एक्सप्लोरर

भारत में Toyota की ये कार क्यों हो सकती है बेहतर ऑप्शन? जानिए इसके पीछे की वजह

New Toyota Rav4 Features: नई टोयोटा RAV4 एक प्रीमियम हाइब्रिड SUV है जो भारत में फॉर्च्यूनर के साथ बेहतरीन विकल्प बन सकती है. आइए इसकी फीचर्स और भारत में इसके आने की संभावनाओं के बारे में जानते हैं.

New Toyota Rav4: टोयोटा के पास इस समय फॉर्च्यूनर, इनोवा और कैमरी जैसी कारें मौजूद हैं. अब कंपनी एक नई प्रीमियम एसयूवी भी ला सकती है, जो भारतीय बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है.

हम बात कर रहे हैं नई 6वीं जनरेशन की Toyota RAV4 की, जो हाल ही में वैश्विक स्तर पर लॉन्च हो चुकी है और इसकी खूबियों को देखते हुए यह भारत जैसे उभरते ऑटोमोबाइल बाजार के लिए एक बेहतर विकल्प बन सकती है. आइए जानते हैं कि कैसे यह SUV भारत के प्रीमियम हाइब्रिड सेगमेंट में अपनी जगह बना सकती है.

डिजाइन और स्टाइलिंग

नई Toyota RAV4 में GR Sport ट्रिम के साथ स्पोर्टी और अर्बन डिजाइन दिया गया है. इसमें Toyota Camry जैसी C-शेप DRL लाइट्स, मस्कुलर फ्रंट लुक और एग्रेसिव फ्रंट ग्रिल दी गई है. यह लुक न केवल यूथ को आकर्षित करेगा बल्कि Fortuner से अपग्रेड चाहने वालों के लिए एक प्रीमियम विकल्प भी पेश करेगा.

हाइब्रिड और PHEV पावरट्रेन

नई Toyota RAV4 भारत के लिए एक बेहतरीन SUV विकल्प बन सकती है, खासतौर पर इसके दो पावरट्रेन विकल्प-हाइब्रिड (HEV) और प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) को देखते हुए. HEV वर्जन 226 bhp की पावर के साथ फ्यूल एफिशिएंसी देता है, जबकि PHEV वर्जन में ऑल-व्हील ड्राइव की सुविधा और ज्यादा पावर मिलता है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और धीमी गति से विकसित हो रहे इलेक्ट्रिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भारत जैसे बाजारों के लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है.

भारत में Toyota की ये कार क्यों हो सकती है बेहतर ऑप्शन? जानिए इसके पीछे की वजह

साइज और सेगमेंट 

साइज की बात करें तो RAV4 फॉर्च्यूनर से थोड़ी छोटी है, लेकिन मिड-साइज प्रीमियम SUV कैटेगरी में यह एकदम फिट बैठती है. Toyota इसे Fortuner के नीचे पोजिशन कर सकती है, जिससे कंपनी की SUV लाइन-अप और भी ज्यादा मजबूती से भारतीय बाजार में पेश की जा सकती है.

केबिन और फीचर्स 

केबिन की बात करें तो RAV4 में 12.9 इंच का बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, ADAS फीचर्स, 360 डिग्री कैमरा और प्रीमियम इंटीरियर मटेरियल्स जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. इन सुविधाओं के कारण यह SUV Fortuner और Lexus NX के बीच की तकनीकी खाई को बखूबी भरती है.

भारतीय बाजार में RAV4 को अच्छी संभावनाएं मिल सकती हैं, क्योंकि Camry और Lexus ES जैसी हाइब्रिड सेडान पहले से यहां सफल रही हैं. RAV4 उन ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकती है, जो Lexus जैसी महंगी गाड़ियों के बजाय Toyota की विश्वसनीयता और टेक्नोलॉजी को थोड़े कम दाम में पाना चाहते हैं.हालांकि, कीमत एक चुनौती जरूर होगी.  अगर Toyota इसे CKD (Completely Knocked Down) या CBU (Completely Built Unit) के रूप में भारत में लाती है, तो इसकी कीमत 35 लाख से 45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक हो सकती है.

ये भी पढ़ें: फुल टैंक में चलती है 600 KM, स्पोर्ट्स बाइक के दीवानों के लिए बेस्ट है TVS Raider, जानें कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget