एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति चुनाव: वोटिंग से पहले ही बीजेपी के 'मास्टर स्ट्रोक' ने कैसे निकाल दी विपक्षी गुब्बारे की हवा?

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीजेपी ने जो मास्टर स्ट्रोक खेला है, उसने विपक्षी खेमे के गुब्बारे की हवा निकाल दी है. एनडीए विरोधी तीन पार्टियों द्वारा द्रौपदी मुर्मू को  समर्थन देने का ऐलान करने के बाद राष्ट्रपति पद के लिए अब उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है.

वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने फैसलों से पहले भी चौंकाते रहे हैं लेकिन जब 13 दलों वाले विपक्षी खेमे ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का नाम राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए आगे बढ़ाया, तो उसी शाम बीजेपी ने द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का ऐलान करके विपक्ष के साथ देश को भी चौंका दिया कि एक महिला और वह भी आदिवासी, देश की राष्ट्रपति बन सकती हैं.

दरअसल, पीएम मोदी को ये एहसास था कि मुर्मू को उम्मीदवार बनाने से एनडीए विरोधी कुछ दलों को उनके पक्ष में अपना समर्थन देना मजबूरी बन जायेगा और एनडीए के पास कुछ कम संख्या बल होने के बावजूद उनकी जीत बेहद आसान हो जाएगी. अब वही होता दिखाई भी दे रहा है.

चूंकि द्रौपदी मुर्मू का नाता ओडिशा से है, इसलिए मुख्यमंत्री और बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक ने तो उन्हें समर्थन देने का ऐलान पहले ही कर दिया.उसके बाद शिवसेना और टीडीपी ने भी यही घोषणा कर दी और अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है.

जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन ने बयान जारी कर कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त होने वाला है. अतः सम्यक विचारोपरांत पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लेती है. पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को निर्देशित किया जाता है कि राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करेंगे.

जेएमएम का ये ऐलान विपक्ष के लिए बड़ा झटका है. हालांकि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में कांग्रेस और जेएमएम गठबंधन की सरकार है. कांग्रेस विपक्षी दलों के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रही है. लेकिन जेएमएम ने ये फैसला लेकर आदिवासियों के बीच अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने का ही काम किया है और ऐसा करना उसकी मजबूरी भी थी. 

झारखंड विधानसभा की 81 में से 28 सीटें आदिवासियों के लिए आरक्षित हैं. इसमें से फिलहाल 26 सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस का कब्जा है.अगर जेएमएम मुर्मू का समर्थन नहीं करता तो, आदिवासियों के बीच इसका गलत संदेश जाता, जो उसके सियासी भविष्य के लिये बड़ा खतरा बन जाता.

दरअसल, संताल आदिवासी समुदाय से आने वाली द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं, तब वहां बीजेपी सत्ता पर काबिज थी. राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक मुर्मू ने अपने कार्यकाल के दौरान तब विपक्ष की राजनीति करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा को भी काफी हद तक प्रभावित किया था. 

फिलहाल झारखंड की सत्ता पर काबिज जेएमएम के 30 विधायक हैं,जबकि लोकसभा व राज्यसभा में उसका एक-एक सदस्य है.बताते हैं कि मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और द्रौपदी मुर्मू के बीच बेहतर रिश्ते हैं. शायद यही वजह थी कि पिछले दिनों जब राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार के सिलसिले में द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंचीं, तो सोरेन ने खुद आगे होकर उनका स्वागत किया. इसके बाद से ही जेएमएम के उन्हें समर्थन देने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी. 

दरअसल, देश में आदिवासियों की आबादी 12 करोड़ से अधिक है लेकिन सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मोर्चे पर इनकी भागीदारी अन्य समुदायों की अपेक्षा बहुत कम है. ऐसे में बीजेपी ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि उसके एजेंडे में समरस और सर्वस्पर्शी समाज की परिकल्पना सर्वोपरि है.

इस बीच आदिवासी बहुल राज्य छत्तीसगढ़ से भी ऐसी खबरें आ रही हैं कि वहां के आदिवासी कांग्रेसी विधायक भी द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में वोट कर सकते हैं क्योंकि वे अपने आदिवासी मतदाताओं की नाराज़गी मोल नहीं लेना चाहते.

बहरहाल, 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे लेकिन 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू जब पहली आदिवासी महिला के बतौर भारतीय गणतंत्र के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले रही होंगी, तो संवैधानिक इतिहास की एक नई इबारत भी लिखी जा रही होगी.

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- 'महाराज जी, आपकी कुर्सी...'
अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- 'महाराज जी, आपकी कुर्सी...'
वेनेजुएला में तबाही के एक दिन बाद फिलीपींस में जोरदार भूकंप, 6.7 की तीव्रता से कांपी धरती
वेनेजुएला में तबाही के एक दिन बाद फिलीपींस में जोरदार भूकंप, 6.7 की तीव्रता से कांपी धरती
वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 में क्यों नहीं मिला डेब्यू का मौका? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब
वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 में क्यों नहीं मिला डेब्यू का मौका? श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
धुआंधार कमाई कर रही 'वेलकम टू द जंगल', 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case:  350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- 'महाराज जी, आपकी कुर्सी...'
अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- 'महाराज जी, आपकी कुर्सी...'
वेनेजुएला में तबाही के एक दिन बाद फिलीपींस में जोरदार भूकंप, 6.7 की तीव्रता से कांपी धरती
वेनेजुएला में तबाही के एक दिन बाद फिलीपींस में जोरदार भूकंप, 6.7 की तीव्रता से कांपी धरती
वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 में क्यों नहीं मिला डेब्यू का मौका? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब
वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 में क्यों नहीं मिला डेब्यू का मौका? श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
धुआंधार कमाई कर रही 'वेलकम टू द जंगल', 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
चमत्कार! वेनेजुएला में भूकंप की तबाही के बाद मलबे से जिंदा निकले 82 साल की महिला और बच्चा
चमत्कार! वेनेजुएला में भूकंप की तबाही के बाद मलबे से जिंदा निकले 82 साल की महिला और बच्चा
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
भरत तिवारी एनकाउंटर पर देवकीनंदन ठाकुर ने कह दी बड़ी बात, 'युवा था, वो 10 साल पहले…'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर देवकीनंदन ठाकुर ने कह दी बड़ी बात, 'युवा था, वो 10 साल पहले…'
Embed widget