एक्सप्लोरर

7th Pay Commission: कर्नाटक सरकार ने इतना बढ़ा दिया महंगाई भत्ता, एंप्लाइज और पेंशनर्स को मिला बड़ा फायदा

DA Hike: कर्नाटक सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़े महंगाई भत्ते का तोहफा दे दिया है. राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा एलान कर दिया है जिसका इंतजार लोग कर रहे थे.

7th Pay Commission: कर्नाटक में नई राज्य सरकार ने आते ही राज्य सरकार के लाखों कर्माचारियों और पेंशनर्स को खुश होने की वजह दे दी है. मंगलवार को कर्नाटक सरकार ने अपने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में पूरे 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है और ये 31 फीसदी से बढ़ाकर 35 फीसदी कर दिया गया है. एक सरकारी नोटिफिकेशन (सर्कुलर) में सरकार ने कहा है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स को ये बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2023 से लागू होकर मिलेगा. इसका साफ अर्थ है कि कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स को जनवरी से मिलने वाले एरियर्स भी मिलेंगे.

सरकार को नेटिफिकेशन में क्या लिखा है

सरकार ने जो सर्कुलर जारी किया है उसमें लिखा है कि राज्य सरकार को इस बात की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि साल 2018 के संशोधित पे स्केल के मुताबिक प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जा रहा है. इसे 4 फीसदी बढ़ाया जा रहा है जिसके बाद ये 31 फीसदी से बढ़कर 35 फीसदी पर आ गया है. ये बढ़ा हुए डीए 1 जनवरी 2023 यानी इस साल की पहली तारीख से लागू माना जाएगा. इसी के साथ कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने इस फैसले का फायदा प्रदेश के पेंशनर्स पर भी लागू होने का एलान किया. 

31 फीसदी से बढ़ाकर 35 फीसदी किया गया महंगाई भत्ता

सरकार की ओर से जारी रिलीज में इस बात को साफ किया गया है कि महंगाई भत्ते की दर को मौजूदा 31 फीसदी से बढ़ाकर 35 फीसदी किया जा रहा है जिसके बाद राज्य के कर्मचारियों, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को बड़ा फायदा मिलेगा. इसमें इस बात का भी जिक्र है कि राज्य के कर्मचारियों/पेंशनर्स के अलावा उन पेंशनर्स और कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलेगा जिनके शिक्षण संस्थानों को राज्य के कंसोलिडेटेड फंड के जरिए पेंशन या सैलरी मिलती है.

तमिलनाडु सरकार ने भी हाल में बढ़ाया डीए 

तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में 4 फीसदी ​डीए बढ़ाया है, जिसके बाद यहां अब महंगाई भत्ता 38 फीसदी से 42 फीसदी हो चुका है. इससे 16 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा. ये नई दरें एक अप्रैल 2023 से मानी जाएंगी. 

उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों का मिला बढ़े डीए का लाभ 

उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों का भी महंगाई भत्ता बढ़ाया जा चुका है. यहां भी 42 फीसदी डीए सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिया जा रहा है. इस फैसले से 16.35 लाख कर्मचारियों और 11 पेंशनर्स को लाभ मिलेगा. 

ये भी पढ़ें

रघुराम राजन ने फिर उठाए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल, इस बार PLI स्कीम को लेकर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
Withdrawal Limit: बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget