एक्सप्लोरर

8th Pay Commission: 8वां वित्त आयोग आने से सैलरी में होगा बड़ा इजाफा, पे और अलाउंस मिलाकर कुल फायदा जानें 

8th Pay Commission News: 8वां वेतन आयोग जब लागू होगा तो फिटमेंट फैक्टर में इजाफे के साथ ही कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तो बढ़ेगी ही, भत्तों में भी बड़ा इजाफा देखा जाने की उम्मीद है.

8th Pay Commission: देश में इस समय 7वां वेतन आयोग लागू है और डेढ़ साल के बाद 8वें वेतन आयोग को लागू किया जाना है. केंद्र सरकार हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू करती है. चूंकि 7वां वेतन आयोग जनवरी, 2016 में लागू हुआ था तो 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें जनवरी, 2026 से लागू हो सकती हैं. केंद्र की मोदी सरकार अगले वेतन आयोग की तैयारियां जल्द ही शुरू कर सकती है और आने वाले बजट में भी इसको लेकर कुछ ऐलान हो सकता है, ऐसी सुगबुगाहट हो रही है.

एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा फायदा

जॉइंट कंसल्टिव मशीनरी फोर सेंट्रल गवर्नमेंट एम्पलॉइज की नेशनल काउंसिल के सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है. इसमें 8वें वेतन आयोग के गठन को लेकर मांग की गई है. 8वें वेतन आयोग के गठन से लगभग 49 लाख सरकारी कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को बेनेफिट होगा यानी कुल मिलाकर 1 करोड़ से ज्यादा लोग इससे फायदा ले पाएंगे. 

23 जुलाई को आएगा बजट 2024-25

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को आम बजट 2024-25 पेश करेंगी. केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों का संघ आगामी बजट में 8वें वेतन आयोग के गठन की मांग कर रहा है. इतना ही नहीं कर्मचारियों और श्रमिकों ने इसके लिए एक प्रपोजल भी तैयार करके दे दिया है. 

कितनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी

उम्मीद है कि 8वें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर में इजाफे के साथ ही उनकी सैलरी को भी बढ़ाया जाएगा. फिटमेंट फैक्टर वो मुख्य फॉर्मूला है जो 8वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की सैलरी और पे मैट्रिक्स को निकालने में मदद करता है. 

8वें पे कमीशन में कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर

पिछले दिनों आई फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर 3.68 गुना पर सेट हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर बढ़ोतरी से मूल वेतन 8000 रुपये बढ़ जाएगा. इसके बाद सरकारी कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा. बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते मिलाकर कुल आमदनी में 25-35 फीसदी के बीच की बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

7वें वेतन आयोग में कितना रहा था फिटमेंट सेक्टर

7वें वेतन आयोग में 2.57 गुना फिटमेंट फैक्टर पेश किया गया था जिससे न्यूनतम सैलरी लगभग 14.29 फीसदी बढ़ी थी. इसके बाद मिनिमम सैलरी 18 हजार रुपये हो गई थी.

नए वेतन आयोग से बदल जाएंगी ये चीजें

8वें वेतन आयोग से बेसिक पे, अलाउंसेज या भत्ते, पेंशन और अन्य मौद्रिक फायदों में इजाफा देखा जाएगा. सबसे पहले तो एंप्लाइज की सैलरी बढ़ेगी. चूंकि वेतन आयोग ही कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) समेत दूसरे अलाउंस को तय करने का भी फॉर्मूला तैयार करता है.

ये भी पढ़ें

Stock Market: स्टॉक खरीदने के लिए सबसे अच्छा समय कौनसा होता है, कब करें एंट्री- यहां करें पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में Real Estate बूम, वसुंधरा और इंदिरापुरम के प्रोजेक्ट्स में लगेंगे 300 करोड़
गाजियाबाद में Real Estate बूम, वसुंधरा और इंदिरापुरम के प्रोजेक्ट्स में लगेंगे 300 करोड़
बिहार को मिला 25000 करोड़ रुपए का कर्ज, कहां-कहां होगा खर्च?
बिहार को मिला 25000 करोड़ रुपए का कर्ज, कहां-कहां होगा खर्च?
निजी बाइक को टैक्सी बनाने का रास्ता होगा साफ? गडकरी ने बताया बंपर कमाई का फॉर्मूला
निजी बाइक को टैक्सी बनाने का रास्ता होगा साफ? गडकरी ने बताया बंपर कमाई का फॉर्मूला
भुजिया खाते हैं? उसका सच उड़ा देगा होश, FSSAI ने मारा छापा
भुजिया खाते हैं? उसका सच उड़ा देगा होश, FSSAI ने मारा छापा

वीडियोज

Chitra Tripathi: मथुरा 2027 चुनाव का सबसे बड़ा दांव? विश्लेषकों का विश्लेषण | UP Election
Darshan Jariwala ने Apara Mehta के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं अपना सच जानता हूं’
Ramayana Part 1 के Climax में होगी Sunny Deol के Hanuman की सरप्राइज एंट्री? बड़ा अपडेट
Hanuman Ansh ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, छोटे बजट में 47 करोड़ से ज्यादा की कमाई!
Gandhari EXCLUSIVE: Taapsee Pannu ने Fake Box Office और Quality Content पर खुलकर की बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
मथुरा में दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, सामने आई सुसाइड की वजह
मथुरा में दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, सामने आई सुसाइड की वजह
44 की उम्र में जेम्स एंडरसन का कहर, बोल्ड कर लिया 1183वां विकेट
44 की उम्र में जेम्स एंडरसन का कहर, बोल्ड कर लिया 1183वां विकेट; देखें वीडियो
रोमांस से थ्रिल तक, zee5 पर तेलुगु फिल्मों को मेला, रिलीज होंगी 7 मूवीज
रोमांस से थ्रिल तक, zee5 पर तेलुगु फिल्मों को मेला, रिलीज होंगी 7 मूवीज
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
नेपाल बाढ़: '...पापा ढूंढने क्यों नहीं आए?' अपनों के इंतजार में बेबस लोग
नेपाल बाढ़: '...पापा ढूंढने क्यों नहीं आए?' अपनों के इंतजार में बेबस लोग
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
10 लाख रुपये में Tata Curvv का नया अवतार, फीचर्स की भरमार
10 लाख रुपये में Tata Curvv का नया अवतार, फीचर्स की भरमार
Embed widget