एक्सप्लोरर

Modi 3.0: मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल, पहले 100 दिन में मंजूर हुए 3 लाख करोड़ के इंफ्रा प्रोजेक्ट

100 Days of Modi3.0: बीते दिनों हुए लोकसभा चुनाव में सीटें कम होने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार तीसरी बार वापसी करने में सफल रही है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन पूरे कर लिए हैं. इन 100 दिनों में मोदी सरकार ने बुनियादी संरचना पर अपने फोकस को बरकरार रखा है. इस दौरान मोदी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी 3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है.

सबसे बड़ा है यह बंदरगाह वाला प्रोजेक्ट

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में 3 लाख करोड़ रुपये की इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाएं मंजूर की गई हैं. उनमें सबसे बड़ा प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के वधावन में बंदरगाह का है. उस बंदरगाह के लिए 76,200 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर किया गया है. उसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के लिए 49 हजार करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिसके तहत ग्रामीण भारत में 62,500 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होने वाला है.

रोड से लेकर रेल और एयरपोर्ट तक ध्यान

सरकार ने आठ नेशनल हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर की परियोजनाओं को भी मंजूर किया है. उनकी लंबाई 936 किलोमीटर होगी और 50,600 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है. मोदी 3.0 के पहले 100 दिनों में बुनियादी संरचना से जुड़ी जिन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, उनमें वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का विकास, पश्चिम बंगाल के बागडोगर और बिहार के बिहटा में हवाई अड्डों पर नए सिविल एन्क्लेव का विकास, 8 नई रेल लाइन परियोजनाएं, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख को जोड़ने वाली शिनखुन ला सुरंग आदि शामिल हैं.

तीसरे कार्यकाल में इंफ्रा पर फोकस बरकरार

मोदी सरकार के द्वारा पहले के दो कार्यकाल के दौरान देश में बुनियादी संरचना के विकास पर फोकस दिया गया है. तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में मंजूर की गई परियोजनाओं से लग रहा है कि इस कार्यकाल में भी मोदी सरकार बुनियादी संरचना के विकास पर फोकस बनाए रखने वाली है. अभी जिन परियोजनाओं को मंजूर किया गया है, उनक उद्देश्य देश में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना, आर्थिक तरक्की को तेज करना, रोजगार के नए अवसर पैदा करना और लोगों के जीवन को आसान बनाना है.

इस तरह फायदेमंद होंगे इंफ्रा प्रोजेक्ट

उदाहरण के लिए महाराष्ट्र में बन रहे बंदरगाह से आयात-निर्यात की सुविधा का विस्तार होगा. पूरी तरह तैयार होने के बाद उसे दुनिया के टॉप-10 बंदरगाहों में गिना जाएगा. ग्रामीण सड़क परियोजनाओं से 25 हजार गांवों को फायदा होगा. हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर से दो शहरों के बीच की दूरी कम होगी. प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में जिस सुरंग का शिलान्यास किया था, उसके तैयार होने से लद्दाख को बारहों महीने कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा.

ये भी पढ़ें: अब कैसे मजबूत होगा भारत का आधारभूत ढांचा? येन में मजबूती और महंगे जापानी कर्ज ने बढ़ाई मुसीबत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget