एक्सप्लोरर

5G Spectrum Auction: 7 दिनों बाद खत्म हुई 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी, 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की लगी बोली

5G Spectrum Auction Update: नीलामी प्रक्रिया में चार टेलीकॉम कंपनियों ने 1,50,173 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाई है जो सरकार के अनुमान से कहीं ज्यादा है.

5G Spectrum Auctioning: 5जी स्पेक्ट्रम की निलामी की प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई. इस नीलामी प्रक्रिया में चार टेलीकॉम कंपनियों ने 1,50,173 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाई है जो सरकार के अनुमान से कहीं ज्यादा है. 26 जुलाई, 2022 को 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू हुई थी जो 7 दिनों तक चली है.

आपको बता दें रिलायंस जियो, भारतीय एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और पहली बार टेलीकॉम सेक्टर में कदम रख रही अडानी डाटा नेटवर्क्स ने 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में हिस्सा लिया है. माना जा रहा है कि अलग अलग बैंड में स्पेक्ट्रम के लिये रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने आक्रमक तरीके से बोली लगायी हैं. टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नीलामी में बोली में रखे गये सभी बैंड के लिये अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है. इस बैंड के लिये 2016 और 2021 में हुई नीलामी में कोई खरीदार नहीं आया था. बहरहाल 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में  1,50,173  करोड़ रुपये की बोली सरकार के अपने अनुमान से कहीं अधिक रही है. साथ ही यह 2015 में नीलामी से प्राप्त 1.09 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड राजस्व से कहीं अधिक है.

नीलामी प्रक्रिया के दौरान उत्तर प्रदेश(पूर्वी) मार्केट के लिए 1800 मेगाहर्ट्ज के लिए जबरदस्त नीलामी देखने को मिली है. यूपी-ईस्ट सर्किल के लिए यूनिट प्राइस बेस प्राइस से 91 करोड़ रुपये से 76.5 फीसदी से बढ़कर 160.57 करोड़ रुपये पर जा पहुंची. 

5जी से इंटरनेट स्पीड होगी 10 गुनी तेज
माना जा रहा है कि एक बार टेलीकॉम कंपनियों को 5जी स्पेक्ट्रम आवंटन के बाद अक्टूबर, 2022 में देश के कई बड़े शहरों में 5जी मोबाइल सेवा की शुरूआत हो जाएगी. बहरहाल 5जी मोबाइल सर्विस के शुरू होने के बाद मोबाइल टेलीफोनी और इंटरनेट की दुनिया ही बदल जाएगी. एक अनुमान के मुताबिक 5जी की स्पीड 4जी से 10 गुना ज्यादा है. 5जी सर्विस शुरू होने के बाद ऑटोमेशन का नया दौर शुरू होगा. अभी तक जो चीजें बड़े शहरों तक सीमित है उनकी पहुंच गांवों तक होगी जिसमें ई-मेडिसीन शामिल है, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को जबरदस्त फायदा होगा. 5जी सेवा के लॉन्च होने के बाद देश में डिजिटल क्रांति को नया आयाम मिलेगा. रोबोटिक्स तकनीक का विकास होगा. देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी साथ ही ई-गवर्नेंस का विस्तार होगा. 

ये भी पढ़ें 

M&M Share Price: 30 मिनट में 1 लाख नई स्कार्पियो की बुकिंग के बाद, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में ऐतिहासिक उछाल

RBI Repo Rate: महंगी हो सकती है EMI, 5 अगस्त को RBI 0.50% तक बढ़ा सकता है रेपो रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोने की बढ़ेगी खरीदारी, धनतेरस से पहले 25% तक हुआ सस्ता
सोने की बढ़ेगी खरीदारी, धनतेरस से पहले 25% तक हुआ सस्ता
Dhanteras 2026: नया सोना महंगा, क्या पुराने गहने बदलकर नया लेना शुभ है? जानें Gold Exchange का नियम
Dhanteras Gold Exchange 2026: पुराने सोने के बदले नया गहना लेना शुभ है?
एक झटके में सोना 3000 और चांदी 6900 रुपए महंगी, ट्रंप की हार का असर
एक झटके में सोना 3000 और चांदी 6900 रुपए महंगी, ट्रंप की हार का असर
देश में 250 रुपए का सिक्का जारी, 4 धातुओं से बनी है 35 ग्राम की क्वाइन
देश में 250 रुपए का सिक्का जारी, 4 धातुओं से बनी है 35 ग्राम की क्वाइन

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget