एक्सप्लोरर
सलमान ने बॉलीवुड में पूरे किए 29 साल, ये हैं कमाई उनकी टॉप-10 फिल्में...
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 27 Aug 2017 05:46 PM (IST)
1/12

आपको बता दें कि सलमान खान ने एक के बाद एक 11 ऐसी फिल्मों में काम किया है जिनका कुल कलेक्शन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा है.
2/12

9. इसी साल 23 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई .फिल्म की कुल कमाई 121.25 करोड़ रुपए रही.
3/12

फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से लेकर 'ट्यूबलाइट' तक बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में 29 साल पूरे कर लिए हैं. बतौर एक्टर सलमान खान ने कई ऐसी हिट फिल्में की जिसने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया. आइये जानते हैं सलमान की किन फिल्मों ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड...
4/12

10. साल 2011 की फिल्म ‘रेडी’ में भी सलमान खान का जादू चला और इस फिल्म ने 120 करोड़ रुपए की कमाई की.
5/12

8. साल 2010 में आई फिल्म ‘दबंग’ के डायलॉग्स ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 138.88 करोड़ रुपए पहुंच गया.
6/12

7. 2011 में रिलीज सलमान की फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ ने 142 करोड़ रुपए कमाए.
7/12

6. 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘दबंग-2’ में सलमान खान के इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे का अंदाज दर्शकों को इतना पसंद आया कि फिल्म ने कमाई के मामले में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म ने कुल 158 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.
8/12

3. 2014 में आई फिल्म ‘किक’ में सलमान के जबरदस्त स्टंट ने दर्शकों का मन मोह लिया. इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 233 करोड़ रुपए कमाए.
9/12

5. रोमांस, एक्शन और थ्रिलर से भरपूर सलमान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘एक था टाइगर’ भी दर्शकों को थियेटर तक लाने में कामयाब रही. इस फिल्म ने 198 करोड़ रुपए की कमाई की.
10/12

4. 2015 में रिलीज हुई सलमान की फैमिली ड्रामा ‘प्रेम रतन धन पायो’ साल की दूसरी फिल्म बनी, जिसने 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की. फिल्म का कुल कलेक्शन 207.40 करोड़ रुपए रहा.
11/12

2. पिछले साल मई में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' दर्शकों को खूब पसंद आई. यह सलमान की दूसरी फिल्म थी जिसने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. फिल्म का कुल कलेक्शन 300.45 करोड़ रुपए रहा.
12/12

1. 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने कई रिकॉर्ड तोड़ बॉलीवुड में कमाई के मामलें में नया रिकॉर्ड बनाया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 320.34 करोड़ रुपए की धमाकेदार कमाई की.
Published at : 26 Aug 2017 08:55 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
‘75 इयर्स ऑफ एनडीए’ ने दिलाया पुनीत बालन स्टूडियोज को राष्ट्रीय गौरव, मनवीर जसरोटिया बने बेस्ट एडिटर
बॉलीवुड
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
बॉलीवुड
जॉन अब्राहम ने 84 करोड़ रुपये में खरीदा आलीशान बंगला, 5 करोड़ स्टांप ड्यूटी के दिए
बॉलीवुड
भारत-इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचीं कृति सेनन, एमएस धोनी की बेटी जीवा संग क्यूट मोमेंट हुआ वायरल























