एक्सप्लोरर

Opinion: पीएम बनने का ख्वाब पूरा करने को नीतीश कुमार बेचैन, लोगों और बीजेपी नेताओं पर चलती लाठियां इसके संकेत

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गुरुवार को पटना में प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता राजीव कुमार सिंह की मौत के बाद काला दिवस मनाया गया. ये काफी दुखद बात है कि देश के प्रतिष्ठित आंदोलनों में से एक जेपी मूवमेंट से निकले हुए लोगों की सरकार बनी है. जिस तरह से एक वक्त में कांग्रेस अपना प्रतिद्वंद्वी को दबाने के लिए हिंसा का इस्तेमाल करती थी, आज जब ये कांग्रेस के गोद में महागठबंधन की सरकार बैठी है, तब इस पूरी विचारधारा का कांग्रेसीकरण हो चुका है.

इनके काम करने की शैली पूरी तरह से दमनकारी हो चुकी है. जिस तरह से अंग्रेजों का भारत में शासन हुआ करता था, उसी दृष्टिकोण से ये लोग सरकार को चलाना चाहते हैं. ये बीजेपी के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. पिछले आठ महीने से जो भी व्यक्ति या समाज अपने अधिकारों की मांग कर रहा है, सड़कों पर उतर रहे हैं, उसे ये महागठबंधन की सरकार लाठियों और डंडों से और अपने पुलिसिया गुंडों से पिटवाने का काम करती है.

कल जो घटना हुई वो नि:संदेह दुर्भाग्यपूर्ण है और ये इतने खतरनाक स्थिति में पूरी घटना को पहुंचा दिया कि जहां पर भागने के लिए भी जगह नहीं थी. चूंकि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं किया था, अतिक्रमण पुलिस ने किया.

कांग्रेस की विचारधारा का कांग्रेसीकरण

जहां तक हमें जाने की इजाजत दी गई थी, हमलोग वहीं पर जाकर धरने पर बैठे थे. उसके बाद पुलिसवालों ने हमारे साइड का एनक्रोचमेंट कर लाठियां भांजी, जिसमें हमारे बहुत काबिल नेता और बहुत पहले से अपना योगदान दे रहे विजय सिंह की मौत हो गई. इसके साथ ही, हजारों की संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता इस वक्त अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा हैं. इनमें से कई कार्यकर्ता अभी बेहद गंभीर हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं.

जब सरकारें निकम्मी हो जाती हैं और उनके पास कहने और करने को कुछ नहीं रह जाता है तो फिर वे अनर्गल प्रलाप शुरू करते हैं. कांग्रेस ने आज तक कभी इमरजेंसी के लिए माफी मांगी है क्या? जब कांग्रेस ने माफी नहीं मांगी तो फिर किस प्रकार से बिहार के उदंडी समाजवादियों से इस प्रकार की अपेक्षा कर सकते हैं कि वो अपनी गलतियों के लिए माफी मांगेंगे. 

आज जो परिस्थिति महागठबंधन की सरकार ने पैदा कर दी है, क्या हर व्यक्ति जो अपने अधिकारों के लिए उतर रहा है वो गलत है? सरकार के या शासन-प्रशासन के काम करने का जो तरीका है, क्या सभी लोग उस पर अतिक्रमण कर रहे हैं. 

तेजस्वी यादव एक भ्रष्टाचारी का पुत्र हैं. जिस अट्टाहास के साथ तेजस्वी यादव गुरुवार को चीजों को सामने रख रहे थे, वो देखने से लग कहा था कि ये व्यक्ति जिसे बचपन से किसी प्रकार के संघर्ष का आदी नहीं है, वे जनता के संघर्ष को देखकर उसी तरह से अट्टाहास कर रहा है, जिसे रावण करते थे.

सरकार को नहीं संवेदना

इसलिए जिसने खुद जीवन में कभी संघर्ष नहीं किया, उसे संघर्ष करने वाले लोगों के लिए कोई संवेदना नहीं बची है. दुख होता है नीतीश कुमार पर, जिन्हें इतने वर्षों से बिहार की जनता ने इतने प्रेम दिया था, आज ये व्यक्ति किस प्रकार से सड़कों पर अपनी विचारधारा को लेकर उल्टी-पल्टी खा रहे हैं.

जिस तरह से महागठबंधन की सरकार ने गुरुवार को हरकत कराई है, बीजेपी उनके ऊपर हत्या का केस आरोपित करने वाली है. हमलोग आज उनका पुतला दहन करेंगे और उसके बाद नीतीश कुमार पर एफआईआर दर्ज करेंगे.

नीतीश कुमार का आज नहीं बल्कि पूर्व में भी जमीन पर कोई बड़ी हैसियत नहीं थी. उनकी पहचान बीजेपी के साथ साझेदारी में ही थी. आज वे किन परिस्थितियों में राजद के साथ बैठे हैं, ये पूरी दुनिया देख रही है. उनकी मंशा पीएम बनने से संबंधित थी. इस सपने को वे पूरा करने के लिए दिन-रात बेचैनी में जी रहे हैं. इस रास्ते में अगर भी व्यवधान दिखता है तो नीतीश कुमार का गुस्सा लाठियों के तौर पर अलग-अलग प्रकार के लोगों पर और गुरुवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं पर भी गिरी.

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.]

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाली कमान
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाली कमान
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल

वीडियोज

Salman Khan से मिला दूसरा मौका, 'Animal' के बाद बदल गई जिंदगी; Bobby Deol का खुलासा
Mannat: 😍Dua ने बांधा Mannat-Vikrant के प्यार का गठबंधन, भावुक कर देगा यह पल!  #sbs
Suvendu Adhikari Cabinet: शुभेंदु कैबिनेट का बड़ा विस्तार | Breaking | West Bengal | BJP | Breaking
Breaking | Delhi Fire: स्कूल ऑफ प्लानिंग की दूसरी मंजिल पर लगी आग  | Latest News | Institute Fire
Lucknow Social Media Influencer Death: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी! | Breaking | Latest News | UP

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाली कमान
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाली कमान
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर बोले- 'लोग इतने खाली हैं कि कुछ भी...'
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
Petrol-Diesel Price Today: 1 जून को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टैंक फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
Petrol-Diesel Price Today: 1 जून को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टैंक फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
Income Guide: खाली छत या जमीन से हर महीने होगी मोटी कमाई, जानें मोबाइल टावर लगवाने का पूरा प्रोसेस
खाली छत या जमीन से हर महीने होगी मोटी कमाई, जानें मोबाइल टावर लगवाने का पूरा प्रोसेस
Video: अब खाने का भी वर्ल्डकप! विदेशी शख्स ने की भारत-पाकिस्तान के कबाब की तुलना, वीडियो वायरल
अब खाने का भी वर्ल्डकप! विदेशी शख्स ने की भारत-पाकिस्तान के कबाब की तुलना, वीडियो वायरल
Embed widget