एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़Bihar Newsपटना में CPI की 'विराट रैली', कन्हैया और जिग्नेश सहित शरीक हुए विपक्ष के दिग्गज नेता
पटना में CPI की 'विराट रैली', कन्हैया और जिग्नेश सहित शरीक हुए विपक्ष के दिग्गज नेता
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 25 Oct 2018 04:39 PM (IST)
1/7

इस तस्वीर को शेयर करते हुए कन्हैया कुमार ने लिखा, ''तस्वीर साफ़ बता रही है कि जनता संविधान और लोकतंत्र के दुश्मनों का सामना करने के लिए कमर कस चुकी है. शिक्षा, खेती-किसानी आदि को बचाने का जज़्बा लेकर पटना के गाँधी मैदान को लाल झंडों से पाट देने वाले सभी साथियों का स्वागत है.''
2/7

कन्हैया कुमार ने ट्वीट किया, ''न तो फुलवारी एक रंग के फूल से बनती है न देश एक ढंग की सोच से. विविधता में एकता ही भारत की ताकत है. तमाम विपक्षी दलों के नेता आज पटना के गाँधी मैदान से यही संदेश पूरे देश को दे रहे हैं.''
3/7

सीपीआई की रैली को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी संबोधित किया.
4/7

वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव देशभर में घूमघूम कर विपक्ष को एकजुट करने में जुटे हैं. वे साफ कर चुके हैं कि 2019 के चुनाव में महागठबंधन का कोई पीएम चेहरा नहीं होगा. चुनाव के बाद ये तय होगा. आज सीपीआई के रैली में वे भी शामिल हुए.
5/7

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी लगातार केंद्र की बीजेपी सरकार और नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साध रहे हैं. शहरों के नाम बदलने जाने को लेकर भी वे बीजेपी पर निशाना साध चुके हैं.
6/7

इस रैली में दलित नेता और गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवाणी भी शामिल हुए. तस्वीर में कन्हैया कुमार के अलावा बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा दिख रहे हैं.
7/7

गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में सीपीआई ने विराट रैली का आयोजन किया. इसमें अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने भाग लिया. इसमें राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव, बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा, सीपीआई (एमएल) के दीपांकर भट्टाचार्य, गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार शरीक हुए. इस रैली में वक्ताओं ने बीजेपी की सरकार पर निशाना साधा.
Published at : 25 Oct 2018 04:26 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
बॉलीवुड
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
क्रिकेट
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय






















