एक्सप्लोरर

चाचा-भतीजे की लड़ाई के बावजूद 'चिराग' की रोशनी नहीं बुझने वाली

पुरानी कहावत है कि सियासत और अदावत का चोली दामन का साथ होता है, लेकिन राजनीति में दुश्मनी अक्सर अपने विरोधी से ही होती है. लेकिन बिहार की धरती का मिज़ाज ही कुछ ऐसा रहा है कि वह राजनीति में नये प्रयोग करने के लिए मशहूर है. पुत्र और पत्नी मोह के जलवे तो लोग देख ही चुके हैं, लेकिन घर की चारदीवारी के भीतर चल रही चाचा-भतीजे की अदावत इस तरह सड़कों पर अपना नाच दिखायेगी, इसकी उम्मीद कम ही लोगों को होगी.

जायदाद को लेकर आपसी झगड़े होना तो आम बात है, लेकिन राजनीति की विरासत पर दावा करने को लेकर ऐसी लड़ाई देश की आधुनिक राजनीति में शायद पहली बार देखने को मिल रही है. करीब साढ़े चार दशक तक राजनीति की हवा का रुख भांपने में माहिर और तकरीबन हर सरकार में केंद्रीय मंत्री बनने वाले रामविलास पासवान ने कभी नहीं सोचा होगा कि उनके दुनिया से विदा होने के महज सवा साल के भीतर उनका ही भाई सियासत की विरासत संभालने वाले 'चिराग' को दिन में तारे दिखाने पर मजबूर कर देगा. इसीलिये राजनीति के खट्टे-मीठे स्वाद चख चुके पुराने राजनीतिज्ञ कहा करते थे कि सियासत का अपना कोई चरित्र नहीं होता और सत्ता पाने के लिए वो किसी भी हद तक नीचे गिर सकती है.

पशुपति पारस और चिराग पासवान की इस लड़ाई ने उस अनुभव को सही साबित कर दिखाया है. घर की लड़ाई जब सड़क पर आ जाये तो कुछ तमाशबीन होते हैं, तो कुछ उस मौके का फायदा उठाने की तलाश में रहते हैं. अब इससे बीजेपी को फायदा हो या जेडीयू को लेकिन बताते हैं कि चिराग पासवान बिहार में एनडीए के लिए बड़ी मुसीबत बनते जा रहे थे, सो चाचा के जरिये ही उनकी सियासी दौड़ पर ब्रेक लगाने के लिए ही यह सारा तानाबाना रचा गया. 

अब एलजेपी के विधिवत अध्यक्ष होने के नाते चिराग पासवान ने पार्टी के सभी बागी सांसदों को एलजेपी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ये फैसला लिया गया है. फैसले के अनुसार पशुपति पारस, प्रिंस राज, वीणा देवी, महबूब अली कैसर और चंदन सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने की वजह से पार्टी की सक्रिय सदस्यता से निलंबित कर दिया है. इस फैसले के बाद वे पार्टी में किसी भी तरह के फैसले लेने के अधिकारी नहीं होंगे.

बागी होने का आरोप लगाते हुए भले ही पांचों सांसदों को पार्टी से बाहर कर दिया गया हो लेकिन इससे इन सबकी सांसदी पर कोई खतरा आता इसलिये नहीं दिखता क्योंकि लोकसभा के स्पीकर पारस गुट वाली पार्टी को ही अधिकृत मानते हुए अपनी मान्यता देने में देर नहीं लगाएंगे.

वैसे चिराग अभी युवा हैं और न ही उन्हें इतना अनुभव है कि राजनीति के धुरंधर खिलाड़ियों से निपटने के लिये कब, कहां, किस गोटी का इस्तेमाल करना है, सो फिलहाल तो वे सियासी शतरंज की बाज़ी हार गए लगते हैं. लेकिन राजनीति में कभी कुछ भी स्थायी नहीं होता, लिहाज़ा उम्मीद करनी चाहिये कि युवा शक्ति के जरिये वे बिहार की राजनीति में नई ताकत बनकर उभरेंगे. कह सकते हैं कि 'चिराग' की रोशनी कुछ ज्यादा होगी. 

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार व आंकड़े लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'।  (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget