एक्सप्लोरर

7th Pay Commission: खत्म होने वाला है इंतजार, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों की होगी बंपर दीपावली!

Navratri 2022: नवरात्रि में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान कर सकती है.  

7th Pay Commission: केंद्र सरकार (Central Government) के कर्मचारियों ( Employees) और पेंशनधारकों (Pensioners) का  इंतजार बस अब खत्म होने वाला है. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मोदी सरकार (Modi Sarkar) नवरात्रि के त्योहार पर बड़ा तोहफा ( Festive Gift) देने वाली है. ये तोहफा मिलेगा इसी तारीख भी सामने आ गई है. 28 सितंबर, 2022 को नवरात्रि ( Navratri) शुरु होने के दो दिनों के बाद ही सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए अपना खजाना खोलने वाली है. 28 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi) की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक ( Cabinet Meeting) में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए ( Cabinet Meeting) में महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ाने का एलान किया जा सकता है. 

28 सितंबर को मिलेगा तोहफा!
आधिकारिक तौर पर कैबिनेट की तारीख का एलान नहीं किया गया है. लेकिन इस बात के पूरे आसार हैं कि 28 सितंबर को नवरात्रि शुरू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए सरकार 2022 केी छमाही जुलाई से दिसंबर के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान कर सकती है.  

नवरात्रि पर सौगात!
26 सितंबर से नवरात्र का त्योहार शुरु हो रहा तो 5 अक्टूबर को दशहरा है. और इस बात कि पूरी उम्मीद है कि इस महीने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जा सकता है. हर वर्ष सरकार दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है. पहले चरण महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी जनवरी से तो दूसरी दफा जुलाई महीने से लागू होती है. खुदरा महंगाई आंकड़ों के आधार पर डीए (DA) और डीआर (DR) में बदलाव किया जाता है. खुदरा महंगाई दर आरबीआई के टोलरेंस लेवल 6 फीसदी से ऊपर चल रहा है और अगस्त में खुदरा महंगाई दर फिर से 7 फीसदी पर जा पहुंचा है. 2022 के पहले छमाही जनवरी से जून के लिए सरकार महंगाई भत्ता बढ़ा चुकी है. अब जुलाई से दिसंबर महीने के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है. 

कितना बढ़ेगा डीए!
माना जा रहा था कि महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी. लेकिन बढ़ती महंगाई के मद्देनजर महंगाई भत्ते को 5 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है. केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 39 फीसदी बढ़ाकर किया जा सकता है. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन (Salary) में जबरदस्त इजाफा संभव है. आंकड़ों के मुताबिक केंद्र सरकार के इस फैसले का असर 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को होगा. 

कितना मिलेगा लाभ!
1. मान लिजिए किसी सरकारी कर्मचारी का बेसिक पे 56,000 रुपये है तो 39 फीसदी के दर से महंगाई भत्ता बढ़ने पर 21,840 रुपये महंगाई भत्ता के तौर पर मिलेगा. यानि हर महीने 2800 रुपये ज्यादा और पूरे वर्ष के हिसाब से फायदा को जोड़ लें तो 21,840*12= 262,080 रुपये मिलेंगे. इसका मतलब है कि सालाना आधार पर पहले के मुकाबले 33,600 रुपए का लाभ.  

2. मान लिजिए किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन 18,000 रुपये है तो 34 फीसदी के दर से उसे महंगाई भत्ते के तौर पर 6,120 रुपये मिल रहे हैं. लेकिन महंगाई भत्ता बढ़कर 39 फीसदी हो गया तो 7,020 रुपये महंगाई भत्ते के तौर पर मिलेंगे. यानि पहले जहां 6,120*12= 73,440 रुपये महंगाई भत्ता मिल रहा था वो बढ़ने के बाद 84,240 रुपये मिलेंगे यानि 10,800 रुपये का फायदा.  

ये भी पढ़ें 

Patanjali Group IPOs: पतंजलि ग्रुप की 5 कंपनियों की स्टॉक एक्सचेंज पर होगी लिस्टिंग, बाबा रामदेव करेंगे एलान

Adani Group Stocks: शेयर बाजार में गिरावट, पर अदाणी समूह के सभी शेयर बने रॉकेट!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget