एक्सप्लोरर

पत्थर पर लकीर खींचने जैसी साबित हो गई 'अग्निपथ' योजना?

पिछले दिनों अपनी जापान यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मैं मक्खन पर नहीं बल्कि पत्थर पर लकीर खींचता हूं. तब शायद किसी ने सोचा भी न होगा कि सेना में भर्ती के लिये "अग्निपथ" योजना लाने का उनका ये फैसला सरकार के लिए पत्थर पर लकीर खींचने से कम साबित नहीं होगा. देश भर में इस योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं.

ट्रेनों को जलाया जा रहा है और अब तक दो लोगों की जान भी जा चुकी है. ऐसे में सवाल उठता है कि हिंसा की इस आग को बुझाने को लिए क्या सरकार को फिलहाल इस योजना को टाल नहीं देना चाहिए ? विपक्ष भी इस योजना को वापस लेने की मांग कर रहा है. हालांकि इस आंदोलन की आड़ में विपक्षी दल भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का मौका छोड़ना नहीं चाहते. खतरा ये भी है कि गुस्साये युवाओं की आग अगर ऐसे ही भड़कती रही, तब इसका अंजाम क्या होगा. ये कोई किसान आंदोलन तो है नहीं जिसकी कमान किसी के हाथ में हो, जिसे समझाया जा सके. ये तो दिशाहीन और नेतृत्वविहीन उग्र नौजवानों की ऐसी भीड़ है जो एक-दूसरे के देखा देखी देश के 15 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुकी है.

सबसे ज्यादा बवाल और सबसे अधिक नुकसान बिहार में हो रहा है. वहां प्रर्शनकारियों ने बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और बिहार BJP अध्यक्ष और पश्चिम चंपारण के सांसद संजय जायसवाल के घरों पर कथित रूप से हमला कर दिया. अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने बेतिया में जायसवाल के आवास पर हमला किया. इस दौरान कम से कम एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. डिप्टी सीएम रेणु देवी के बेटे के मुताबिक बेतिया में हमारे आवास पर हमला किया गया. हमें बहुत नुकसान हुआ है. वह (रेणु देवी) पटना में है.

सोचने वाली बात ये है कि प्रदर्शनकारियों का यही हौंसला अगर दूसरे राज्यों में भी फैलने लगा और उन्होंने मंत्रियों-नेताओं पर हमले करने शुरू कर दिये, तब उस अराजकता को कैसे रोका जाएगा? शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने बिहार के अलग-अलग जिलों में तीन ट्रेन की 28 बोगियों में आग लगा दी.केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने इसके लिए बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को दोषी ठहराया है. गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में राजद के उग्र प्रदर्शन में सरकारी संपत्तियों को जलाने के साथ ही बिहारियों की मौत हो रही है. बिहार को राजद को जवाब देना होगा. 

उनके इस आरोप का सच हम नहीं जानते लेकिन ये तो आईने की तरफ साफ है कि सरकार ने बैठे-बिठाये विपक्षी दलों को एक मुद्दा थमा दिया है. जाहिर है कि वे इस आग में घी डालकर उसे और भड़काने का कोई मौका छोड़ेंगे नहीं. इस बीच कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने अग्निपथ योजना पर चर्चा और विचार-विमर्श के लिए जल्द से जल्द डिफेंस पर स्थायी समिति की तत्काल बैठक बुलाने का आग्रह किया है.होना तो ये चाहिए था कि इस योजना को लाने से पहले सरकार,विपक्ष को विश्वास में लेकर आम सहमति बनाती और इसे एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करके युवाओं के शक-शुबहे को दूर करती.

नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget