एक्सप्लोरर

इमरान खान ने क्यों कहा पाकिस्तान में अब हो सकता है जबर्दस्त खूनखराबा?

हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान क्या एक बड़े खूनखराबे वाली क्रांति होने के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है? सवाल बेहद नाजुक है लेकिन इसके उठने की बड़ी वजह ये है कि अपने लॉन्ग मार्च पर निकले इमरान खान ने बेहद गंभीर सवाल उठाते हुए पीएम शहबाज़ शरीफ सरकार को चौतरफा घेरने का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान में मची मौजूदा सियासी अफ़रातफरी पर अगर गौर करें, तो इमरान का ये बयान सरकार से ज्यादा वहां की सेना पर सीधा हमला करने वाला है क्योंकि वे जानते हैं कि राजधानी इस्लामाबाद पहुंचने से पहले उनके इस हक़ीक़ी आज़ादी मार्च को सेना ही कुचलेगी.       

जाहिर है कि इमरान खान के लाखों समर्थकों को राजधानी में घुसने से रोकने के लिए सेना हर मुमकिन हथियार का इस्तेमाल करेगी. ये सच भी सब जानते हैं कि ऐसे भारी भरकम प्रदर्शन में शामिल लोगों को आंसू गैस के गोलों, पानी की तेज बौछारों या फिर लाठियां चलाकर नहीं रोका जा सकता. लिहाज़ा, इमरान के इस मार्च को रोकने के लिए सेना गोलीबारी करने में कोई गुरेज इसलिये भी नहीं करेगी क्योंकि इमरान ने तो सेना से सीधा टकराव मोल ले रखा है. इसलिये पाकिस्तान के राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि इमरान के इस अंदेशे को एक झटके में गलत नहीं ठहरा सकते और अगर ये हक़ीक़त में तब्दील हो गया, तो फिर मुल्क में मार्शल लॉ लगना तय है.

बता दें कि रविवार को इस लांग मार्च को कवर कर रही एक महिला पत्रकार की हादसे में मौत होने के बाद इमरान खान ने अपना लॉन्ग मार्च रोक दिया था. सोमवार सुबह उन्होंने इसे दोबारा शुरू किया लेकिन इससे ठीक पहले एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि देश के सामने एक क्रांति का नजारा है. यह क्रांति पिछले छह महीनों से जारी है. उसी ट्वीट में इमरान खान ने मुल्क के अवाम से मुखातिब होते हुए कहा- मेरे लिए बड़ा सवाल ये है कि क्या पाकिस्तान में ये क्रांति शांतिपूर्ण तरीके से बैलेट के जरिए होगी या फिर खूनखराबे से?

दरअसल, इमरान के इस गुस्से और अपने शक को जाहिर करने की वाजिब वजह भी है. विश्लेषक कहते हैं कि पाकिस्तान के गृह मंत्री राना सनाउल्लाह के दिये एक बयान के बाद ही इमरान खान को ऐसा चेतावनी भरा ट्वीट करने पर मजबूर होना पड़ा है. बात दें कि सनाउल्लाह ने रविवार को कहा था कि इमरान खान के मार्च को तब तक इस्लामाबाद में घुसने नहीं दिया जाएगा, जब तक उनसे यह आश्वासन नहीं मिल जाता कि इसे शांतिपूर्ण रखा जाएगा. पाक के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि लॉन्ग मार्च को इस्लामाबाद में घुसने दिया जाएगा या नहीं, इस बारे में अभी फैसला नहीं किया गया है क्योंकि इससे हिंसा भड़कने का खतरा है.

पाकिस्तान की सरकार व सेना और बाकी देशों के लोग आखिर इस सच को कैसे झुठला सकते हैं कि इमरान खान मुल्क के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं और उन्हें आज भी अवाम का समर्थन मिल रहा है. रविवार को नेशनल असेंबली यानी संसद की एक सीट के लिए हुए उप चुनाव के नतीजे में इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने फिर से बाजी मारकर बता दिया कि सत्ता से बेदखल किये जाने के बावजूद आज भी इमरान ही लोगों की पहली पसंद है. खुर्रम नाम की सीट पर हुए इस चुनाव में पीटीआई ने सत्तारूढ़ गठबंधन पीडीएम के उम्मीदवार को ऐसी पटखनी दी है, जो बताता है कि लोगों में इस सरकार के खिलाफ किस कदर गुस्सा है. 

गौरतलब है कि इससे पहले 16 अक्टूबर को संसद की 8 सीटों पर हुए उपचुनाव में इमरान खान की पार्टी ने छह सीटें जीतकर विपक्ष को ये बता दिया था कि उनका जलवा अभी भी बरकरार है. इमरान खान की पार्टी के इस दावे को आखिर गलत कैसे साबित कर सकते हैं कि हाल में आए तमाम उपचुनाव के नतीजों से मौजूदा सरकार के प्रति जनता के अविश्वास की पुष्टि हुई है. पार्टी ने कहा है कि बीते अप्रैल में इमरान खान की सरकार गिराए जाने के बाद से देश में 37 सीटों के उपचुनाव हुए, जिनमें से 29 में पीटीआई विजयी रही है, यानी तीन चौथाई से भी ज्यादा जगहों पर उसे कामयाबी मिली है.

सही मायने में इमरान खान की यही असल ताकत है, जिससे वहां की सरकार और सेना घबराई हुई है कि अगर खूनखराबा हुआ, तो उसका अंजाम इतना बुरा होगा कि न तो अवाम और न ही तवारीख़ उन्हें कभी माफ करेगी.

ये भी पढ़ें-
मोरबी के कातिलों को क्या मिल पायेगी कभी सजा?

नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना  #sbs

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget