एक्सप्लोरर

AADHAAR अगर खो गया तो दोबारा डाउनलोड करने का मौका भी है, जानें स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेस

AADHAAR Card: अगर आपका आधार कार्ड खो गया है तो इसे दोबारा डाउनलोड करने का मौका भी आपको UIDAI दे रहा है. इसका स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेस आप यहां जान सकते हैं.

AADHAAR Card News: आधार कार्ड अब ऐसा डॉक्यूमेंट बन गया है जिसके बिना आम जनता के कई काम अटक जाते हैं और सरकारी योजनाओं का फायदा भी लेने में परेशानी आती है. इसी वजह से आधार कार्ड को लेकर लोग जागरुक रहते हैं और अब तो बच्चों का आधार कार्ड भी समय रहते बनवाने लगे हैं.  आपको निश्चित तौर पर आधार कार्ड संभालकर रखने की जरूरत है लेकिन क्या हो अगर ये खो जाए तो... अब आधार कार्ड खोने की स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसे दोबारा डाउनलोड किया जा सकता है. 

आधार को दोबारा डाउनलोड करने के लिए आपको पेमेंट भी करना होगा और ये ऑनलाइन मोड से हो सकता है. कोशिश करें कि बार-बार आधार डाउनलोड करने की प्रक्रिया से बचें क्योंकि ये सर्विस जो पहले फ्री थी वो अब पेएबल हो गई है. बता दें कि अब तक 1,316,623,243 आधार जेनरेट हो चुके हैं और ये डेटा आधार की ऑफिशियल वेबसाइट से ही लिया गया है.

यहां जानें कैसे स्टेप बाई स्टेप आधार कार्ड को दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं

आपको दोबारा कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) की ऑफिशियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना पड़ेगा. यहां पर आपको आधार से जुड़ी सारी सर्विसेज मिल जाएंगी.

साइट पर जाने के बाद डाउनलोड आधार के ऑप्शन Get Aadhaar पर क्लिक करें.

यहां जाने के बाद आपको अपना 12 डिजिट का आधार नंबर दर्ज करना होगा. अगर आपको अपना आधार नंबर याद नहीं है या आपके पास वो नंबर नहीं है तो 16 डिजिट का वर्चुअल आइडेंटिफिकेशन नंबर (VID) भरकर काम हो सकता है.

इस प्रोसेस को करने के बाद सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा जो केस सेंसेटिव होता है. इसके बाद ही ओटीपी का प्रोसेस शुरू होगा. 

सिक्योरिटी कोड के बाद Send OTP पर क्लिक करें जिससे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. 

OTP दर्ज करने के बाद Verify and download पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको आधार रीप्रिंट करने के लिए उसका प्रीव्यू दिखाई देगा.

आधार को डाउनलोड करने से पहले Preview Aadhaar Letter की स्क्रीन दिखेगी जिसमें पूरी तरह तसल्ली कर लें कि आपकी डिटेल्स सही हैं.

ये सब करने के बाद पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी मर्जी का ऑप्शन जैसे डेबिट, क्रेडिट कार्ड या नेटबैंकिंग जैसे कई ऑप्शन में से सेलेक्ट करें.

इसके बाद PDF डाउनलोड करने के लिए आपको अपना डिजिटल सिग्नेचर यूआईडीएआई की साइट पर सबमिट करना होगा.

ये सब प्रोसेस करने के बाद आपका आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा और इस बार उसको संभाल कर रखें ताकि आपको कोई परेशानी न हो.

ये भी पढ़ें 

Petrol Diesel Price on 7th December 2021: आज सस्ता हुआ पेट्रोल? आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें

Excise Duty on Petrol-Diesel: 2014 के बाद 7 सालों में मोदी सरकार को पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी से मिले 16.7 लाख करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 घंटे की उड़ान और खाने को कुछ नहीं, अब ग्राहक को 50000 देगी ये एयरलाइन
15 घंटे की उड़ान और खाने को कुछ नहीं, अब ग्राहक को 50000 देगी ये एयरलाइन
2030 तक भारत में मिलेंगी 35 करोड़ नई नौकरियां, खत्म होगी बेरोजगारी- रिपोर्ट
2030 तक भारत में मिलेंगी 35 करोड़ नई नौकरियां, खत्म होगी बेरोजगारी- रिपोर्ट
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30213 करोड़ के इश्यू पर आई 7.40 लाख करोड़ की बोलियां
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30213 करोड़ के इश्यू पर आई 7.40 लाख करोड़ की बोलियां
बड़े बैंकों ने FD पर बढ़ाया ब्याज, RBI रेट हाइक के बाद फैसला
बड़े बैंकों ने FD पर बढ़ाया ब्याज, RBI रेट हाइक के बाद फैसला

वीडियोज

Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget