एक्सप्लोरर

Adani Stock Opening Today: अडानी समूह की अच्छी शुरुआत, 3 शेयरों में मामूली गिरावट, अडानी विल्मर सबसे ज्यादा मजबूत

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों ने आज कारोबार की अच्छी शुरुआत की है. शुरुआती सेशन में अडानी समूह के ज्यादातर शेयर मजबूत बने हुए हैं और रिकवरी के संकेत दिखा रहे हैं...

Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) में आज सप्ताह के तीसरे दिन अच्छी तेजी देखी जा रही है. समूह के ज्यादातर शेयरों ने बुधवार के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की है. शुरुआती कारोबार में समूह के सिर्फ 3 शेयर रेड जोन में हैं और तीनों की गिरावट मामूली है.

ये शेयर कर रहे हैं अगुवाई

कारोबार की शुरुआत होने पर अडानी समूह के 10 में से 7 शेयर हरे निशान में थे, जबकि 3 नुकसान में थे. सबसे अच्छी शुरुआत अडानी विल्मर (Adani Wilmar) ने की है, जो करीब 0.70 फीसदी चढ़ा हुआ है. इसके अलावा अडानी समूह के फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) और मीडिया स्टॉक एनडीटीवी (NDTV) के भाव में भी तेजी देखी जा रही है.

समूह के अन्य शेयरों की शुरुआत

समूह के अन्य शेयरों की बात करें तो शुरुआती कारोबार में अडानी पावर (Adani Power), अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अडानी ग्रीन (Adani Green) और एसीसी सीमेंट (ACC Cement) बढ़त में हैं, जबकि दूसरी ओर अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर हल्के नुकसान में हैं.

सुबह 09:20 बजे का हाल:

कंपनी/शेयर शुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव
अडानी एंटरप्राइजेज 2429.15 (0.30%)
अडानी ग्रीन 966.80 (0.18%)
अडानी पोर्ट्स 731.90 (0.24%)
अडानी पावर 244.50 (0.16%)
अडानी ट्रांसमिशन 753.50 (-0.02%)
अडानी विल्मर 404.75 (0.71%)
अडानी टोटल गैस 640.70 (-0.05%)
एसीसी 1788.60 (0.30%)
अंबुजा सीमेंट 419.50 (-0.02%)
एनडीटीवी 224.70 (0.33)

ये फैक्टर कर रहे हैं मदद

अडानी समूह के शेयरों पर लगातार दबाव दिख रहा है, लेकिन इस सप्ताह रिकवरी के संकेत दिख रहे हैं. अडानी समूह के लिए जून का महीना खराब साबित हुआ था. जुलाई का पहला सप्ताह भी नुकसान वाला ही रहा था. अडानी समूह ने हाल ही में ट्रेन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ट्रेनमैन की डील फाइनल की है. अभी अडानी समूह को सुप्रीम कोर्ट के एक ताजा फैसले से भी मदद मिल रही है. सुप्रीम कोर्ट ने हिंडनबर्ग के आरोपों से जुड़े मामले की सुनवाई 14 अगस्त तक टाल दी है.

घरेलू बाजार की धीमी शुरुआत

घरेलू शेयर बाजार ने आज कारोबार की धीमी शुरुआत की है. बीएसई सेंसेक्स मामूली तेजी के साथ 65,650 अंक के पास कारोबार कर रहा है. वहीं एनएसई निफ्टी 19,440 अंक से कुछ ऊपर है.

ये भी पढ़ें: अब बंद हुए ये 2 बैंक, कई लोगों के डूबे पैसे, इस कारण आरबीआई ने उठाया कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget