एक्सप्लोरर

Adani Defence: अडानी डिफेंस ने नौसेना को दूसरा दृष्टि-10 ड्रोन सौंपा, एडवांस्ड विमान करेंगे समुद्री निगरानी को मजबूत

Adani Defence and Aerospace: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के हैदराबाद वाले प्लांट में बनाया गया दृष्टि 10 स्टारलाइनर ड्रोन एक एडवांस्ड खुफिया, निगरानी और टोही (ISR) इक्विपमेंट है.

Adani Defence and Aerospace: अरबपति गौतम अडानी के स्वामित्व वाले अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने भारतीय नौसेना को दूसरा दृष्टि-10 स्टारलाइनर निगरानी ड्रोन सौंप दिया है. इससे समुद्री क्षेत्रों में निगरानी करने और समुद्री लुटेरों के जोखिम को कम करने के लिए भारत की समुद्री सेना की क्षमता बढ़ेगी. मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि दृष्टि 10 भारतीय नौसेना को विशाल समुद्री क्षेत्रों पर निगरानी करने की बेजोड़ क्षमताएं प्रदान करता है. इसके साथ ही ये एक ऐसा मानवरहित विमान है जो समुद्री निगरानी के साथ साथ टोही उपकरण के तौर पर भी कार्य कर सकता है.

नौसेना को कैसे सौंपा गया दूसरा मानवरहित हवाई वाहन

दूसरे मानवरहित हवाई वाहन (UAV) को नौसेना के समुद्री अभियानों में शामिल करने की प्रक्रिया गुजरात के पोरबंदर में शुरू की गई. यह इजराइल के ड्रोन हर्मीस 900 जो कि मध्यम ऊंचाई वाले लंबे समय तक उड़ान भरने वाले यूएवी हैं, उसी का एक संस्करण है.

क्या हैं दृष्टि-10 स्टारलाइनर की खूबियां? 

अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के हैदराबाद वाले प्लांट में बनाया गया दृष्टि 10 स्टारलाइनर ड्रोन एक एडवांस्ड खुफिया, निगरानी और टोही (ISR) उपकरण है. इसमें 36 घंटे चलने और 450 किलोग्राम पेलोड की क्षमता है. यूएवी प्रणाली की उड़ान योग्यता के लिए नाटो के एसटीएएनएजी 4671 (मानकीकृत समझौता 4671) एफिलिएशन के साथ, यह एकमात्र सभी मौसमों में काम करने वाला सैन्य उपकरण है. इसकी एक और खासियत ये है कि इसे अलग-अलग और असंबद्ध दोनों तरह के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने की अनुमति है.

इस साल जनवरी में नौसेना का मिला था पहला दृष्टि-10 स्टारलाइनर

पहला दृष्टि-10 स्टारलाइनर भारतीय नौसेना को इस साल जनवरी में दिया गया था. इसके अलावा, भारतीय सेना को जून में इसकी सप्लाई की गई थी. इस साल की शुरुआत में भारतीय नौसेना को पहला दृष्टि-10 सौंपने के बाद साल के आखिरी महीने में दूसरा दृष्टि-10 मिलने से नौसेना की समुद्र में निगरानी करने की क्षमता में और इजाफा हो जाएगा.

ये भी पढ़ें

8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग कब से होगा लागू? ये है वित्त मंत्रालय का जवाब जो करेगा हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Used Oil: जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती
Airlines News: सामान फेंक 55000 का ट्राइपॉड तोड़ा, मुआवजा दिया सिर्फ 5000, एयर इंडिया पर भड़का पैसेंजर
सामान फेंक 55000 का ट्राइपॉड तोड़ा, मुआवजा दिया सिर्फ 5000, एयर इंडिया पर भड़का पैसेंजर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget