एक्सप्लोरर

केंद्र सरकार का बड़ा कदम, जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन्स के लिए आधार ऑथेंटिकेशन को बनाया स्वैच्छिक

Aadhaar Authentication: केंद्र सरकार ने अब जन्म और मृत्यु के लिए आधार के जरिए ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया को और आसान बना दिया है.

Aadhaar: केंद्र सरकार ने जन्म और मृत्यु के रजिस्ट्रेशन्स के लिए आधार ऑथेंटिकेशन को मंजूरी दे दी है और इसे स्वैच्छिक बनाया है. हालांकि जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन के लिए आधार अनिवार्य नहीं है पर अब इसे स्वैच्छिक भी कर दिया गया है. सरकार ने रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के ऑफिस को इन दोनों (जन्म और मृत्यु) के लिए आधार के वॉलेंटरी इस्तेमाल करने के लिए अपनी मंजूरी दी है.

गृह मंत्रालय ने एक गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और कहा है कि रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय के साथ साथ जनगणना कमिश्ननर भी इस तरह के पंजीकरण या रजिस्ट्रेशन के लिए आधार ऑथेंटिकेशन को मान सकते हैं और ये स्वैच्छिक भी रहेगा.

क्या है सरकार का उद्देश्य

इसके पीछे सरकार का उद्देश्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच और जीवन को आसान बनाना है जिसके जरिए भारतीयों को बेहतर रहन-सहन मिल सके. इसी बीच आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI लोगों को प्रोत्साहित कर रही है कि वो अपने आधार को अपने मोबाइल नंबर से लिंक करा लें जिससे कि वो बेहतर ढंग से सामाजिक कल्याण सेवाओं का फायदा ले सकें. 

सरकार के गुड गवर्नेंस रूल्स के ड्राफ्ट में संशोधन का प्रस्ताव

सरकार के गुड गवर्नेंस रूल्स के ड्राफ्ट में संशोधन के जरिए आईटी मंत्रालय का कहना है कि सरकारी मंत्रालय या विभाग के अलावा कोई भी संस्था जो लोगों के जीवन में आसानी को बढ़ावा देने और सेवाओं तक बेहतर पहुंच को सक्षम करने के उद्देश्य से आधार प्रमाणीकरण का उपयोग करना चाहती है, उसके लिए आधार प्रमाणीकरण या ऑथेंटिकेशन को मान्यता दी जाए. 

क्या है सरकार के नोटिफिकेशन में

जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 के तहत कहा गया है कि नियुक्त रजिस्ट्रार को रिपोर्टिंग फॉर्म जन्म या मृत्यु में मांगे गए अन्य विवरणों के साथ एकत्र किए जा रहे आधार नंबर के सत्यापन के लिए स्वैच्छिक आधार पर हां या नहीं का विकल्प चुनने की अनुमति दी जाएगी.

आधार से जुड़ा डेटा

अब तक देश में 1,373,539,199 आधार एनरोल हो चुके हैं और 777,673,372 आधार अपडेट हो चुके हैं. यूआईडीएआई की वेबसाइट के मुताबिक 94,931,352,722 आधार का ऑथेंटिकेशन हो चुका है और 15,509,179,314 ई-केवाईसी आधार के जरिए हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate: खुशखबरी! लगातार चढ़ने के बाद आज नीचे आए सोने के दाम, जानें लेटेस्ट रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget