एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़बॉलीवुडकभी राहुल गांधी के लिए धड़कता था करीना कपूर का दिल, इंटरव्यू में किया था हाल-ए-दिल बयां
कभी राहुल गांधी के लिए धड़कता था करीना कपूर का दिल, इंटरव्यू में किया था हाल-ए-दिल बयां
Written By : भाषा | Updated at : 30 Sep 2018 04:49 PM (IST)
1/5

पत्रकार रशीद किदवई ने अपनी किताब ‘नेता अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पॉवर इन इंडियन पॉलिटिक्स’में कई खुलासे और दावे किए हैं. रशीद किदवई ने अपनी किताब में लिखा है कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और दिग्गज अभिनेता रहे पृथ्वीराज कपूर के बीच गहरी दोस्ती थी और इंदिरा के मन में भी कपूर परिवार के लिए बहुत आदर एवं सम्मान था.
2/5

इस पर करीना ने जवाब दिया था, ‘‘मैं कह दूं? मुझे नहीं पता कहना चाहिए कि नहीं....यह विवादित है...राहुल गांधी....मुझे उन्हें जानने-समझने में कोई दिक्कत नहीं है. मैंने उनकी तस्वीरें देखी हैं...और सोचा है कि उन्हें जानना-समझना कैसा रहेगा. मैं फिल्मी खानदान से आती हूं. वह राजनीतिक खानदान से हैं. तो शायद हमारे बीच दिलचस्प बातचीत हो.’’
3/5

हालांकि, 2009 में करीना अपने इस बयान से पलट गईं और जब उनसे राहुल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘वो बहुत पुरानी बात है. मैंने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि हम दोनों के सरनेम मशहूर हैं. मैं किसी दिन उनकी मेजबानी करना चाहूंगी. उन्हें प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहूंगी. लेकिन निश्चित तौर पर मैं उन्हें ‘डेट’ नहीं करना चाहती.’’
4/5

उन्होंने यह भी लिखा कि कथित तौर पर राहुल भी करीना की फिल्में ‘पहले दिन, पहला शो’ देखने में दिलचस्पी रखते थे. रोंदेवू विद सिमी गरेवाल’ नाम के टीवी शो में जब करीना से पूछा गया था कि किसी ऐसे शख्स का नाम बताएं जिन्हें वह ‘डेट’ करना चाहेंगी.
5/5

करीना कपूर खान का नाम यूं तो कई बॉलीवुड एक्टर्स के साथ जुड़ा है. जिनमें शाहिद कपूर और ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स का नाम शामिल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीना का दिल एक वक्त पर राहुल गांधी के लिए भी धड़कता था.
Published at : 30 Sep 2018 04:49 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
'बहुत बकवास फिल्म है...', आलिया भट्ट की अल्फा देखने के बाद ऑडियंस ने क्या कहा?
बॉलीवुड
'लव एंड वॉर' के लिए विक्की कौशल का गजब ट्रांसफॉर्मेशन, पहले 12 किलो वजन बढ़ाया फिर 15 किलो घटाया
बॉलीवुड
'धुरंधर' के बाद फिर से पर छाने की तैयारी में अक्षय खन्ना, आने वाली हैं ये धमाकेदार फिल्में
बॉलीवुड
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन






















