एक्सप्लोरर

Market Outlook: पिछले सप्ताह 1.5% उछाल, इस सप्ताह कैसा रहेगा बाजार का हाल!

Market This Week: बीते सप्ताह के दौरान बड़ी कंपनियों के शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया. बाजार को वैश्विक संकेतों के साथ घरेलू स्तर पर भी मदद मिली. आने वाला सप्ताह भी काफी अहम साबित होने वाला है...

घरेलू शेयर बाजार (Indian Share Market) के लिए बीता सप्ताह बढ़िया साबित हुआ. बीते सप्ताह के दौरान दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ने करीब 1.50 फीसदी की छलांग लगाई. सोमवार 29 मई से बाजार का नया सप्ताह शुरू हो रहा है, और सप्ताह के दौरान ही महीना बदलने वाला है. आइए देखते हैं कि नए सप्ताह में बाजार कैसा रहने वाला है और किन फैक्टर्स से बाजार की चाल तय होने वाली है...

बीते सप्ताह यहां से मिली मदद

आगे बढ़ने से पहले बीते सप्ताह का हाल जान लें. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 775 अंक की मजबूती में रहा और 62,500 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करने में सफल रहा. एनएसई निफ्टी भी सप्ताह के दौरान 18,450 अंक के पार निकल गया. पिछले सप्ताह बाजार को सकारात्मक वैश्विक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर मदद मिली. मार्च तिमाही के लिए कंपनियां परिणाम जारी कर रही हैं और मौजूदा रिजल्ट सीजन अनुमानों के अनुसार चल रहा है. इससे बाजार को मदद मिल रही है.

बड़ी कंपनियों के शेयर चमके

बीते सप्ताह के दौरान घरेलू शेयर बाजारों की तेजी व्यापक रही. निफ्टी 50 इंडेक्स में शामिल 50 शेयरों में से 43 ने सप्ताह के दौरान मजबूती दर्ज की. निफ्टी 50 की कंपनियों में डिविस लैबोरेटरीज (Divi's Lab) के शेयर सबसे ज्यादा 13.3 फीसदी के फायदे में रहे. इसके बाद 5.7 फीसदी की तेजी के साथ आईटीसी का स्थान रहा. अडानी पोर्ट्स ने 5.6 फीसदी की छलांग लगाई, जबकि सन फार्मा में 4.8 फीसदी और टेक महिंद्रा में 4 फीसदी की तेजी आई. विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और इंफोसिस जैसे शेयर भी 3-3 फीसदी से ज्यादा की तेजी में रहे.

जारी होंगे जीडीपी के आंकड़े

अब बात आने वाले सप्ताह की. नया सप्ताह आर्थिक आंकड़ों के लिहाज से काफी अहम साबित होने वाला है. चूंकि सप्ताह के दौरान महीना बदल रहा है, हमें वाहन बिक्री (Auto Sale Data) के आंकड़े देखने को मिलेंगे. सभी वाहन कंपनियां अपनी-अपनी बिक्री के आंकड़े जारी करेंगी, जिससे अर्थव्यवस्था में मांग की स्थिति का पता चलेगा. वहीं सप्ताह के दौरान ही 31 मई को जीडीपी के आंकड़े (GDP Data) भी आने वाले हैं. शेयर बाजार की चाल पर इन आंकड़ों का सीधा असर होगा.

ये आंकड़े भी डालेंगे असर

इनके अलावा सर्विस (Service PMI) और मैन्यूफैक्चरिंग (Manufacturing PMI) सेक्टर के पीएमआई आंकड़े भी जारी होंगे. बाजार की चाल को ये भी प्रभावित कर सकते हैं. सप्ताह के दौरान निवेशकों की निगाहें इंस्टीट्यूशनल इनफ्लो पर भी टिकी रहेंगी, क्योंकि माना जाता है जब विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक यानी एफपीआई (FPI) और घरेलू संस्थागत निवेशक यानी डीआईआई (DII) दोनों शुद्ध लिवाल हो जाते हैं, तो बाजार में कुछ मुनाफावसूली की संभावना बन जाती है. एफपीआई और डीआईआई दोनों लगातार बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए हैं.

इन ग्लोबल फैक्टर्स पर निगाहें

वैश्विक संकेतों की बात करें तो मंदी बाजार को कुछ डरा सकता है. यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी (Germany Recession) आधिकारिक तौर पर मंदी का शिकार बन चुका है. अमेरिका में महंगाई (US Inflation) के आंकड़े एक बार फिर से बढ़ने लग गए हैं. वहीं अमेरिका के सामने डिफॉल्ट (US Debt Default) का खतरा मंडरा रहा है, जिसे टालने के लिए गहन चर्चा चल रही है. समय रहते डील हो पाती है या दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था इतिहास में पहली बार डिफॉल्ट करती है, दुनिया भर के बाजारों पर इसका असर दिखेगा.

ये भी पढ़ें: 10 साल में 9900% रिटर्न, इस स्टॉक ने 10 हजार को बनाया 10 लाख, देखें क्या करती है काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD Rates: बुजुर्गो की चांदी, ये 9 बैंक एफडी पर दे रहे हैं बंपर ब्याज, निवेश पर मिलेगा धांसू मुनाफा
FD Rates: बुजुर्गो की चांदी, ये 9 बैंक एफडी पर दे रहे हैं बंपर ब्याज, निवेश पर मिलेगा धांसू मुनाफा
LPG Rate Today: कितने में होगी आज 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग, US-ईरान में जंग के बीच कहीं बढ़ा तो नहीं रेट?
कितने में होगी आज 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग, US-ईरान में जंग के बीच कहीं बढ़ा तो नहीं रेट?
Petrol-Diesel Rate: आज गाड़ी की टंकी फुल करवाने का है प्लान? पेट्रोल पंप जानें से पहले जानें लेटेस्ट फ्यूल रेट
आज गाड़ी की टंकी फुल करवाने का है प्लान? पेट्रोल पंप जानें से पहले जानें लेटेस्ट फ्यूल रेट
Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget