एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: बिखर गए अडानी के सारे शेयर! अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी ट्रांसमिशन का सबसे बुरा हाल

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों में इससे पहले लगातार दो दिन अच्छी रैली देखने को मिली थी, लेकिन आज न सिर्फ उनकी तेजी पर ब्रेक लगा, बल्कि भारी गिरावट भी दर्ज की गई...

Adani Share Price: अडानी समूह के लिए 2023 में हरे-भरे से ज्यादा लाल कारोबारी दिन ही रिकॉर्ड किए जा रहे हैं. अभी इस सप्ताह अडानी के शेयरों में दो दिनों की तेजी आई ही थी कि आज बुधवार को समूह के सारे शेयर बिखर गए. अडानी समूह के कई शेयरों में आज 5-5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई.

कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी समूह के सभी 10 शेयर आज नुकसान में रहे. उनमें सिर्फ एक ही शेयर ऐसा रहा, जिसकी गिरावट 1 फीसदी से कम रही.

बिखर गए अडानी के से शेयर

बाजार बंद होने के बाद समूह का फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) 6 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुआ. वहीं अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी पावर (Adani Power) के भाव में 7-7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई. सबसे ज्यादा 7.70 फीसदी का घाटा अडानी ट्रांसमिशन को हुआ.

इन शेयरों को भी काफी नुकसान

अन्य शेयरों को देखें तो अडानी ग्रीन (Adani Green) 4 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुआ. अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) को 3 फीसदी से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा. अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) भी करीब 3 फीसदी के घाटे में रहा. अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) को करीब ढाई फीसदी, एनडीटीवी (NDTV) को करीब दो फीसदी और अडानी विल्मर (Adani Wilmar) को करीब 1 फीसदी का नुकसान हुआ. एसीसी (ACC) के भाव में 0.48 फीसदी की गिरावट आई.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
अडानी एंटरप्राइजेज 2530.10 -6.21
अडानी ग्रीन 971.30 -4.32
अडानी पोर्ट्स 826.40 -3.28
अडानी पावर 322.75 -7.10
अडानी ट्रांसमिशन 886.30 -7.70
अडानी विल्मर 374.85 -1.08
अडानी टोटल गैस 653.45 -2.80
अंबुजा सीमेंट 452.90 -2.32
एसीसी 1968.30 -0.48
एनडीटीवी 223.30 -1.80

धरे रह गए सारे अनुमान

इससे पहले अडानी समूह के शेयरों में लगातार दो दिनों से अच्छी तेजी रिकॉर्ड की जा रही थी. ऐसा लग रहा था कि अडानी के शेयर लगातार गिरावट से उबरने लग गए हैं. हालांकि सारे अनुमान धरे रह गए और अडानी समूह के सभी 10 शेयरों ने आज जबरदस्त गोता लगा दिया.

ऐसा रहा बाजार का हाल

घरेलू बाजार की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों प्रमुख सूचकांक आज हल्की बढ़त में बंद हुए. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 215 अंक की बढ़त के साथ 66,430 अंक के पार बंद हुआ. निफ्टी भी करीब 50 अंक की बढ़त के साथ 19,445 अंक के पास बंद हुआ. आज दोनों की शुरुआत धीमी हुई थी और पूरे दिन सीमित दायरे में कारोबार हुआ.

ये भी पढ़ें: हर चौथी ट्रेन चल रही समय से देर, जानें क्यों इस साल बिगड़ा है भारतीय रेल का टाइम-टेबल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget