एक्सप्लोरर

Adani Block Deals: अडानी के फ्लैगशिप शेयर को सपोर्ट कर रहे ये डील, 45% तक चढ़ गया भाव

Adani Enterprises Share: अडानी एंटरप्राइजेज ने बीते सप्ताह के दौरान सिर्फ एक दिन बुधवार को छोड़ सभी सेशन में मजबूती दर्ज की. सोमवार और मंगलवार को तो इसके भाव में बंपर तेजी आई थी...

अडानी समूह (Adani Group) के लिए पिछला सप्ताह शानदार साबित हुआ. पिछले सप्ताह के दौरान समूह के सभी शेयर फायदे में रहे. इस तरह लगातार दो सप्ताह से अडानी समूह के शेयर (Adani Group Stocks) शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. खासकर अडानी समूह के फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में लौटी रैली तो हर किसी को हैरान कर रही है.

रिकॉर्ड उछाल से हर कोई हैरान

अडानी एंटरप्राइजेज ने बीते सप्ताह के दौरान सिर्फ एक दिन बुधवार को छोड़ सभी सेशन में मजबूती दर्ज की. सोमवार और मंगलवार को तो इसके भाव में बंपर तेजी आई. इससे पहले वाले शुक्रवार यानी 19 मई को भी इस शेयर के भाव में शानदार तेजी आई थी. इस तरह महज तीन दिनों यानी 19 मई शुक्रवार, 22 मई सोमवार और 23 मई मंगलवार के कारोबार में यह 45 फीसदी से ज्यादा उछल गया था.

ऐसा रहा पिछला सप्ताह

हालांकि बाद में इस रिकॉर्ड तेजी का कुछ घाटा भी हुआ. महज 3 दिनों में भाव 45 फीसदी से ज्यादा उछलने से निवेशकों को मुनाफावसूली करने का मौका मिला और उन्होंने इसे बिलकुल भी हाथ से जाने नहीं दिया. बुधवार को बाजार खुलते ही अडानी एंटरप्राइजेज मुनाफावसूली की चपेट में आ गया और करीब 10 फीसदी तक गिरा. गुरुवार और शुक्रवार को भी इसकी शुरुआत खराब रही, लेकिन बाद में यह वापसी करने में सफल रहा और हल्की तेजी के साथ बंद हुआ.

अभी इतना है एक शेयर का भाव

इस तरह पिछले सप्ताह के दौरान अडानी एंटरप्राइजेज के भाव में करीब 30 फीसदी की तेजी देखी गई. बीते सप्ताह के 5 सेशन में 30 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ अडानी एंटरप्राइजेज निफ्टी50 का सबसे बेहतर परफॉर्मर साबित हुआ. सप्ताह के अंतिम दिन यह शेयर 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 2,543.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

अडानी को मिले इतने ब्लॉक डील

अडानी समूह के फ्लैगशिप शेयर में लौटी इस रिकॉर्ड रैली के पीछे ब्लॉक डील जिम्मेदार रहे. खनन से लेकर सोलर मैन्यूफैक्चरिंग और वाटर मैनेजमेंट तक जैसे क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज को हाल-फिलहाल में 61 ब्लॉक डील मिले हैं. कंपनी को इन डील्स से 1,021 करोड़ रुपये हासिल हुए हैं. अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों को इन डील्स में 2,531 रुपये का औसत भाव मिला और इनमें 40.34 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ.

ये भी पढ़ें: पिछले सप्ताह 1.5% उछाल, इस सप्ताह कैसा रहेगा बाजार का हाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget