एक्सप्लोरर

US Treasury Yield: 2007 के बाद पहली बार 10 साल वाला अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड 5% के पार, आर्थिक अनिश्चितता के दौर में बना सेफ हैवन

US Treasury Yield Update: 16 सालों में ये पहला मौका है जब अमेरिकी ट्रेजरी नोट यील्ड 5 फीसदी के पार जा पहुंचा है.

US Treasury Yield: 10 साल वाली अमेरिकी ट्रेजरी नोट यील्ड 23 अक्टूबर 2023 को पहली बार 5 फीसदी के पार जा पहुंचा है. जुलाई 2007 के बाद यानि पिछले 16 सालों में ये पहला मौका है जब अमेरिकी ट्रेजरी नोट यील्ड 5 फीसदी के पार जा पहुंचा है. जब आर्थिक अनिश्चितता का दौर हावी है तो 10 साल के ट्रेजरी नोट यील्ड में उछाल सुरक्षित निवेश की ओर इशारा कर रहा है. 

अमेरिकी ट्रेजरी नोट यील्ड में उछाल फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के पिछले हफ्ते दिए बयान के बाद आया है. जेरोम पॉवेल ने पिछले हफ्ते संकेत दिए की फेडरल रिजर्व  नवंबर की बैठक में ब्याज दरों को स्थिर रख सकता है हालांकि महंगाई में बढ़त की आशंका के चलते ब्याज दरों में बढ़ोतरी का विकल्प खुला हुआ है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में जारी मजबूती और सख्त लेबर मार्केट के चलते मॉनिटरी पॉलिसी की सख्ती को आगे भी जारी रखना पड़ सकता है यानि फेडरल रिजर्व आगे भी ब्याज दरें बढ़ा सकता है.  

हालांकि भी ये भी माना जा रहा कि सरकार बढ़ते घाटे की भरपाई के लिए बॉन्ड की बिक्री को बढ़ा सकती है. सोमवार को 10 साल का अमेरिकी ट्रेजरी नोट यील्ड 8 बेसिस प्वाइंट के उछाल के साथ 5.004 फीसदी पर जा पहुंचा है. मई 2023 के बाद से अमेरिकी ट्रेजरी नोट यील्ड में 160 बेसिस प्वाइंट का उछाल आ चुका है. 

दरअसल सरकारें और कॉरपोरेट जगत बॉन्ड के जरिए रकम जुटाती है. बॉन्ड पर एक ब्याज दिया जाता जो कि स्टेबल होता है. इन बॉन्डों की बाजारों में ट्रेडिंग भी होती है. अमेरिकी ट्रेजरी नोट यील्ड में उछाल के चलते पिछले दिनों अमेरिकी सरकार ने बॉन्ड जारी कर बाजार से पैसे जुटाने की योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया.  

ये भी पढ़ें 

इजरायल हमास युद्ध से ग्लोबल अनिश्चितता पर वित्त मंत्रालय ने जताई चिंता, कच्चे तेल में उबाल संभव, इकोनॉमिक एक्टिविटी हो सकती है प्रभावित

अमेरिकी ट्रेजरी नोट यील्ड में उछाल के चलते ही भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते बड़ी गिरावट देखने को मिली है. बीएसई सेंसेक्स 825 और निफ्टी में 260 अंकों की गिरावट रही. जबकि मिड कैप इंडेक्स में 1100 अंकों और स्मॉल कैप में 500 अंकों का जोरदार गिरावट देखने को मिला है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget