एक्सप्लोरर

Last Deadline in June: आधार-पैन और पेंशन समेत पैसे से जुड़े ये 6 काम जून में कर लें पूरा, वरना हो जाएगा नुकसान

Aadhaar PAN Link: आधार और पैन कार्ड के अलावा जून में 6 पैसों से जुड़े काम आपको निपटा लेना चाहिए. वरना भारी नुकसान हो सकता है.

Aadhaar PAN Link Last Date extended: जून के बाद आप पैसों से जुड़े कई सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे, अगर आपने कुछ कामों को समय रहते हुए पूरा नहीं कर लिया. जून में पैन कार्ड, आधार कार्ड और हायर पेंशन समेत 6 कार्यों की अंतिम तारीख खत्म हो रही है. आइए जानते हैं कौन कौन से ये काम हैं. 

आधार-पैन लिंक डेडलाइन 

पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की आखिरी डेट जून में समाप्त हो रही है. इसकी तारीख 30 जून, 2023 कर दी गई है. आयकर विभाग के नियम के मुताबिक सभी को पैन से आधार को लिंक कराना अनिवार्य है. आयकर विभाग ने कहा है कि सभी को अपने पैन और आधार नंबर की जानकारी देनी होगी. इससे पहले आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 दी गई थी, जिसे जून तक बढ़ाया गया है. 

ईपीएस आवेदन करने की अंतिम तिथि

ईपीएफओ ने भी हायर पेंशन के लिए आवेदन की सीमा बढ़ाई है. ईपीएफओ ने ईपीएस से पेंशन के लिए आवेदन करने की सीमा दूसरी बार बढ़ाई है. बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 4 नवंबर 2022 से 3 मार्च 2023 तक चार महीने की समय सीमा निर्धारित की थी. ईपीएफओ ने कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) से उच्च पेंशन लेने के लिए आवेदन की सीमा 26 जून 2023 तक बढ़ा दी है. इसमें कर्मचारियों को फार्म जमा करते समय यह कंफर्म करना होगा कि उनके सभी ईपीएफ खातों को एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) में मर्ज कर दिया गया है और उनका सर्विस रिकॉर्ड ईपीएफओ डेटा से मेल खाता हो. 

आधार कार्ड अपडेट की अंतिम तिथि

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार होल्डर्स को फ्री में ऑनलाइन आधार डिटेल्स अपडेट करने का प्रावधान दिया था. यह सुविधा 15 मार्च 2023 से शुरू की गई थी. 14 जून 2023 तक मुफ्त में इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं. यह सुविधा केवल myAadhaar पोर्टल पर फ्री है, वहीं आधार केंद्रों पर 50 रुपये का चार्ज जारी रहेगा है. यूआईडीएआई की तरफ से फिर से पहचान और पते का प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है. खासकर वैसे लोगों से जिनका आधार कार्ड 10 साल पहले बना था और कभी अपडेट नहीं किया गया था. 

बैंक लॉकर एग्रीमेंट डेडलाइन 

RBI ने लॉकर एग्रीमेंट रिन्यू करने के लिए अंतिम तारीख को बढ़ाकर 31 दिसंबर 2023 किया है, जिसमें 50 फीसदी काम 30 जून तक और 75 फीसदी काम 30 सितंबर तक पूरा करने के लिए कहा है. 

इंडियन बैंक स्पेशल एफडी

इंडियन बैंक ने स्पेशल एफडी "IND SUPER 400 DAYS" की शुरुआत की थी. इसमें भी निवेश करने की अंतिम तारीख 30 जून है. इस स्पेशल एफडी के तहत बैंक आम लोगों के लिए 7.25 फीसदी ब्याज, सीनियर सिटीजन के लिए 7.75 फीसदी और 8 फीसदी ब्याज सुपर सीनियर के लिए दे रहा है. 

SBI अमृत कलश 

एसबीआई की अमृत कलश स्पेशल एफडी की भी आखिरी तारीख 30 जून है. यह 400 दिन टेन्योर वाली एफडी है. जनरल पब्लिक के लिए ब्याज  7.10 फीसदी और सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज 7.60 फीसदी है. 

ये भी पढ़ें:

मोदी सरकार में छप्परफाड़ कमाई, इन 5 शेयरों ने दिया 12000% तक रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget