एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़बॉलीवुडअभिनेत्री डिंपल कपाड़िया और हॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर क्रिस्टोफर नोलन को मुंबई में किया गया स्पॉट
अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया और हॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर क्रिस्टोफर नोलन को मुंबई में किया गया स्पॉट
Written By : एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | Updated at : 17 Sep 2019 10:46 PM (IST)
1/8

इस फिल्म का वितरण वार्नर ब्रदर्स द्वारा किया जाएगा. 17 जुलाई, 2020 से यह फिल्म सिनेमाघरों में होगी.
2/8

मुंबई स्थित टैलेंट मैनेजर पूर्वी लविंगिया वत्स ने बताया था कि उन्होंने ही नोलन की कास्टिंग टीम में डिंपल को पिच किया. वत्स ने कहा, "मुझे समझाने में कुछ महीने लगे, लेकिन डिंपल इसके लिए तैयार थीं. यह उनके लिए थोड़ा भिन्न है और इसे वास्तविक बनाने की प्रक्रिया दिलचस्प थी."
3/8

दरअसल ये तस्वीर क्रिस्टोफर नोलन की एक्शन फिल्म 'टेनेट' की शूटिंग के दौरान क्लिक की गई हैं. इस फिल्म जिसमें डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में हैं.
4/8

आपको बता दें कि डिंपल ने साल 1973 में बॉलीवुड फिल्म 'बॉबी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने 'रुदाली', 'क्रान्तिवीर' 'दिल चाहता है' और 'फांइडिंग फैनी' सहित कई अन्य फिल्मों में बेहतर प्रदर्शन कर अभिनय जगत में अपना लोहा मनवाया.
5/8

दूसरी तस्वीर में क्रिस्टोफर भी नजर आ रहे हैं. उनके कान में एक हेडफोन नजर आ रहा है.
6/8

आपको बता दें कि क्रिस्टोफर नोलन 'डनकर्क', 'इंटर्सटेलर' और 'द डार्क नाइट' जैसी फिल्में बना चुके हैं. ऐसे में डिंपल कपाड़िया के फैंस उन्हें इतने बड़े फिल्ममेकर के साथ देखकर उत्साहित हैं.
7/8

इस फिल्म में डिंपल के अलावा रॉबर्ट पैटिनसन और माइकल केन भी नजर आएंगे. ऐसी खबरें है कि डिंपल इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म की शूटिंग भारत में भी होगी. ये एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है जिसकी घोषणा कुछ समय पहले ही हुई है.
8/8

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया हॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर क्रिस्टोफर नोलन के साथ एक फिल्म में काम रही हैं. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया.
Published at : 17 Sep 2019 10:46 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
'त्रेता युग में ऐसे कपड़े...', ग्लैमरस शूर्पणखा को देख 'रामायण' के कॉस्ट्यूम पर उठे सवाल
बॉलीवुड
Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, 3 बजे तक कलेक्शन 20 करोड़ के पार
बॉलीवुड
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
बॉलीवुड
Salman Khan ने 3.5 करोड़ में बेचा बांद्रा वाला फ्लैट, समंदर किनारे बना रहे आलीशान घर























