एक्सप्लोरर

पुराने गहने बेचने पर भी लगेगा 3 फीसदी जीएसटी: हसमुख अढ़िया

पुराने गहने या सोना वगैरह बेचने पर कमाई गई राशि पर 3 फीसदी जीएसटी लागू होगा. राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने ये जानकारी देते हुए कहा कि हालांकि, अगर पुराने गहने बेचकर उस पैसे से नये जेवरात खरीदे जाते हैं तो जीएसटी में से 3 फीसदी टैक्स घटा दिया जाएगा.

नई दिल्लीः पुराने गहने या सोना वगैरह बेचने पर कमाई गई राशि पर 3 फीसदी जीएसटी लागू होगा. राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने ये जानकारी देते हुए कहा कि हालांकि, अगर पुराने गहने बेचकर उस पैसे से नये जेवरात खरीदे जाते हैं तो जीएसटी में से 3 फीसदी टैक्स घटा दिया जाएगा. अधिया ने जीएसटी मास्टर क्लास में कहा, ‘मानिए मैं जौहरी हूं और कोई पुराने गहने बेचने आता है. यह सोना खरीदने जैसा ही है. आप बाद में इनपुट क्रेडिट टैक्स का दावा कर सकते हैं.’ उन्होंने कहा कि अगर कोई जौहरी पुराने गहने खरीदता है तो वह रिवर्स शुल्क के रूप में 3 फीसदी जीएसटी वसूल करेगा. अगर एक लाख रुपये मूल्य के पुराने गहने बेचे जाते हैं तो जीएसटी के रूप में 3000 रुपये काट लिए जाएंगे. लेकिन अगर पुराने गहने बेचने से मिले पैसे से नए जेवर खरीदे जाते हैं तो पुराने की बिक्री पर चुकाए गए टैक्स को खरीदे गये गहनों के जीएसटी की गणना करते समय उसमें जोड़ दिया जाएगा. हालांकि, अगर जौहरी को कोई पुराना गहने मरम्मत वगैरह के लिए दिया जाता है तो यह जॉब वर्क होगा और इस पर 5 फीसदी जीएसटी लगेगा. अधिया ने कहा, ‘‘लेकिन यदि मैं कहता हूं कि मेरे पुराने गहने लेकर उन्हें गला दीजिये और मुझे नया दे दीजिये, इसका मतलब हुआ कि व्यापारी एक रजिस्टर्ड व्यक्ति है, ऐसे में यह पुराने गहने के तौर पर सोना खरीदने के समान है. देश में एक जुलाई से जीएसटी लागू कर दिया गया, इसमें सोने की खरीद फरोख्त पर तीन फीसदी जीएसटी लगाया गया है जबकि जॉब वर्क पर 5 फीसदी की दर से जीएसटी लागू होगा. नेटफ्ल्क्सि से मूवी व टेलीविजन शो डाउनलोड करने पर कर के बारे में पूछे जाने पर अधिया ने कहा कि यह अमेरिकी कंपनी सेवा कर का भुगतान कर रही है. इसके स्थान पर अब जीएसटी लगेगा. वेबसाइट अथवा ब्लॉग में विज्ञापन देने के बारे में अधिया ने कहा कि यदि पैसेन सेवायें देकर अर्जित किया गया है तो उस पर जीएसटी लगेगा. लिहाजा देश की करोड़ों महिलाओं के लिए ये जरूरी खबर है. पुराने गहने बेचने से लेकर मरम्मत कराना भी जीएसटी इफेक्ट से महंगा पड़ेगा. दरअसल, अब जीएसटी लागू होने के बाद अब ज्वेलर आपसे रिवर्स चार्ज के तहत 3 फीसदी जीएसटी लेगा यानि 1 लाख के गहने पर 3 हजार जीएसटी लगेगा. लेकिन अगर पूराने गहने के बदले में नए गहने लेते हैं तो टैक्स वापस मिलेगा जबकि पुरानों गहनों की मरम्मत पर 5 फीसदी जीएसटी चुकाना होगा. गहने की मरम्मत सर्विस चार्ज किया जायेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget