एक्सप्लोरर

कोरोन वायरस ने याद दिलाया- हम ग्लोबल विलेज के निवासी हैं

कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना वायरस की वजह से दुनिया में 3000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. लाख कोशिश के बावजूद चीन जाने वाले और वहां से आने वालों को रोका नहीं जा सकता है. यही हाल टेक्नोलॉजी और सर्विसेज का भी है.

अपने देश में खतरनाक कोरोना वायरस के कुछ मामले सामने आए हैं. शुक्र है कि यहां इस वायरस के मामले तब पाए गए हैं जब गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है और तापमान तेजी से बढ़ने लगा है. बढ़ते तापमान के साथ सूर्य देवता वायरस को भष्म कर ही देंगे. इसलिए कई देशों में तबाही लाने वाला ये वायरस अपने देश में ज्यादा नुकसान नहीं कर पाएगा.

लेकिन वायरस ने फिर से हमें याद दिलाया है कि सीमाओं पर लाख पहरे बैठा दें, दुनिया का हर कोना एक दूसरे से जुड़ता ही जा रहा है. और छींक किसी कोने में आए, जुकाम दूसरे इलाकों में भी होगी. यही तो ग्लोबल विलेज का आइडिया भी है कि हम एक दूसरे पर निर्भर हैं, एक दूसरे से जुड़े हैं और आपसी निर्भरता को चाह कर भी खत्म नहीं कर सकते हैं. अगर ऐसा नहीं होता तो चीन के एक प्रांत में फैली बीमारी पूरी दुनिया में तबाही कैसे मचाती. कुछ देशों में तो तबाही भी भयंकर ही है.

इटली में सरकारी अस्पतालों में बेड की किल्लत

अब इटली को ही ले लीजिए जहां कम से कम 10 शहरों में सबकुछ ठप्प हो गया है. वहां 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 2000 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं. वहां वायरस का प्रकोप इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि सरकारी अस्पतालों में जगह नहीं मिल पा रहे हैं. प्राइवेट हॉस्पिटल में कोरोना वायरस के मरीज के लिए स्पेशल वॉर्ड बनाए जा रहे हैं. हालात इतने बुरे हैं कि मिलान शहर के मेयर ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहायता की अपील की है. इसी डेडली वायरस ने इटली के फुटबॉल लीग के मैचों का शेड्यूल गड़बड़ कर दिया है.

कमोबेश यही हाल दक्षिण कोरिया और ईरान में भी है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की ओर से सोमवार को जारी आंकड़े में बताया गया है कि वायरस से इंफेक्शन के नए मामले जितने चीन में हो रहे हैं उससे 9 गुना ज्यादा दुनिया के दूसरे इलाकों में सामने आ रहे हैं. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की ओर से ये भी चेतावनी आई कि इस वायरस को जल्द नहीं रोका गया तो ये भयावह रूप ले सकता है जिसका परिणाम काफी बुरा होगा.  जो बात पहले अमेरिका के बारे में कही जाती थी कि अमेरिकी बाजार में छींक आई तो पूरी दुनिया के बाजार में जुकाम होना तय है, वो अब चीन में पाए गए इस वायरस पर भी लागू होता है.

ईरान और दक्षिण कोरिया तो चीन के पास वाले देश हैं लेकिन इटली, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफ्रीका के देशों और अमेरिका में ये वायरस कैसे पहुंचा. और यहीं बात आती है एक दूसरे पर निर्भरता की यानी ग्लोबल विलेज की.

चीन में होता है पूरी दुनिया का एक तिहाई मैन्यूफेक्चरिंग

पूरी दुनिया का करीब 28 परसेंट मैन्यूफेक्चरिंग चीन में ही होता है. अमेरिका में करीब 15 परसेंट और दक्षिण कोरिया में करीब 3 परसेंट. सिर्फ इन तीन देशों को मिला देंगे तो दुनिया में हर दो में से एक सामान इन्हीं तीन देशों में बनता है.

जहां आपके जरूरी सामान बनते हैं वहां से तो संपर्क रहेगा ही. यही वजह है कि लाख कोशिश के बावजूद चीन जाने वाले और वहां से आने वालों को रोका नहीं जा सकता है. यही हाल टेक्नोलॉजी और सर्विसेज का भी है. नई टेक्नोलॉजी ईजाद कहीं भी हो, फायदा पूरी दुनिया को होता है. और पूरी दुनिया को यही बात समझनी होगी.

राष्ट्रीय सीमा का हम सब महत्व जानते हैं. इससे सुरक्षा की गारंटी मिलती है, तरक्की के कई मौके मिलते हैं, अपनी जमीन से जुड़े होने का ऐहसास होता है, सीमा के अंदर लोकतांत्रिक व्यवस्था हो तो किसको सत्तासीन करना है और किसे बाहर करना है इस बड़े फैसले में हिस्सेदारी मिलती है. और सबसे बड़ी बात, अंदर से एक ऐसी फीलिंग आती है कि इस सीमा के अंदर रहने वाले सारे लोग हमारे अपने हैं और हम उनके.

लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम दूसरे देशों से नफरत करने लगें. अपनी राष्ट्रीयता दूसरे देश की तुलना में पारिभाषित करने पर ऐसा ही होने का खतरा रहता है. गाहे बगाहे कुछ ऐसे काम हो जाते हैं या कुछ बातें ऐसी निकल जाती हैं जिससे दूसरे देश वाले अपमानित महसूस करें और ये ग्लोबल विलेज के आइडिया को चोट पहुंचाता है.

कोरोनावायरस की त्रासदी ही सही, लेकिन इसने फिर से हमें बता दिया है कि पूरी दुनिया इंटर कनेक्टेड है. इसलिए इस त्रासदी से निपटने का जिम्मा भी किसी एक देश का नहीं है. मंगलवार को ही जी-7 देशों के वित्तमंत्री और वहां के सेंट्रल बैंक के गवर्नर्स ने एक वक्तव्य जारी कर ये कहा है कि वो साथ मिलकर ऐसे फैसले करेंगे जिससे इस वायरस से होने वाले आर्थिक नुकसान को कम किया जा सके हैं.

हैं ना ये इंटरकनेक्टेड दुनिया का नमूना? और दुनिया इतनी इंटरकनेक्टेड है कि शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले आजकल सिर्फ वॉल स्ट्रीट के संकेत का इंतजार करते हैं. डाओ जोन्स गिरा तो मायूसी, तेजी आई तो खुशी.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget