एक्सप्लोरर

7th Pay Commission Latest News: बस बचे हैं कुछ दिन और, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए होने वाला है महंगाई भत्ते में सबसे बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान!

DA Hike Update News: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बड़ा इजाफा किया जा सकता है. उम्मीद जताई जा रही महंगाई भत्ते को 4 फीसदी से लेकर 5 फीसदी तक बढ़ाई जा सकती है.

DA Hike Update News: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 1 जुलाई, 2022 से इस वर्ष के लिए महंगाई भत्ते के दूसरे चरण की बढ़ोतरी का इंतजार है. माना जा रहा है कि 1 जुलाई, 2022 से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान हो सकता है. देश में बढ़ती महंगाई, महंगी हो रही ईएमआई के मद्देनजर केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी करने वाली है. 1 जुलाई 2022 से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बड़ा इजाफा किया जा सकता है. पहले माना जा रहा था कि महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी. लेकिन हाल ही में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स का जो डाटा आया है उसके बाद ये उम्मीद जताई जा रही महंगाई भत्ते को 4 फीसदी से लेकर 5 फीसदी तक बढ़ाई जा सकती है.

मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 34 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है. पहले इसे बढ़ाकर 38 फीसदी किए जाने की उम्मीद थी. लेकिन अब माना जा रहा है कि महंगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी. ये अप्रैल महीने के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All-India Consumer Price Index) के डाटा के मद्देनजर अनुमान लगाया जा रहा है. 

देश में बढ़ती महंगाई (Inflation) को देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि जुलाई महीने में सरकार महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी करने का मन बना रही है. ऐसा हुआ तो केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन (Salary) में जबरदस्त इजाफा संभव है. केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 34 फीसदी से बढ़ाकर 39 फीसदी किया गया तो इससे केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 8,000 रुपये से लेकर 27,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

आंकड़ों के मुताबिक केंद्र सरकार के इस फैसले का असर 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को होगा. कमरतोड़ महंगाई के साथ ईएमआई भी महंगी हो रही है ऐसे में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत दे सकती है. सामान्य तौर पर महंगाई भत्ता पहली जनवरी और पहली जुलाई से बढ़ाए जाने का ट्रेंड रहा है, ऐसे में जुलाई महीने में केंद्रीय कर्मियों को खुशियों की सौगात मिल सकती है. 

बता दें केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई माह के दौरान खुदरा महंगाई आंकड़ों के आधार पर डीए (DA) और डीआर (DR) में संशोधन करती है. देश में महंगाई आरबीआई के अनुमान से ऊपर जा पहुंचा है. खुदरा महंगाई दर आरबीआई के टोलरेंस लेवल 6 फीसदी से ऊपर चला गया है. खुदरा महंगाई की दर अप्रैल में बढ़कर 7.79 फीसदी रहा है जो मार्च में 6.95 फीसदी था.

यह भी पढ़ें:
Government Scheme: केंद्र सरकार घर खरीदने के लिए दे रही पैसा, तुरंत खाते में आएगी राशि, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

ESIC बेरोजगारों को हर महीने दे रहा 25,000 रुपये! पूरे एक साल तक खाते में आएगा पैसा, जानें क्या है सच्चाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget