एक्सप्लोरर

'कभी घंटा देखकर नहीं पढ़ते थे', बिहार बोर्ड 12वीं साइंस के सेकेंड टॉपर हिमांशु ने बताया, एग्जाम में कैसे मारी बाजी

बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे आ चुके हैं. साइंस स्ट्रीम में खगड़िया की रहने वाली आयुषि नंदन ने टॉप किया है. उसे कुल 94.8 फीसदी अंक मिले. इसके बाद सेकेंड टॉपर हैं हिमाशु कुमार. हिमांशु को 94.4 फीसदी मार्क्स मिले हैं. उन्होंने आरपीएस कॉलेज हरनौत से पढ़ाई की है. एबीपी डिजिटल टीम से बात करते हुए हिमांशु ने बताया कि उन्होंने किस तरह से पूरी तैयारी की. इसके साथ ही उन्होंने अपने आगे का लक्ष्य बताया. साथ ही, वे छात्र जिन्हें इस एग्जाम से निराशा हाथ लगी, उनके लिए भी हिमांशु ने कुछ सुझाव दिए हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा: 

12 साइंस की पढ़ाई मैंने अपने कॉलेज में रहकर ही की. अच्छे से कॉलेज के अंदर पढ़ाई करायी जाती थी. हमारा ये सोचना था कि किसी भी विषय की हम अच्छे से तैयारी करें. आगे कुछ ऐसा हम करना चाहते हैं ताकि गांव का नाम रोशन किया जा सके. कभी भी हम समय देखकर पढ़ाई नहीं करते थे, बल्कि हमेशा ही एक लक्ष्य लेकर पढ़ाई की.

मतलब आज इतनी हमें पढ़ाई करनी है, ये सोचकर हम उतनी पढ़ाई पूरी करते थे. हर बड़े सब्जेक्ट पर फोकस करते थे ताकि हमारा रिजल्ट अच्छा रहे. मेरा मैथ फेवरेट सब्जेक्ट था. मैथ के टीचर काफी मदद करते थे और वे कहते थे कि हम जितना अच्छा करेंगे ये हमारे लिए अच्छा रहेगा. इसलिए हम और बेहतर पढ़ाई करते थे.

हमने अपनी तरफ से बेस्ट दिया था और हमें लगता है कि जितनी मैंने मेहनत की, उसके हिसाब से बेहतर नतीजे आए हैं. हमारा सुझाव छात्रों से है कि वे रेगुलर पढ़ाई करें. क्लास में जितनी पढा़ई कर रहे हैं उस पर फोकस करें.  मैथ में जितना भी पढ़ाई करते थे, उसको तुरत रिवाइज करते थे. जीवन में आगे ये लक्ष्य है कि एसएससी सीजीएल की तैयारी करना चाहते हैं.

कॉलेज में जितने टीचर थे वे हमें काफी मोटिवेट करते थे. टीचर ये बताते थे कि जितना पढ़ोगे परिवार और गांव का नाम होगा, इसलिए टीचर को भी हम धन्यवाद देना चाहते हैं. इसके अलावा, माता-पिता ने भी काफी मदद की. भाई ने भी तैयारी में हमें काफी मदद की थी.

कम समय में कैसे बेहतर नतीजे आए इसके लिए सफलता का मंत्र ये है कि आप कोई भी चीज पढ़िये, उसमें निरंतरता और रिवाइज होना जरूरी है. इसलिए क्लास में जो कुछ भी पढ़ाई हो, उसको जरूर रिवाइज करें. जिन छात्रों को निराशा हाथ लगी है, उनको मैं ये कहना चाहूंगा कि अगर अच्छे नतीजे नहीं आए तो ये नहीं सोचना है कि हम हार गए. जो होना था वो हो गया. अब आगे बढ़ें तो और बेहतर करेंगे.

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है. ये आर्टिकल बिहार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सेकेंड साइंस टॉपर हिमांशु कुमार से बातचीत पर आधारित है]

 

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget