एक्सप्लोरर

BLOG: स्पिनर्स के लिए क्या कब्रगाह से ऐशगाह बन चुका है आईपीएल?

अगर आप स्पिन गेंदबाजों के इकॉनमी रेट का सूक्ष्म आंकलन करने बैठेंगे तो हो सकता है कि आपको लगे कि स्पिन गेंदबाज अभी तक हुए शुरूआती मैचों में महंगे साबित हुए हैं. कुछ हद तक ये बात सच भी है.

अगर आप स्पिन गेंदबाजों के इकॉनमी रेट का सूक्ष्म आंकलन करने बैठेंगे तो हो सकता है कि आपको लगे कि स्पिन गेंदबाज अभी तक हुए शुरूआती मैचों में महंगे साबित हुए हैं. कुछ हद तक ये बात सच भी है. लेकिन बड़ा सच ये है कि आईपीएल में अब सभी कप्तान स्पिन गेंदबाजों पर बड़ा दाव लगा रहे हैं. उन्हें स्पिन गेंदबाजों में ‘स्ट्राइकिंग’ गेंदबाज नजर आ रहा है. जो जमी जमाई जोड़ियों को तोड़ने का काम करे. जैसे जैसे आईपीएल आगे बढ़ेगा स्पिन गेंदबाज इस रोल को बखूबी निभाते दिखेंगे. स्पिन गेंदबाजों के पक्ष में आज भी ये आकड़े हैं कि आईपीएल के इतिहास में सबसे किफायती गेंदबाज के तौर पर सुनील नारायण हैं. कुलदीप यादव और चहल जैसे गेंदबाजों ने आईपीएल के दम पर ही टीम इंडिया में जगह बनाई है. अब याद कीजिए वो वक्त जब एक से बढ़कर एक तुर्रम स्पिन गेंदबाज के आईपीएल में हाथ पाव फूले रहते थे. 4 ओवर का कोटा अगर धुनाई के बिना निकल जाए तो स्पिनर राहत की सांस लेते थे. जैसे जैसे 20-20 का फॉर्मेट थोड़ा पुराना हुआ समझदार स्पिन गेंदबाजों ने खुद को इस फॉर्मेट में ढाल लिया. आज हालत ये हो चुकी है कि एक मैच में एक ही टीम की तरफ से तीन-तीन स्पिन गेंदबाज मैदान में उतर रहे हैं. स्पिन गेंदबाजों ने अपने कप्तानों का भरोसा भी जीता है. वो बल्लेबाजों को मनमाफिक शॉट्स खेलने से रोक रहे हैं. पलक झपकते ओवर खत्म कर रहे हैं. BLOG: स्पिनर्स के लिए क्या कब्रगाह से ऐशगाह बन चुका है आईपीएल? साथ ही साथ या तो रनों की रफ्तार पर लगाम लगा रहे हैं या विकेट झटक रहे हैं. मौजूदा सीजन में लगभग सभी टीमों ने अपने साथ कम से कम तीन ‘क्वालिटी’ स्पिनर को रखा है. ये स्पिन गेंदबाजों पर बढ़े भरोसे का ही नतीजा है कि किंग्स इलेवन पंजाब ने तो अपनी टीम की कमान ही स्पिन गेंदबाज आर अश्विन को सौंप दी है. जो आम बात नहीं है. शुरूआती मैचों में खूब दिख रहे हैं स्पिन गेंदबाज अभी जीत हार को एक तरफ रख देते हैं अभी सिर्फ ये देखते हैं कि कप्तानों को अपने स्पिनरों पर किस कदर भरोसा है. पहले मैच में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स दोनों ही टीमें कई स्पिनर के साथ मैदान में उतरीं. मुंबई की तरफ से मयंक मारकंडे ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट झटके. जिसमें कप्तान धोनी का विकेट भी शामिल था. चेन्नई की तरफ से तो हरभजन सिंह, रवींद्र जडेजा और इमरान ताहिर मैदान में थे. इन तीनों स्पिनरों ने कुल मिलाकर 5 ओवर ही किए लेकिन धोनी ने इनके जरिए हमले की तैयारी पूरी की थी. BLOG: स्पिनर्स के लिए क्या कब्रगाह से ऐशगाह बन चुका है आईपीएल? अगले मैच में पंजाब ने भी 3 स्पिनर खिलाए. आर अश्विन के साथ मुजीब उर रहमान और अक्षर पटेल मैदान में थे. दिल्ली की तरफ से राहुल तेवतिया और अमित मिश्रा प्लेइंग 11 में शामिल थे. कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने तो पीयूष चावला, कुलदीप यादव और सुनील नारायण को मैदान में उतारा. इन तीनों गेंदबाजों ने मिलकर 11 ओवर किए. कार्तिक ने एक ओवर नीतिश राना से कराया जो स्पिन गेंदबाजी करते हैं. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यजुवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया था. राशिद खान और शकीब अल हसन जैसे स्पिन गेंदबाज भी चौथे मैच में मैदान में नजर आए. अभी पहला हफ्ता भी नहीं बीता है और क्रिकेट फैंस लगभग एक दर्जन स्पिन गेंदबाजों को अलग अलग टीमों में देख चुके हैं. स्पिनर्स पर भरोसे की वजह क्या है दरअसल, आईपीएल जिस वक्त खेला जा रहा होता है उस वक्त देश में गर्मी का मौसम रहता है. पिचें सूखी होती हैं. देश के कुछ स्टेडियमों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर मैदानों की पिच पर घास ना के बराबर ही होती है. पिच में ‘क्रैक’ भी होता है. ऐसे में तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिन गेंदबाज ज्यादा असरदार दिखते हैं. पिच से उन्हें कुछ मदद मिलती है. यही वजह है कि पिछले कुछ सीजन में लगभग सभी टीमों ने अपने प्लेइंग 11 में स्पिन गेंदबाजों को तवज्जो दी है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
बिहार कांग्रेस में मची खलबली, 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
बिहार कांग्रेस में मची खलबली, 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
कौन बनेगा CSK का अगला कोच? MS Dhoni की सलाह पर टीम ने इस दिग्गज पर किया विचार
कौन बनेगा CSK का अगला कोच? MS Dhoni की सलाह पर टीम ने इस दिग्गज पर किया विचार

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😯Dimple का घर टूटने की कगार पर! सौतन की वापसी से 'Dr. Aarambhi' में मचा कोहराम। #sbs
Bollywood News: अजय देवगन और तब्बू फिर आमने-सामने, कहानी को जबरन खींचने पर सोशल मीडिया पर उठीं ट्रोलिंग की लहरें (10.09.26)
बिग बॉस 20 Episode 3 Review: Mahhi Vij के रवैये पर उठे सवाल, Captaincy और Nomination का खुलासा
करीना कपूर-Sanjay Leela Bhansali की मुलाकात से फिर शुरू हुआ पुराने Collaboration का Buzz
Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
बिहार कांग्रेस में मची खलबली, 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
बिहार कांग्रेस में मची खलबली, 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
कौन बनेगा CSK का अगला कोच? MS Dhoni की सलाह पर टीम ने इस दिग्गज पर किया विचार
कौन बनेगा CSK का अगला कोच? MS Dhoni की सलाह पर टीम ने इस दिग्गज पर किया विचार
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने को निकाला नया जुगाड़, चीन से कर ली ये अहम डील
ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने को निकाला नया जुगाड़, चीन से कर ली ये अहम डील
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
Embed widget