एक्सप्लोरर

बांग्लादेश की तरह क्या फिर टुकड़ों में बंट जाएगा पाकिस्तान, जानें इस दावे में कितना दम

अमेरिका के डेलावेयर यूनिवर्सिटी में इस्लामिक स्टडीज प्रोग्राम के डायरेक्टर प्रोफेसर मुक्तदर खान ने ये दावा किया है कि संकट में चौतरफा घिरे पाकिस्तान के लिए साल 2023 बेहद अहम साबित हो सकता है. उन्होंने कहा कि वहां कई ऐसे संकट हैं, जिससे वह टुकड़ों में बंट सकता है. भारत भी पाकिस्तान से लड़ाई लड़कर पीओके को अपने साथ मिला सकता है. लेकिन मेरा ये मानना है कि दुनिया भर में एक बात स्पष्ट होती जा रही है कि पाकिस्तान जिस जमीन पर खड़ा है, वो जमीन पाकिस्तान के आलाकमान के नीचे से खिसकती जा रही है.

पाकिस्तान के इस हालत के लिए वहां की पॉलिटिकल लिडरशिप और मिलिट्री लीडरशिप जिम्मेदार है. इन दोनों ने मिलकर पिछले 75 साल से जिस तरीके से पाकिस्तान को चलाया है, उसकी नतीजा ये है कि आज पाकिस्तान एक ऐसा देश बन गया है, जिसके दुनियाभर में मजाक उड़ाया जा रहा है.

अपने आप ही हो सकते हैं टुकड़े?

खुद इमरान खान ने माना है कि पाकिस्तान के खुद-ब-खुद टुकड़े हो सकते हैं, इसमें भारत को कुछ भी करने की जरूरत नहीं है. मुझे नहीं लगता है कि भारत की इसमें कोई दिलचस्पी होगी कि वे कुछ करें और उसके बाद पाकिस्तान के टुकड़े हो जाए. क्योंकि इसके बाद भारत के लिए खुद वो समस्या पैदा हो सकती है, क्योंकि उसे इस पूरे मामले को हैंडल करना पड़ेगा.

अंग्रेजी में एक कहावत है कि अगर आप किसी चीज को तोड़ते हैं तो फिर आपकी ही उसके रख-रखाव की जिम्मेदारी बन जाती है कि उसको कैसे वापस खड़ा करें. इसलिए मुझे नहीं लगता है कि भारत ऐसा कुछ चाहेगा. लेकिन पाकिस्तान के अंदर अदरुनी इतनी समस्याएं बढ़ गई हैं कि हम देख रहे हैं कि बलूचिस्तान का संघर्ष चल रहा है. वहां पर खुद ही लोग परेशान हैं. कई ऐसे धड़ें है जो पाकिस्तान से अलग होना चाहते हैं.

भारत की विदेश नीति में हाशिए पर पाकिस्तान 

पाकिस्तान के सामने जो मूलभूत समस्याएं खड़ी हुई हैं. पहले जिन्हें लोग हल्के-फुल्के में ले लेते थे, आज वो समस्या ऐसी बन गई है कि जो राजनेता है या फिर जो लोग पाकिस्तान की समझ रखते हैं, वे इस बारे में साफतौर पर विचार रख रहे हैं.

जहां तक भारत की प्रायरिटी की बात है तो वे पहले अपने हितों को साधेगा. वह अपने विकास पर ध्यान देगा. पिछले कुछ सालों में जिस तरह पाकिस्तान को अपनी विदेश नीति में उसे हाशिए पर धकेल दिया है, ये मुझे लगता है कि भारत की सफलतापूर्ण रणनीति रही है. और इसी रणनीति पर भारत आगे भी लड़ेगा.

आज दुनियाभर में लोग पाकिस्तान के वजूद पर सवाल उठा रहे हैं. इसलिए भारत को और कुछ करने की जरूरत नहीं है. पाकिस्तान के सामने बड़ी समस्या ये है कि वहां की लीडरशिप  आज भी लोगों की समस्याओं को नहीं समझ पा रही है. इसलिए इस मुल्क का भविष्य अंधकार में है और इस देश को तोड़ने के लिए भारत को कुछ भी करने की जरूरत नहीं है.

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.]

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget