काम करते थे. वहां काम करते वक्त एक दुर्घटना में उन्होंने अपने दोनों हाथ खो दिए. इसके बाद भी आमिर ने इसे कमजोरी नहीं बनने दिया और आज वह देश के करोड़ों खिलाड़ियों को अपने हिम्मत व जज्बे से प्रेरित कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

करोड़ों की कमाई करते हैं एप्पल के CEO Tim Cook, 2023 में इतनी मिली सैलरी, कंपनी ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget