एक्सप्लोरर

Adani Group Stocks: अडानी इंटरप्राइजेज को अमेरिकी बाजार के Dow Jones के सस्टेनबिलिटी इंडेक्स से किया गया बाहर, 35 फीसदी गिरा स्टॉक

Adani Enterprises Share: अडानी इंटरप्राइजेज 7 फरवरी से डाओ जोंस सस्टेनबिलिटी इंडेक्स में ट्रेड नहीं करेगा.

Adani Group Stocks Update: अब अडानी समूह को अमेरिकी शेयर बाजार से झटका लगा है. अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज को डाओ जोंस सस्टेनबिलिटी इंडेक्स से हटाने का फैसला लिया गया है. 7 फरवरी 2023 से अडानी इंटरप्राइजेज इस इंडेक्स में ट्रेड नहीं करेगा. अमेरिकी शेयर बाजार ने अपने इंडेक्स में इस बदलाव किए जाने की जानकारी दी है. 

अडानी इंटरप्राइजेज को S&P Dow Jones Sustainability इंडेक्स से हटाये जाने पर इंडेक्स घोषणा में कहा गया कि अडानी इंटरप्राइजेज (XMOB:52599) को डाओ जोंस सस्टेनबिलिटी इंडेक्स से हटाया जाएगा. बयान में कहा गया कि स्टॉक में हेराफेरी और अकाउंटिंग फ्रॉड के आरोपों के बाद इंडेक्स से हटाने का फैसला लिया गया है. S&P Dow Jones  7 फरवरी 2023 से अपने सस्टेनबिलिटी इंडेक्स में बदलाव करने जा रहा है. Dow Jones का ये फैसला हिंडनबर्ग के रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के शेयरों की भारी पिटाई होने के बाद आया है. 

इससे पहले गुरुवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अडानी ग्रुप की 3 कंपनियों को एडिशनल सर्विलांस मार्जिन फ्रेमवर्क (ASM) यानि एएसएम में डालने का फैसला लिया था. अडानी समूह की इन 3 कंपनियों में अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), अडानी पोर्ट (Adani Port) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) को शामिल किया गया है. एएसएम में डालने का मतलब यह है कि इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए भी 100 फीसदी अपफ्रंट मार्जिन की जरूरत होगी, इससे शॉर्ट सेलिंग पर कुछ अंकुश लग सकेगा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने शेयर में अडानी समूह के शेयरों में उतार चढ़ाव को कम करने के लिए लिया है लेकिन शुक्रवार को भी शेयर में भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. 

शुक्रवार के ट्रेडिंग सेशन में अडानी इंटरप्राइजेज 35 फीसदी के इंट्राडे गिरावट के साथ 1017 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. अडानी ग्रीन एनर्जी 10 फीसदी, अडानी पोर्ट्स 11 फीसदी, अडानी पावर 5 फीसदी, अडानी टोटल गैस 5 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन 10 फीसदी, अडानी विल्मर 5 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पड़ोसी देश की जनता पर पड़ी महंगाई की मार
फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पड़ोसी देश की जनता पर पड़ी महंगाई की मार
TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget