एक्सप्लोरर

Working Days: ब्रिटेन में 100 कंपनियों ने कर्मचारियों को दी खुशखबरी! अब हफ्ते में केवल चार दिन करना होगा काम

Four Days Working: 4 डे वर्किंग सिस्टम के समर्थकों का यह मानना है कि हफ्ते में चार दिन काम करने से कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी बेहतर होगी और इससे फायदा होगा.

Four Days Working Week: ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था (UK Economy) अपनी पटरी से उतर चुकी है. कई एक्सपर्ट्स का यह दावा है कि यूके में जल्द ही आर्थिक मंदी आ सकती है. ऐसे में वहां के नए पीएम ऋषि सुनक (PM Rishi Sunak) अपनी देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.  इसके अलावा अब यूके से ऐसी खबर आई है जो वहां के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी साबित हो सकती है.

100 कंपनियों ने किया बड़ा एलान
ब्रिटेन की 100 कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के हक में बड़ा फैसला लिया है. यूके की 100 कंपनियों ने यह ऐलान किया है कि वह अपने कर्मचारियों को 4 डेज वर्किंग (Four-Days Working Week) की सुविधा देंगी. ध्यान देने वाली बात ये है कि इन 100 कंपनियों में कुल 2,600 कर्मचारी काम करते हैं. इसके साथ ही पांचवें दिन पर किसी तरह का पे कट नहीं होगा. इन कंपनियों का यह मानना है कि 4 डे वर्किंग होने से देश में बड़े बदलाव आने की उम्मीद है. यहां के कुछ बैंक भी फोर डेज वर्किंग फॉर्मूले पर अब काम करने वाले हैं. 

इन 100 कंपनियां की लिस्ट में दो बड़ी कंपनियों का नाम भी है शामिल
4 डेज वर्किंग सिस्टम के समर्थकों का यह मानना है कि हफ्ते में चार दिन काम करने से कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी बेहतर होगी. इसके साथ ही कर्मचारी और अच्छा काम करने के लिए प्रेरित होंगे. इसके साथ ही कर्मचारी अपने काम को बेहतर करने की कोशिश करेंगे और इससे कंपनियों को फायदा मिलेगा. खास बात ये है कि इन 100 कंपनियों में से दो बड़ी कंपनियां है. 

इन कंपनियों का नाम है फर्म एटम बैंक और एविन. इन दोनों कंपनियों में कुल 450 कर्मचारी काम करते हैं. द गार्जियन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मुख्य कार्यकारी एडम रॉस ने कहा कि हम इस नए सिस्टम पर स्विच कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि आने वाले वक्त में हमें कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. इससे कर्मचारियों के ऊपर काम का बोझ कम होगा और इससे कंपनी को लंबे वक्त में फायदा होगा.

दुनिया की 70 कंपनियां इस सिस्टम का कर रहीं ट्रायल
बता दें कि ब्रिटेन की 100 कंपनियों के अलावा 70 और कंपनियों में भी 4 डेज वर्किंग का नियम लागू हुआ है. इस नियम को ट्रायल बेसिस पर शुरू किया गया है. यह ट्रायल सितंबर 2022 से शुरू हुआ है. ध्यान देने वाली बात ये है कि इन कंपनियों में कुल 3,300 लोग काम करते हैं. आपको बता दें कि हाल ही शीर्ष यूनिवर्सिटी ऑक्सफोर्ड, कैंब्रिज और बोस्टन ने मिलकर एक स्टडी की थी. शोधकर्ता ने लोगों से यह सवाल पूछा था कि आपको यह ट्रायल कैसा लगा है. ऐसे में कंपनियों में काम करने वाले कुल 88 फीसदी लोग इस सिस्टम से बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि आगे भी यह सिस्टम जारी रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें-

PMMY: मुद्रा लोन लेने वाले कर्ज वापस करने में रहे अव्‍वल! इस स्कीम के तहत दिए गए लोन में NPA रहा बेहद कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget