एक्सप्लोरर

Cheapest Cloth Markets: दिल्ली के 5 बाजार, जहां सस्ते में मिलते हैं लेडीज और जेंट्स के कपड़े

दिल्ली के 5 मशहूर बाजारों में आप बजट शॉपिंग कर सकते हैं. सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, जनपथ, गांधी नगर और कमला नगर में लड़के-लड़कियों के ट्रेंडी कपड़े, जींस, टी-शर्ट और कुर्तियां सस्ते दामों पर मिलती हैं.

त्योहार हो, कॉलेज का नया सेशन या फिर दोस्तों के साथ घूमने का प्लान, हर मौके पर स्टाइलिश दिखने की चाह रहती है. लेकिन महंगे ब्रांड्स और शोरूम की कीमतें कई बार बजट बिगाड़ देती हैं. ऐसे में दिल्ली के कुछ मशहूर बाजार लोगों के लिए किफायती विकल्प बनकर सामने आते हैं.

यहां ट्रेंडी टॉप, जींस, शर्ट, कुर्तियां और कैजुअल वियर से लेकर बच्चों के कपड़ों तक कई विकल्प मिलते हैं. खास बात यह है कि कुछ दुकानों पर करीब 100 रुपये से भी खरीदारी शुरू हो सकती है. आइए जानते हैं दिल्ली के पांच ऐसे बाजारों के बारे में, जहां बजट के हिसाब से फैशन की तलाश पूरी की जा सकती है.

1. सरोजिनी नगर मार्केट: कम बजट में ट्रेंडी कपड़ों की भरमार

सरोजिनी नगर मार्केट दिल्ली में सस्ती और फैशनेबल शॉपिंग के लिए काफी लोकप्रिय है. यहां कॉलेज स्टूडेंट्स से लेकर नौकरीपेशा युवा तक खरीदारी करने पहुंचते हैं. बाजार में महिलाओं के टॉप, ड्रेसेज, जींस और जैकेट के साथ पुरुषों की शर्ट, टी-शर्ट और कैजुअल कपड़ों के विकल्प भी मिलते हैं.
यहां टॉप की कीमत लगभग 100 से 300 रुपये, जींस की 250 से 600 रुपये और शर्ट की 200 से 450 रुपये तक हो सकती है. हालांकि, डिजाइन और गुणवत्ता के अनुसार कीमत बदलती है. मोलभाव करने से बेहतर सौदा मिलने की संभावना रहती है.

2. लाजपथ नगर मार्केट: एथनिक और वेस्टर्न वियर का कॉम्बिनेशन

अगर आप कुर्ती, सूट, दुपट्टे और दूसरे पारंपरिक कपड़ों की तलाश में हैं, तो लाजपथ नगर मार्केट एक लोकप्रिय विकल्प है. यहां महिलाओं के एथनिक वियर के अलावा पुरुषों के कुर्ते, शर्ट और कैजुअल कपड़े भी मिलते हैं. इस बाजार में कुर्तियां लगभग 250 से 1 हजार रुपये और दुपट्टे 100 से 500 रुपये तक मिल सकते हैं. डिजाइनर और बेहतर फैब्रिक वाले कपड़ों की कीमत इससे अधिक भी हो सकती है.

3. जनपथ मार्केट: अलग स्टाइल पसंद करने वालों की पहली पसंद

कनॉट प्लेस के नजदीक स्थित जनपथ मार्केट अपने रंगीन स्ट्रीट फैशन और एक्सेसरीज के लिए जाना जाता है. यहां प्रिंटेड टॉप, स्कर्ट, जैकेट, बैग और ज्वेलरी के साथ पुरुषों के कैजुअल कपड़ों के विकल्प भी मिलते हैं. यहां कुछ छोटे फैशन आइटम और कपड़े करीब 150 से 500 रुपये के बजट में तलाशे जा सकते हैं. हालांकि, कीमत सामान की गुणवत्ता और दुकानदार के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है.

