एक्सप्लोरर

Opinion: एक निश्चित जगह की नस में खून का जमना है थ्रोम्बोसिस, समस्या को न करें नज़रअंदाज, जानें लक्षण और उपचार

आजकल की परिवर्तित आरामदायक जीवनशैली और उससे संबंधित बीमारियां जैसे कि डायबिटिज, ब्लड प्रेशर औऱ मोटापा आदि के कारण अधिकांश लोगों में ब्लड क्लॉटिंग यानी खून के थक्के बन जाने की समस्या हो रही है. ब्लड क्लॉटिंग का मतलब होता है शरीर में किसी भी एक निश्चित जगह की नस में खून का जम जाना, जिससे वहां का हिस्सा प्रभावित होने लगता है. ब्लड क्लॉटिंग की इस समस्या को थ्रोम्बोसिस कहा जाता है जिसे लेकर जागरुक कर रही हैं इंदौर के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल की डॉ. त्रिशला सिंघवी, कन्सल्टेन्ट, क्रिटिकल केयर -

क्या होता है थ्रोम्बोसिस

जब नसों में खून के थक्के बनने लगते हैं, तो यह धीरे-धीरे शरीर को प्रभावित करने लगता है. वैसे आमतौर पर  यह शुरुआती स्तर पर इसमें नुकसान काफी कम महसूस होता है, लेकिन असल में यह लोगों को धीरे-धीरे गंभीर परिस्थितियों की ओर धकेल रहा होता है. यह समस्या शरीर के किसी एक अंग में हो सकती है, जिससे वह अंग प्रभावित होता है. शरीर में ब्लड क्लॉटिंग की यह समस्या थ्रोम्बोसिस कहलाती है. इसके लिए जरूरी है कि ब्लड क्लॉटिंग के शुरुआती संकेतों को पहचानें और इसके कारण होने वाली गंभीर परेशानियों से बचें.

मस्तिष्क में ब्लड क्लॉटिंग होना 

खून का थक्का दिमाग में भी बन सकता है, इससे मरीज को अचानक लकवा आ सकता है और इसके शुरुआती लक्षणों में मुंह का टेढ़ा होना, बात नहीं कर पाना औऱ हाथों और पैरों में अचानक कमजोरी आना आदि हो सकते हैं. 

हृदय में ब्लड क्लॉटिंग

हृदय में यदि किसी आर्टरी में खून का थक्का जम जाता है तो इससे व्यक्ति को हार्ट अटैक का खतरा होता है. इसके संकेतो में घबराटहट, धड़कनों का तेज हो जाना, सांस फूलना, हाथों या कंधों में दर्द होना, तेज पसीना आना या ब्लड प्रेशर का अचानक कम हो जाना आदि हो सकते हैं. समय रहते इन लक्षणों के आधार पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि तुरंत निदान और उपचार मिल सके.

पेट में ब्लड क्लॉटिंग 

ब्लड क्लॉटिंग की समस्या पेट में भी हो सकती है. गंभीर पेट दर्द और उल्टीयां आना आदि इसके लक्षणों में शामिल हैं. यदि ऐसी कोई परेशानी है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.  

हाथ या पैर में ब्लड क्लॉटिंग 

क्लॉटिगं की समस्या पैरों या हाथों में भी हो सकती है जिसमें सूजन, दर्द और ऐंठन जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. कई बार पैरों और हाथों में इन लक्षणों को हल्के में लेकर मरीज डॉक्टर को नहीं दिखाता, जिससे उनके प्रभावित स्थान में सड़न होने लगती है इसलिए इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें और डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें. 

थ्रोम्बोसिस के उपचार

थ्रोम्बोसिस के लिए कई तरह के इलाज की सुविधा उपलब्ध है, जिससे मरीज को बिल्कुल ठीक किया जा सकता है, लेकिन उपचार, मरीज की समस्या पर निर्भर करता है. यदि मरीज शुरुआती लक्षणों की पहचान कर तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करता है तो उसके शरीर में बन रहे क्लॉट्स को इंजेक्शन के द्वारा ही खत्म किया जा सकता है लेकिन इसके लिए शुरुआती लक्षण दिखने पर मरीज को 3-6 घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचनी जरुरी होता है. वहीं यदि मरीज काफी गंभीरता के साथ डॉक्टर के पास आता है तो उसकी सर्जरी करना ही आखिरी विकल्प होता है. थ्रोम्बोसिस की समस्या की गंभीरता को समझते हुए चौबीस घंटे की उपलब्धता की सुविधा देने वाले अस्पताल जाएं, जहां तुरंत इलाज मिल सके.

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ़ लेखक ही ज़िम्मेदार हैं.]

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget