एक्सप्लोरर

पापा से सलाह लेकर फिल्म साइन करते हैं जुनैद? आमिर खान ने किया खुलासा, ये भी बताया- क्या 'सैयारा' जैसी है 'एक दिन'?

Aamir Khan On EK Din: आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद खान की अपकमिंग फिल्म 'एक दिन' को लेकर बात की. साथ ही खुलासा किया की उनके बेटे जुनैद उनके फिल्म साइन करने के लिए सलाह नहीं लेते हैं.

आमिर खान के बेटे जुनैद खान की साई पल्लवी के साथ फिल्म एक दिन जल्द ही रिलीज होने वाली है. बीते दिन इस अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे लोगों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. इन सबके बीच बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने अपने बेटे जुनैद के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए. साथ ही ये भी बताया कि क्या जुनैद खान की फिल्म एक दिन अहान पांडे स्टारर सैयारा जैसी है या नहीं?

बेटे जुनैद को लेकर क्या बोले आमिर खान?
वैरायटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद और उनकी अपकमिंग पिल्म 'एक दिन' के बारे में बात की. इस दौरान सुपरस्टार ने अपने बेटे जुनैद की तारीफ़ करते हुए उसे "काफ़ी मज़बूत इरादों वाला" बताया. उन्होंने कहा, "घर पर, मैं अपने बच्चों के पिता से ज़्यादा उनके दोस्त जैसा हूं! जुनैद, इरा और यहां तक कि आज़ाद, जो अब 14 साल का है, उसका मेरे साथ यही सीधा रिश्ता है. जहां तक जुनैद की बात है, मुझे लगता है कि वह बिल्कुल मेरे जैसा है! उसे सिनेमा, स्क्रिप्ट, एडिटिंग की अच्छी समझ है, और वह काफ़ी मज़बूत इरादों वाला है. "

क्या आमिर खान से सलाह लेकर जुनैद साइन करते हैं प्रोजेक्ट्स?
आमिर खान ने इंटरव्यू के दौरान ये भी खुलासा किया कि उनके बेटे जुनैद उनसे पूछे बिना प्रोजेक्ट्स ले लेते हैं. आमिर ने बताया कि जुनैद उनकी फिल्में साइन करने का फैसला खुद करते हैं. आमिर ने बताया, “मैंने जुनैद को शतरंज खेलना तब सिखाया था जब वह सिर्फ चार साल का था. उसने मुझे पहली बार तब हराया जब वह 18 साल का था, पूरे 14 साल बाद. अब, मैं कितनी भी कोशिश कर लूं, मैं उसे खेल में कभी नहीं हरा सकता! वह हमेशा जीतता है, और एक और बात जुनैद जो भी काम करते हैं, उसके बारे में मुझसे सलाह नहीं लेते. मुझे लगता है कि उन्होंने दो फिल्में साइन की हैं, जिनमें से एक एकता कपूर और बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ है. वह ये चीजें खुद तय करते हैं, और यह बहुत अच्छी बात है.”

क्या जुनैद की 'एक दिन' 'सैयारा' जैसी थीम पर बेस्ड है?
आमिर खान ने इस दौरान जुनैद खान की 'एक दिन' के बारे में भी बात की, जिसे उन्होंने "एक ऐसी क्लासिक लव स्टोरी" बताया जो काफी समय से नहीं देखी गई है. आमिर ने कहा कि फिल्म का कुछ हिस्सा जापान में शूट किया गया है, और कहा कि इसकी वजह इसके रिलीज़ होने पर साफ़ होगी. जब आमिर से पूछा गया कि क्या फिल्म 'सैयारा' की तरह अल्जाइमर की बीमारी के बारे में है, तो उन्होंने हंसते हुए मना कर दिया, और कहा कि "फिल्म पूरी तरह से अलग है. "

'एक दिन' के बारे में
'एक दिन' को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म को आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है, यह फिल्म 1 मई को थिएटर में रिलीज़ होने वाली है. एक दिन जुनैद का लीड रोल वाला तीसरा बड़ा प्रोजेक्ट होगा, जबकि साउथ एक्ट्रेस सई पल्लवी की ये बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म है. एक दिन को स्नेहा देसाई और स्पंदन मिश्रा ने लिखा है। म्यूज़िक राम संपत ने कंपोज किया है, और लिरिक्स इरशाद कामिल के हैं।

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

इस मराठी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाए थे गर्दे, बजट था सिर्फ 5 करोड़, किया 1700 परसेंट का प्रॉफिट
इस मराठी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाए थे गर्दे, बजट था सिर्फ 5 करोड़, किया 1700 परसेंट का प्रॉफिट
ट्विशा शर्मा को एक्टिंग का था शौक, इस तेलुगू थ्रिलर में नजर आई थीं एक्स मिस पुणे
ट्विशा शर्मा को एक्टिंग का था शौक, इस तेलुगू थ्रिलर में नजर आई थीं एक्स मिस पुणे
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला 5 फुट लंबा धामन सांप, क्यों कहते हैं 'घोड़ा पछाड़'?
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला 5 फुट लंबा धामन सांप, क्यों कहते हैं 'घोड़ा पछाड़'?
सक्सेस होने के बाद भी खुद को स्टार नहीं मानते हैं पंकज त्रिपाठी, बोले- 'मैं नहीं, मेरा बैंक बैलेंस मुझे...'
सक्सेस होने के बाद भी खुद को स्टार नहीं मानते हैं पंकज त्रिपाठी, बोले- 'मैं नहीं, मेरा बैंक बैलेंस मुझे...'
Advertisement

वीडियोज

Samay Raina के शो से सामने आई तस्वीर, पैनल में दिखीं आलिया भट्ट और शरवरी
शादी को लेकर Sara Ali Khan का बड़ा बयान, बोलीं- जल्दबाजी में नहीं करूंगी शादी
Man Atisundar: Radhya की महीनों की मेहनत रंग लाई, खुली Niharika की पोल
Bollywood News: सोशल मीडिया पर तन्हाई वाले पोस्ट से मचा हड़कंप, भाईजान को खुद आकर बयां करना पड़ा सच
Salman Khan ने बताया क्यों नहीं पढ़ते scripts, वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में लिया, पार्किंग विवाद से शुरू हुआ था मामला
सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में लिया, पार्किंग विवाद से शुरू हुआ था मामला
IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? गन प्वॉइंट पर हुई किडनैपिंग, फिर नहर में मिला शव
कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? गन प्वॉइंट पर हुई किडनैपिंग, फिर नहर में मिला शव
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
Fake Turmeric: मिलावटी हल्दी से गई दुल्हन की जान, कहीं आप भी बाजार से तो नहीं ला रहे? ऐसे करें पहचान
मिलावटी हल्दी से गई दुल्हन की जान, कहीं आप भी बाजार से तो नहीं ला रहे? ऐसे करें पहचान
Chocolate History: कैसे हुआ था चॉकलेट का आविष्कार, जानें किस चीज में सबसे पहले हुआ इसका इस्तेमाल?
कैसे हुआ था चॉकलेट का आविष्कार, जानें किस चीज में सबसे पहले हुआ इसका इस्तेमाल?
Embed widget