4. गांधी नगर मार्केट: थोक में कपड़े खरीदने वालों के लिए खास

पूर्वी दिल्ली का गांधी नगर मार्केट रेडीमेड कपड़ों के बड़े थोक बाजारों में गिना जाता है. यहां टी-शर्ट, शर्ट, जींस, ट्राउजर और बच्चों के कपड़ों की कई वैरायटी मिलती हैं. दुकानदारों और छोटे कारोबारियों के साथ-साथ बड़ी मात्रा में खरीदारी करने वाले लोग भी यहां पहुंचते हैं.
थोक खरीदारी में टी-शर्ट की कीमत करीब 80 से 250 रुपये और शर्ट की 150 से 500 रुपये तक हो सकती है. हालांकि, ये अनुमानित दाम हैं और कई दुकानों पर न्यूनतम मात्रा में खरीदारी करना जरूरी हो सकता है.

5. कमला नगर मार्केट: कॉलेज फैशन के लिए मशहूर

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस के पास मौजूद कमला नगर मार्केट युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां टॉप, टी-शर्ट, जींस, शर्ट और कुर्तियों से लेकर फुटवियर और फैशन एक्सेसरीज तक कई विकल्प मिलते हैं. यहां टॉप और टी-शर्ट लगभग 150 से 400 रुपये, कुर्तियां 200 से 500 रुपये और जींस 300 से 700 रुपये के आसपास मिल सकती हैं. कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यह बाजार अपनी पसंद के मुताबिक कपड़े तलाशने का अच्छा विकल्प है.

शॉपिंग पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

दिल्ली के इन बाजारों में खरीदारी करते समय एक ही सामान की कीमत अलग-अलग दुकानों पर पूछना फायदेमंद रहता है. कपड़े की गुणवत्ता, सिलाई और साइज की जांच जरूर करें. साथ ही, बाजार में बताई गई शुरुआती कीमत हर दुकान या हर डिजाइन पर लागू नहीं होती. कुल मिलाकर, अगर आप महंगे शोरूम के बजाय बजट में फैशनेबल कपड़े खरीदना चाहते हैं, तो दिल्ली के ये पांच बाजार आपकी शॉपिंग लिस्ट में शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- प्याज, तेल, चावल और LPG महंगी, घर में खाना बनाना 10% हुआ महंगा

यह भी देखें-

About the author शौर्या रे

शौर्य रे उत्तर प्रदेश में मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की बेचलर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की स्टूडेंट हैं. शौर्य वर्तमान में एबीपी न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. बिजनेस और यूटिलिटी की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली शौर्य पब्लिक रिलेशंस (PR) व कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस के क्षेत्र में भविष्य तलाश रही हैं. वह मीडिया ट्रेंड्स, ब्रांड स्ट्रैटेजी और पब्लिक ओपिनियन से जुड़े विषयों पर अपनी रूची रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कितनी सैलरी लेते हैं Google, Facebook के CEO, 1 दिन में होती है कितनी कमाई?
कितनी सैलरी लेते हैं Google, Facebook के CEO, 1 दिन में होती है कितनी कमाई?
बैंक अकाउंट से कट जाएं पैसे, तो घबराएं नहीं! फटाफट कर डालें ये काम
बैंक अकाउंट से कट जाएं पैसे, तो घबराएं नहीं! फटाफट कर डालें ये काम
पेट्रोल पर टैक्स खत्म, डीजल पर 3 रुपए बढ़ा विंडफॉल टैक्स, ATF पर भी 50 पैसे की बढ़ोतरी
पेट्रोल पर टैक्स खत्म, डीजल पर 3 रुपए बढ़ा विंडफॉल टैक्स, ATF पर भी 50 पैसे की बढ़ोतरी
8वां वेतन आयोग: रिपोर्ट सौंपने के बाद सरकार ले सकती हैं 5 बड़े फैसले, जानें डिटेल
8वां वेतन आयोग: रिपोर्ट सौंपने के बाद सरकार ले सकती हैं 5 बड़े फैसले, जानें डिटेल
Advertisement

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
Embed widget