एक्सप्लोरर

Volkswagen Taigun 1.5 Review: फॉक्सवैगन की Taigun 1.5 TSI Manual कार का इंजन है दमदार, लेकिन इन फीचर्स की खल रही कमी

Volkswagen Taigun 1.5 TSI manual review: वाहन निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन (Volkswagen) ने भारतीय बाजार में नई एसयूवी Taigun लॉन्च कर दी है. इसमें कई बेहतरीन फीचर्स हैं.

Volkswagen Taigun 1.5 Features: जर्मनी की मशहूर वाहन निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन (Volkswagen) ने अपनी नई एसयूवी Taigun को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. आपको Taigun (टाइगुन) रेंज के सबसे दिलचस्प Manual GT वेरिएंट के बारे में बता रहे हैं. यह वेरिएंट फुली लोडेड डीएसजी फॉर्म ( DSG form) के साथ बाजार में उतारा गया है, जिसकी हमने पहले समीक्षा (Review) की थी. यह कम फीचर्स के साथ सस्ता मैनुअल गियरबॉक्स है, लेकिन कार की कीमत थोड़ी ज्यादा है. जीटी मैनुअल (GT Manual) के साथ फॉक्सवैगन 1.5 TSI मॉडल से ज्यादा खरीदारों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है. जान लीजिए आपको 1.5 TSI के साथ क्या मिल रहा है और DSG से इस कार में कौन से फीचर्स कम हैं?

14.9 लाख रुपये वाली Taigun GT manual में कुछ फीचर्स में कटौती की गई है, जिसमें सिंपल हलोजन हेडलैम्प (simpler halogen headlamps) और 16 इंच के पहिये शामिल हैं. इसमें डिजिटल डायल की जगह एनालॉग डायल के साथ पुश बटन स्टार्ट बटन दिया गया है. पोलो की तरह आप स्टार्ट करने के लिए चाबी लगाते हैं, तो इसमें कोई परेशानी नहीं दिखाई देती. इसके अलावा पुराने डायल में भी कोई समस्या नहीं हैं. हां, आपको सनरूफ की कमी जरूर खलती है. रेड कलर की इस कार के इंटीरियर में कुछ फीचर्स जोड़े गए हैं. लेकिन यह फीचर सिर्फ रेड कलर के साथ मिल रहे हैं. 


Volkswagen Taigun 1.5 Review: फॉक्सवैगन की Taigun 1.5 TSI Manual कार का इंजन है दमदार, लेकिन इन फीचर्स की खल रही कमी

इन सभी फीचर्स के साथ 'ताइगुन जीटी मैनुअल' को ड्राइवर्स के लिए सुविधाजनक बनाया गया है, तो आइए इस बारे में बात कर लेते हैं. इस कार का इंजन 150hp/250Nm का है और यह कार की सबसे बड़ी खासियत है. 6-स्पीड मैनुअल के साथ आप कार को एक स्पोर्टी एसयूवी के रूप में पसंद कर सकते हैं. आप मैनुअल के साथ इस कार को ड्राइव करते वक्त एंजॉय कर सकते हैं, क्योंकि कार का इंजन शानदार है. इस वैरीएंट का क्लच हल्का है, गियर लीवर थोड़ा भारी है, लेकिन इसे चलाते वक्त आपको थकान नहीं होगी. यही वजह है कि जीटी मैनुअल आपको पसंद आ सकती है.


Volkswagen Taigun 1.5 Review: फॉक्सवैगन की Taigun 1.5 TSI Manual कार का इंजन है दमदार, लेकिन इन फीचर्स की खल रही कमी

यह ड्राइवरों के लिए खास तौर से बनाई गई है और इसका इंजन काफी जबरदस्त है. एक मैनुअल के साथ शहर में कार चलाना कठिन नहीं है. टॉर्क के हिसाब से देखें तो आप इस कार को शहर के अंदर तीसरे गियर में आसानी से ड्राइव कर सकते हैं. हमने यह भी पाया कि 16 इंच के पहियों वाला मैनुअल थोड़ा बेहतर है. जब आप तेज स्पीड में कार चला रहे हों, तब भी यह कार स्टेबल रहती है. एफिशिएंसी के मामले में यह कमोबेश GT DSG जैसी ही है, लेकिन यह वास्तव में आपके चलाने के तरीके पर निर्भर करता है. 

Taigun GT manual एक किफायती वैरिएंट है. अगर आप ड्राइविंग के शौकीन हैं और कम पैसों में Taigun का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो यह बढ़िया विकल्प हो सकता है. बेशक ऐसे कई लोग होंगे जो सभी आवश्यक फीचर्स के साथ फुली लोडेड कार चाहते हैं, लेकिन Taigun GT ऐसे लोगों के लिए एकदम सही अपग्रेड है, जो प्रैक्टिकल एसयूवी बॉडी में Polo GT पसंद करते हैं. 

यह भी पढ़ेंः Force Gurkah Launch Update: भारत में इस दिन लॉन्च होने जा रही मोस्ट अवेटेड SUV, हर तरह की सड़कों पर होगी कारगर

New Car Launch: Volkswagen Taigun इन लेटेस्ट फीचर्स के साथ भारत में हुई लॉन्च, 10 लाख रुपये से ज्यादा है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
Solar Car In India : भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget