एक्सप्लोरर

BLOG: IPL आलोचकों को ‘हॉलीवुड थ्रिलर’ में भी नहीं मिलेगा इतना एक्शन, ड्रामा, इमोशन और सस्पेंस

आईपीएल 23 मार्च को शुरू हुआ. इसके फ़ॉर्मेट से हम सभी वाकिफ हैं कि जो चार टीमें प्वाइंट टेबल में टॉप पर रहती हैं वो प्लेऑफ खेलती हैं. दिलचस्प बात ये है कि वो चार टीमें कौन सी होंगी इसकी फाइनल तस्वीर आईपीएक के आखिरी लीग मैच से पता चलेगा.

आईपीएल के इतिहास में अगर रोमांच, ऐक्शन, ड्रामा, इमोशन है तो इन बातों के आलोचक भी हैं. एक बड़ा वर्ग है जो टी-20 फॉर्मेट को नकारता है. उसे क्रिकेट की श्रेणी में रखने को तैयार ही नहीं होता. लेकिन बावजूद इसके आईपीएल की लोकप्रियता पहले जैसी ही बनी हुई है. बल्कि कुछ मामलों में तो लोकप्रियता बढ़ी ही है. इस सफलता के पीछे हैं क्रिकेट के आम फैंस. जो करोड़ो की तादाद में है. जनता जर्नादन है. वैसे भी हमारे देश में आम आदमी के लिए मनोरंजन के साधन सीमित हैं. लिहाजा उन्हें आईपीएल पसंद आता है. अब मैदान के भीतर की बात करते हैं. आईपीएल 23 मार्च को शुरू हुआ. इसके फ़ॉर्मेट से हम सभी वाकिफ हैं कि जो चार टीमें प्वाइंट टेबल में टॉप पर रहती हैं वो प्लेऑफ खेलती हैं. दिलचस्प बात ये है कि वो चार टीमें कौन सी होंगी इसकी फाइनल तस्वीर आईपीएक के आखिरी लीग मैच से पता चलेगा. चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ में जगह हासिल कर ली है लेकिन सीजन की चौथी टीम कौन सी है ये आखिरी लीग मैच से पता चलेगा. जो मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है. अब जरा सोच कर देखिए चालीस दिन से भी ज्यादा चले लीग मैचों में चार टीमें फाइनल नहीं हो पाईं तो इस ‘सस्पेंस’ को आप क्या कहेंगे? ये ‘सस्पेंस’ ही इस लीग की कामयाबी का सबसे बड़ा राज है. जिसका मतलब ना तो किसी ड्रामा से है और ना ही किसी विवाद से. ये खालिस क्रिकेट का सस्पेंस है. ऐसा भी नहीं कि ये ‘सस्पेंस’ आईपीएल में पहली बार देखने को मिला है बल्कि सच ये है कि अब तक खेले गए सभी सीजन में प्लेऑफ की चौथी टीम का नाम ऐसे ही उठापटक के बाद सामने आता है. क्या कहता है प्वाइंट टेबल का गणित    फिलहाल चेन्नई, मुंबई और दिल्ली की टीम ने 13-13 मैच खेले हैं. इन तीनों में चेन्नई के पास 18 और दिल्ली मुंबई के पास 16-16 प्वाइंट हैं. अभी तीनों टीमों को एक एक मैच और खेलना है. जिससे ये पता चलेगा कि प्लेऑफ में कौन सी टीम किससे भिड़ेगी. असली कहानी सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच है. इन दोनों टीमों ने 13-13 मैच खेले हैं. इन दोनों के पास 12-12 प्वाइंट हैं. जो भी टीम अपना आखिरी लीग मैच जीतेगी वो प्लेऑफ में चली जाएगी. दिलचस्प बात ये है कि अगर ये दोनों टीमें अपना अपना आखिरी लीग हार जाती हैं राजस्थान रॉयल्स अपना आखिरी मैच जीत लेती है तो उसके 13 प्वाइंट्स हो जाएंगे. राजस्थान की टीम को तो अपना आखिरी लीग मैच शनिवार की शाम को ही खेलना है. सनराइजर्स हैदराबाद की किस्मत का फैसला भी शनिवार को दूसरे मैच में हो जाएगा. जिसमें उसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मुकाबला करना है. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 118 रनों के बड़े अंतर से हराया था. क्यों करना ही होगा रविवार का इंतजार रविवार तक का इंतजार इसलिए करना होगा क्योंकि अगर राजस्थान की टीम शनिवार को जीत कर 13 अंक हासिल कर लेती है या हैदराबाद की टीम जीतकर 14 अंक हासिल कर लेती है तब भी आखिरी लीग मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है. कोलकाता के पास भी 14 अंक हासिल करने का मौका है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी पिछले लीग मैच में मुंबई को 34 रनों से हराया था. ये मामला इन मैचों के बाद भी इतना सीधा नहीं है क्योंकि अगर कोलकाता और हैदराबाद दोनों टीमों के 14-14 प्वाइंट्स हो जाते हैं तो लड़ाई नेट रन रेट तक भी जाएगा. यही आईपीएल का खालिस क्रिकेट रोमांच है. जिसकी आलोचना करना ठीक नहीं.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget