एक्सप्लोरर

हरियाणा: खनन के खेल में लगे माफिया को कौन देता है राजनीतिक संरक्षण?

देश के विभिन्न राज्यों में खनन माफिया कितना बेखौफ हो चुका है, इसका ताजा उदाहरण हरियाणा में देखने को मिला है, जहां एक पुलिस अफसर की डंपर से कुचलकर सरेआम हत्या कर दी गई. ये घटना एक बड़ा सवाल उठाती है कि हमारी राज्य सरकारें खनन माफिया के सामने क्या इतनी बौनी हो चुकी हैं या फिर ऐसे माफिया को मिलने वाला राजनैतिक प्रश्रय ही इसकी बड़ी वजह है?

इसलिए कि ये कोई पहला मामला नहीं है. देश के अलग-अलग राज्यों में पहले भी ये माफिया पुलिस अफसरों समेत उनका विरोध करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं व आरटीआई एक्टिविस्ट को अपना निशाना बनाता रहा है. हालांकि हरियाणा जैसी कोई भी घटना होने के बाद उस समय तो सरकार तुरंत हरकत में आ जाती है लेकिन कुछ दिन बीत जाने के बाद माफिया फिर उसी ताकत से अवैध खनन के गोरखधंधे में जुट जाता है. इसलिए सवाल उठता है कि ऐसे माफिया को राजनीतिक संरक्षण कहां से मिलता है, जिसके चलते पुलिस भी उस पर हाथ डालने से पहले दस बार सोचती है?

दरअसल,हरियाणा के नूंह जिले में स्थित अरावली की पहाड़ियों में अवैध खनन के जरिये पत्थर निकालने का खेल पिछले कई सालों से चल रहा है.आलम ये है कि हर साल नूंह में अवैध खनन की करीब 50 शिकायतें दर्ज होती हैं लेकिन कार्रवाई उनमें से महज एक-दो पर ही होती है. बताते हैं कि अवैध खनन का ये काला कारोबार स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के बगैर नहीं हो सकता. इसलिये जिन मामलों में सांठगांठ सिरे नहीं चढ़ पाती है,वहां खनन माफिया के गुर्गों और पुलिस के बीच अक्सर फसाद होता रहा है.

मंगलवार को हुई घटना को भी इसी पहलू से जोड़कर देखा जा रहा है. एक शिकायत मिलने के बाद हरियाणा पुलिस के डीएसपी सुरेंद्र सिंह भी अवैध पत्थर खनन की जांच करने  मौके पर पहुंचे थे.पत्थर से लदे एक डंपर ट्रक के ड्राइवर को जब उन्होंने रुकने का इशारा किया,तो उसने रोकने की बजाय उसकी रफ्तार बढ़ाते हुए उन्हें ही कुचल डाला.

अधिकारियों के मुताबिक, डीएसपी के ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी ने सड़क के किनारे कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन सुरेंद्र सिंह ट्रक की चपेट में आ गए. हालांकि डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की हत्या के चंद घंटों के भीतर ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. एनकाउंटर के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अरावली की पहाड़ियों में किसी भी तरह के खनन पर रोक लगा दी गई थी.बावजूद इसके खनन माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आए लेकिन सवाल फिर यही है कि पुलिस की मर्जी के बगैर के कैसे संभव हो सकता है.

कुछ स्थानीय लोग तो ये भी दावा करते हैं कि खनन के  इस खेल में कई सफेदपोश भी शामिल हैं. डीएसपी की हत्या के बाद अब ये सवाल भी उठ रहा है कि वे सफेदपोश कौन हैं और उनको किस राजनीतिक दल से संबंध है? इस हत्याकांड की जांच के बहाने पुलिस को उन सफेदपोश,ताकतवर लोगों के चेहरे उजागर करने की हिम्मत भी जुटानी चाहिए, अन्यथा जनता में तो यही संदेश जायेगा कि ये सब एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं.

नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027:  रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget