एक्सप्लोरर

5G Services in India: Airtel-Jio को कड़ी टक्कर देने के लिए गौतम अडानी तैयार! मिला फुल टाइम लाइसेंस

ADNL: अडानी समूह (Adani Group) को लाइसेंस मिल जाने के बाद देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियां जियो (Jio), एयरटेल (Bharti Airtel), वोडाफोन-आइडिया को कड़ी टक्कर मिलने वाली है.

Adani Data Network License: भारत में 5G सर्विसेज के मैदान में एयरटेल (Airtel) और जियो (Jio) को कड़ी टक्कर मिलने वाली है. एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनी अडानी डाटा नेटवर्क लिमिटेड (Adani Data Networks Ltd) टेलीकॉम सेक्टर के लिए एकीकृत लाइसेंस मिल गया है. ऐसे में अब अडानी की कंपनी जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. अब अडानी डाटा नेटवर्क लिमिटेड (ADNL) देशभर में कहीं भी टेलीकॉम सर्विसेज देने के लिए सक्षम हो गई है. देश में हाल ही में हुई 5G स्पेक्ट्रम नीलामी (5G Spectrum) में कंपनी ने भी बोली लगाई थी. इसके बाद से ही अडानी ग्रुप टेलीकॉम सेक्टर (Telecom Sector in India) में एंट्री करने की तैयारी कर रहा था.

सोमवार को जारी किया गया लाइसेंस
पीटीआई के मुताबिक दो आधिकारिक सूत्रों ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि अडानी डाटा नेटवर्क को लाइसेंस दे दिया गया है. यह लाइसेंस सोमवार को दे दिया गया है. ADNL ने 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में 20 साल के लिए 212 करोड़ रुपये में 26GHz mm वेव बैंड में 400MHz स्पेक्ट्रम को यूज करने का अधिकार मिल गया है. गौरतलब है कि अडानी समूह पोर्ट, कोयला, ग्रीन, एनर्जी, बिजली वितरण और एविएशन सेक्टर (Aviation Sector) में पहले से मौजूद हैं. अब टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री लेने के बाद अडानी का सीधा मुकाबला रिलायंस के जियो (Reliance Jio) के साथ होगा.

अंबानी और अडानी का होगा सीधा मुकाबला
भारत के दो सबसे दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani) दोनों गुजरात से हैं. अब तक दोनों बिजनेस टाइकून अलग-अलग सेक्टर्स में काम करते थे, लेकिन अब दोनों एक फील्ड में उतरकर एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे. मुकेश अंबानी की कंपनी तेल, रिफाइनरी, पेट्रोकेमिकल, रिटेल और टेलीकॉम के सेक्टर्स में काम करती है. हाल के कुछ वर्षों में दोनों समूहों में कुछ सेक्टर्स में प्रतिस्पर्धा देखने को मिली हैं. आडानी समूह पेट्रोकेमिकल सेक्टर में एंटर हुआ है तो वहीं रिलायंस ग्रुप एनर्जी सेक्टर में एंट्री ली है.

जियो और एयरटेल को मिलेगी कड़ी टक्कर
अडानी समूह (Adani Group) को लाइसेंस मिल जाने के बाद देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियां जियो (Jio), एयरटेल (Bharti Airtel), वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-Idea) को कड़ी टक्कर मिलने वाली है. फिलहाल अडानी समूह द्वारा इस लाइसेंस के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन अब कंपनी टेलीकॉम सेक्टर में भी विस्तार कर सकती है.  

ये भी पढ़ें-

Crypto Mining Apps: महाराष्ट्र के सोलापुर में क्रिप्टो क्लाउड माइनिंग ऐप के जरिए धोखाधड़ी! 30 लोगों को लगा लाखों का चूना

PM Svanidhi Yojana: रेहड़ी-पटरी वालों को बिना किसी गारंटी के सरकार दे रही 50,000 रुपये तक का लोन! जानिए योजना की डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया
फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
CLIC Insurance Company: LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
Flight Update: सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget