एक्सप्लोरर

Aadhaar Ration Link: आधार और राशन कार्ड को ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों तरीकों से कराएं लिंक, जानें पूरा प्रोसेस

राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए सबसे पहले आधार कार्ड की कॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो लें. राशन कार्ड की दुकान पर आपसे एक फॉर्म फिल करवाया जाएगा.

Aadhaar Ration Link Process: राशन कार्ड योजना के तहत सरकार देश के गरीब और मध्यम आय वर्ग के लोगों को मुफ्त या कम रेट पर राशन प्रदान करती है. कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से देश के करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है. सरकार ने मुफ्त राशन देने की समय सीमा को सितंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है. लेकिन, महामारी के दौरान बहुत से लोगों को राशन कार्ड होते हुए भी राशन की सुविधा नहीं मिल पा रही थी.

इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि प्रवासी मजदूर काम के कारण दिल्ली, मुंबई आदि जैसे बड़े शहरों में रहते हैं. उनका राशन कार्ड उनके गृह जिले का बना हुआ था. इस परेशानी को देखते हुए सरकार ने 'वन नेशन वन राश कार्ड' योजना की शुरुआत ही थी. इस योजना का लाभ उठाने के लिए राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना जरूरी है.

'वन नेशन वन राश कार्ड' के जरिए कोई भी राशन कार्ड धारक देश के किसी भी हिस्से में राशन की दुकान से राशन प्राप्त कर सकता है. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द राशन कार्ड आधार को लिंक कराएं. दोनों को लिंक कराने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रोसेस का इस्तेमाल कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

ऑफलाइन राशन कार्ड इस तरह कराएं लिंक-
राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए आप सबसे पहले आधार कार्ड की कॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो लें. राशन कार्ड की दुकान पर जाकर एक फॉर्म भरना होगा. आपका बायोमेट्रिक लिया जाएगा. इसके बाद राशन कार्ड और आधार कार्ड लिंक कर दिया जाएगा. आधार राशन लिंक होने की सूचना आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगी.

ऑनलाइन राशन कार्ड इस तरह कराएं लिंक-
आप राशन कार्ड को आधार से ऑनलाइन भी लिंक करा सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आधार की आधिकारिक बेवसाइट uidai.gov.in पर क्लिक करें. यहां Start Now का ऑप्शन दिखेगा उसपर क्लिक करें. आपना राज्य, जिला और बाकि जानकारी दर्ज करें. आगे राशन कार्ड का ऑप्शन दिखेगा वहां क्लिक करें. अपना राशन कार्ड नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें. आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज कर दें. इसके बाद आधार राशन कार्ड से लिंक हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-

देश की पहली Digital Bus में जल्द सफर करने का मिलेगा मौका, जानिए खासियत

सड़क के किनारे लगे माइल स्टोन का अलग-अलग कलर का क्या होता है मतलब? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget