एक्सप्लोरर

'पद्मावत' विवाद पर भंसाली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दर्शकों ने विरोधियों को दिया है करारा जवाब

1/10
उन्होंने कहा, ‘‘ बहुत सारे राजपूत लोगों ने फिल्म देखी है और वह कह रहे हैं कि यह हमारा गुणगान करती है, यह हमारा तथा हमारे पूर्वजों का जश्न मनाती है और इस फिल्म में कुछ भी गलत नहीं है. तो फिर वह शोर किस बारे में था? ’’ निर्देशक ने कहा कि मीडिया, फिल्म जगत और दर्शकों से ऐसा समर्थन मिलना ‘‘एक दुर्लभ अनुभव’’ है.

2/10
उन्होंने कहा, ‘‘ यह एक दुर्लभ अनुभव है. मैंने कभी नहीं देखा या सुना कि कोई फिल्मकार इस सब से गुजरा, उबरा और फिल्म थियेटरों में पहुंची और उसे दर्शकों का प्यार मिला. जो भी कुछ कहा गया या हुआ उससे फिल्म और खास बन गई. ’’

3/10
 बता दें कि देशभर में करणी सेना के नेतृत्व में राजपूत समुदायों के प्रदर्शनों का सामना करने के बाद पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म पद्मावत एक ब्लॉकबस्टर बन चुकी है. ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पांच दिनों मं 130 करोड़ का आंकडा पार कर चुकी है.

4/10
उन्होंने मुंबई पुलिस का उन्हें तथा कलाकारों को सुरक्षा देने के लिए आभार प्रकट किया. भंसाली ने कहा कि चार राज्यों में रिलीज नहीं होने के बावजूद फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन अच्छा है, इससे यह साबित होता है कि लोग इसे देखने के लिए कितने बेताब हैं.

5/10
उन्होंने कहा, ‘‘ फिल्म को मिली प्रतिक्रिया बताती है कि लोग इसे देखने के लिए कितने बेताब थे. मुझे फिल्म के लिए प्यार नजर आ रहा है. मैं दिल से जानता हूं कि फिल्म खूबसूरत है. फिल्म को पूरा करने, सेंसर की इजाजत मिलने और इसके थियेटरों तक पहुंचने तक कई सारे व्याकुल पल रहे. यह एक कठोर प्रक्रिया रही. निश्चित ही यह मेरे जीवन में सबसे ज्यादा चिंता से भरी रिलीज रही. मेरे खयाल से यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सर्वाधिक व्याकुलता से भरी रिलीज रही. ’’ भंसाली ने 16वीं सदी में मोहम्मद जायसी की इस रचना से अपना विशेष जुड़ाव बताया.

6/10
फिल्म पद्मावत को लेकर हो रहे विरोध पर पहली बार डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि फिल्म दर्शकों से मिली अभूतपूर्व प्रतिक्रिया ही विरोधियों के लिए करारा जवाब है. फिल्म की रिलीज को लेकर जिस परेशानी का उन्हें सामना करना पड़ा उसके बारे में अपना पक्ष रखते हुए भंसाली ने कहा कि वह बहुत परेशान हुए लेकिन उस पूरे फितूर को इग्नोर कर उन्होंने पूरा ध्यान अच्छी से अच्छी फिल्म बनाने पर दिया. 

7/10
भंसाली ने कहा, ‘‘अगर मैं टीवी पर हर एक चैनल पर जाकर यह कहता कि फिल्म में कुछ भी गलत नहीं है, तब भी वे इसे नहीं समझते. चाहे कितनी भी बार इसे न्यायोचित बताया जाए, यह उन तक नहीं पहुंचेगा, नहीं सुना जाएगा. ’’

8/10
 निर्देशक ने कहा कि उन्हें और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मिली धमकियों की थाह लेना उनके लिए मुश्किल था . उन्होंने कहा, ‘‘ प्रदर्शक तर्कहीन थे, विवेकहीन थे और उनके बारे में चर्चा करने जैसा कुछ नहीं था. ये उतने घृणित स्तर पर पहुंच गए थे जिसमें लोग तलवारे लिए राष्ट्रीय टेलीविजन पर बैठे दिख रहे थे और मौत की धमकी दे रहे थे...’’

9/10
 हालांकि निर्देशक ने यह स्वीकार किया कि फिल्म के इर्दगिर्द की सारी नकारात्मकता से निबटना उनके लिए मानसिक तौर पर बड़ा मुश्किल रहा लेकिन उन्होंने इसे पर्दे पर नहीं आने दिया. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं जानता था कि मैं परेशान हूं, भ्रमित हूं लेकिन कहीं गहरे में मैंने फिल्म को बनाने की ताकत जुटा ली और इस मनोव्यथा और परेशानी को पर्दे पर नहीं आने दिया. बीते कुछ महीनों में मैं लगातार सुधार करता रहा, उसे रचनात्मक बनाता रहा और फिल्म को अगले स्तर पर ले जाता रहा. यह उन सभी आपत्तियों का जवाब था जो अफवाहों और किसी एजेंडा पर आधारित था जिसे मैं समझ नहीं सका. ’’

10/10
भंसाली ने इसे अपने जीवन की ‘‘सबसे ज्यादा व्याकुल रिलीज’’ बताया. उन्होंने कहा कि वह इस बात से खुश हैं कि इतनी परेशानियों के बावजूद आखिरकार ये फिल्म थियेटरों तक पहुंच पाई. पीटीआई-भाषा को दिए इंटरव्यू में भंसाली ने कहा,‘‘ यह उस व्यथा का जवाब है जिससे हम सब, मैं, अभिनेता और तकनीशियन गुजरे हैं. हममें से किसी को भी नहीं सुना गया जबकि हमने बार-बार कहा कि फिल्म में कुछ भी गलत नहीं है. मैंने महसूस किया कि आगे बढ़ने और इससे लड़ने का सबसे अच्छा तरीका है ऐसी फिल्म बनाना जो मेरे मस्तिष्क में है. ’’

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द पैराडाइज' ने मंगलवार को 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, 'द वन' ने भी किया धमाका

करीना कपूर के शो में दिखेंगी शाहिद कपूर की पत्नी मीरा, यूजर्स बोले- इस कोलैब का सोचा ही नहीं था

रजनीकांत के सिनेमा 50 साल पूरे होने का जश्न, रिलीज हुआ 'जेलर 2' का नया गाना 'वन नेम'
रजनीकांत के सिनेमा 50 साल पूरे होने का जश्न, रिलीज हुआ 'जेलर 2' का गाना 'वन नेम'
विद्या बालन की नई तमिल फिल्म शुरू, आर. बाल्की संग फिर कर रहीं काम

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब

UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'

'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'

एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ

CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’

TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा

23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा

Embed widget